मायसा बास्तोस ने डेनियल केली के खिलाफ प्रभावशाली जीत का लक्ष्य बनाया – ‘फाइट को सबमिशन से खत्म होते देख रही हूं’

Mayssa Bastos Danielle Kelly ONE Fight Night 24 3

मायसा बास्तोस अच्छी तरह से जानती हैं कि उनकी कड़ी परीक्षा होगी, जब वो अपने ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को पहली बार बचाने के लिए उतेरेंगी।

7 दिसंबर को ब्राजीलियाई सुपरस्टार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov में पूर्व क्वीन डेनियल केली का सामना करेंगी।

इन दोनों की भिड़ंत पहले ONE Fight Night 24 में हुई थी, जहां बास्तोस ने एक बेहद करीबी मैच में निर्णय से जीत दर्ज कर ब्राजील की पहली ONE सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

अब अपनी वर्ल्ड टाइटल जीत को पीछे मुड़कर देख वो अपने प्रदर्शन से खुश हैं, लेकिन उनका कहना है कि खेल में अभी सुधार किया जा सकता है।

बास्तोस ने onefc.com को बताया:

“मुझे लगता है कि मैंने अच्छी फाइट की, लेकिन कुछ सुधार करने की जरूरत है। मैं कुछ फिनिशिंग अटैक कर पाई, लेकिन सबमिशन के लिए अभी सुधार जरूरी है। मैं उनकी आक्रामकता को देखकर हैरान थी।”

यकीनन, केली पहले मैच में बहुत ही आक्रामक रवैये के साथ उतरीं और उन्होंने लगभग आधे समय के दौरान कैच स्कोर कर लिया था।

बास्तोस ने फिर वापसी करते हुए अपने सबमिशन अटैक लगाने शुरु किए और बैली-डाउन हील हुक के प्रयास के चलते कैच स्कोर बराबर किया। इस बाद उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।

तकनीक की महारथी और खेल की सबसे बेहतरीन गार्ड गेम वाली एथलीट के रूप में मशहूर बास्तोस ने अपने मैच को ध्यान से देखा और केली के खेल में कुछ कमियां पाईं।

उन्होंने बताया:

“हमारी पिछली फाइट को देखकर मुझे उनके खेल में कुछ कमियां लगी हैं। अभी मैं बताना नहीं चाहती क्योंकि मैं फाइट के दौरान उन्हें चौकाऊंगी।

“लेकिन मैं इतना जरूर कह सकती हूं कि मैं फाइट में ज्यादा आक्रामक रहूंगी। वो गलतियां करेंगी और उनकी कमजोरियां दिखने लगेंगी।”

ज्यादा आक्रामक होने का मतलब है कि सबमिशन के ज्यादा मौके मिलना।

ONE वर्ल्ड चैंपियन बन चुकीं सुपरस्टार ने बार-बार साबित किया है कि वो इतिहास की सबसे अच्छी ग्रैपलर्स में से एक हैं। बास्तोस का लक्ष्य ना सिर्फ बेल्ट डिफेंड करना है बल्कि वो फिनिश हासिल करना चाहती हैं:

“मैं इस बार फाइट को सबमिशन से खत्म होते देख रही हूं। मुझे लगता है कि हम दोनों इसका प्रयास करेंगे।

“मैं फाइट को फिनिश करने के लिए कुछ सुधार पर ध्यान लगा रही हूं और यही मेरा लक्ष्य है। मैं वहां जाकर फैंस के लिए एक शानदार मैच पेश करते हुए जीतना चाहती हूं।”

बास्तोस को परफॉर्मेंस बोनस से प्रेरणा मिल रही है

मायसा बास्तोस अच्छी तरह से जानती हैं कि अगर वो 7 दिसंबर के दिन डेनियल केली को सबमिट कर पाईं तो 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस जीत सकती हैं।

उन्होंने केली के खिलाफ हुए पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बलबूते परफॉर्मेंस बोनस जीता था और वो अब रीमैच में भी उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा मिल रही है:

“ये काफी अच्छी प्रेरणा है, है ना? एक अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिलने से बढ़िया कुछ नहीं होता। ये ईनाम बहुत अच्छा है और मुझे प्रेरित करता है।”

बिल्कुल, बास्तोस पिछली बार बोनस मिलने से बहुत खुश थीं।

इस बार उनका लक्ष्य ना सिर्फ 50 हजार डॉलर्स का बोनस है बल्कि वो ज्यादा प्रभावशाली जीत हासिल करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा:

“पहली फाइट में मुझे परफॉर्मेंस बोनस मिला और मेरा लक्ष्य इसे दोबारा हासिल करना है। यहां तक कि मैं अपने प्रदर्शन को बेहतर करते हुए सबमिशन से जीतना चाहती हूं।

“अगर मैं ईनाम जीती तो बचत कर इन्वेस्ट करूंगी, जैसा मैंने आखिरी बार किया था।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)