5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 26: Lee Vs. Rasulov से पता चलीं

Nakrob Fairtex Kongthoranee Sor Sommai ONE Fight Night 26 56

शनिवार, 7 दिसंबर को लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov का बहुत ही सफल आयोजन हुआ।

दो वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर लगी हुई थी और कई सारे टॉप कंटेंडर्स ने किकबॉक्सिंग, MMA, मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में अपनी-अपनी छाप छोड़ने का प्रयास किया।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए ONE Fight Night 26 से निकलकर आईं खास बातों के बारे में यहां जानिए।

ली की दमदार वापसी, लेकिन रसुलोव भी चैलेंज के लिए रहे तैयार

किसी भी फाइट का अंत नो कॉन्टेस्ट के रूप में कोई नहीं चाहता। इसके बावजूद क्रिश्चियन ली ने दो साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी करते हुए अलीबेग रसुलोव के खिलाफ अच्छी वापसी की।

“द वॉरियर” ने शुरुआत से ही ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिपप मैच में गति को आगे बढ़ाते हुए अच्छा जैब लगाया और रेसलिंग के प्रयास किए। लेकिन टर्किश प्रतिद्वंदी ने इन हमलों को रोकने का सफल प्रयास किया। दूसरे राउंड में दोनों एक दूसरे पर वार-पलटवार करते दिखे।

दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से, ली की अंगुली रसुलोव की आंख पर जा लगी और मैच को उसके बाद समाप्त कर दिया गया। भले ही मैच का कोई नतीजा ना निकला हो, लेकिन ली अपनी जानी-पहचानी लय में दिखे। अब भविष्य में इनके बीच रीमैच की संभावना बहुत अधिक हो गई है ताकि दोनों स्कोर बराबर कर सकें।

कोंगथोरानी ने फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में जगह बनाने की दावेदारी पेश की

नाकरोब फेयरटेक्स फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में पांच मैचों के जीत के सिलसिले और #4 रैंक के स्थान को आगे बढ़ाने के इरादे से उतरे थे। उनका लक्ष्य था कि अगर वो इस मैच को जीत गए तो वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल की तरफ बढ़ सकते हैं।

लेकिन कोंगथोरानी सोर सोमाई ने तीन राउंड के दमदार मैच में उनके किए कराए पर पानी फेर दिया।

पहले राउंड में कोंगथोरानी के लेफ्ट हैंड ने जमकर कहर बरपाया। मैच दूसरे और तीसरे राउंड में और खतरनाक हो चला। इस दौरान नाकरोब की दाईं आंख पर भी चोट आई।

अंत में 28 वर्षीय कोंगथोरानी ने अपने विरोधी को सर्वसम्मत निर्णय से मात देने में सफलता पाई। इस जीत के बाद उन्होंने रैंकिंग्स में आने और वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पाने का दावा पेश कर दिया है।

दो फ्लाइवेट MMA कंटेंडर वर्ल्ड टाइटल मैच पाने के करीब पहुंचे

पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन की रिटायरमेंट के बाद से ही खिताब रिक्त है और इसे पाने के लिए कई सारे एथलीट्स दावेदारी पेश कर चुके हैं।

ONE 169 के दूसरे राउंड में सबमिशन जीत के साथ #1 रैंक के कंटेंडर एड्रियानो मोरेस ने अपना नाम आगे किया तो वहीं ONE Fight Night 26 में चार फाइटर्स अपना नाम आगे बढ़ाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे।

पहले मैच में #2 रैंक के कंटेंडर युया वाकामत्सु ने गिल्बर्ट नाकाटानी को उनके प्रमोशनल डेब्यू में सर्वसम्मत निर्णय से शिकस्त दी। हालांकि नाकाटानी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, मगर वाकामत्सु ने अपने डिफेंस और फिर अटैकिंग गेम से उन्हें परेशान किया।

इसके अतिरिक्त #4 रैंक के रीस मैकलेरन ने मौजूदा ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स को तीन राउंड के मैच में मात दी। इन जीतों ने बाद वाकामत्सु और मैकलेरन ने फ्लाइवेट MMA डिविजन के खिताब के लिए अपने नाम आगे बढ़ा दिए हैं।

डी बैला ने जीत की राह पर वापसी की

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला ने बहुत ही शानदार मैच पेश किया। डी बैला ने तीन राउंड तक रुई बोटेल्हो के खिलाफ तेज-तर्रार और सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर उन्हें पछाड़ा।

इस दौरान इटालियन-कनाडाई स्ट्राइकर ने पूरे नौ मिनट तक बॉडी, लेग और सिर पर वार किए। जैसे ही बोटेल्हो वापसी का प्रयास करते दिखे, डी बैला अपनी सूझबूझ से उसे विफल कर देते।

Team Di Bella Kickboxing के प्रतिनिधि ने जीत के बाद कहा कि वो अगले साल ज्यादा एक्टिव रहना चाहते हैं। उनका मिशन एक बार फिर से 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट हासिल करना है।

लियोन और अबाटे के दमदार डेब्यू

कोल अबाटे और डान्टे लियोन ने हाल ही में ONE के लगातार बढ़ते हुए सबमिशन ग्रैपलिंग रोस्टर में जगह बनाई थी और दोनों ने अपने डेब्यू में चमक बिखेरी।

लियोन ने ब्रूनो पुची को पराजित करने में ज्यादा समय नहीं लिया। उन्होंने ट्रायंगल चोक लगाया और फिर 2:01 मिनट पर आर्मबार लगाकर शानदार जीत हासिल की।

फिर बारी थी अबाटे की, जिन्होंने जापानी दिग्गज शिन्या एओकी को 2 मिनट और 25 सेकंड में हराया। 20 वर्षीय अमेरिकी सनसनी ने ट्रायंगल लगाया, लेकिन एओकी ने उसे डिफेंड किया। उसके बाद अबाटे ने लेग अटैक किया और फिर हील हुक से जीत दर्ज की।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400