ONE Fight Night 26: Lee Vs. Rasulov: सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

DC 7978

ONE Championship साल 2024 के आखिरी यूएस प्राइमटाइम इवेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शनिवार, 7 दिसंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दो वर्ल्ड टाइटल मैचों के अलावा चार खेलों के मुकाबले शामिल हैं।

मेन इवेंट में मौजूदा दो डिविजन के चैंपियन क्रिश्चियन ली दो साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी करते हुए अपने ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को अपराजित टर्किश फाइटर अलीबेग रसुलोव के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

इसके अतिरिक्त मौजूदा चैंपियन मायसा बास्तोस और पूर्व टाइटल विजेता डेनियल केली की टक्कर ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगी।

वहीं कार्ड में मौजूदा और पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस के अलावा कई सारे टॉप कंटेंडर्स और दो बड़े BJJ सुपरस्टार्स के डेब्यू देखने को मिलेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और अलीबेग रसुलोव के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
फ्लाइवेट मॉय थाई
कोंगथोरानी सोर सोमाई ने नाकरोब फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
मायसा बास्तोस ने डेनियल केली को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन ने जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स को विभाजित निर्णय से हराया
138.7 LBS मॉय थाई
डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच और इलायस “द स्नाइपर” महमूदी के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
फ्लाइवेट MMA
युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने गिल्बर्ट नाकाटानी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
शामिल “द कोबरा” गासानोव ने हलील “नो मर्सी” अमीर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
कोल “आइस” अबाटे ने शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को सबमिशन (हील हुक) से हराया - पहले राउंड के 2:25 मिनट में
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
जोनाथन डी बैला ने रुई बोटेल्हो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
डान्टे लियोन ने ब्रूनो “पुचीबुल” पुची को सबमिशन (ट्रायंगल आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 2:01 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
थोंगपून पीके साइन्चाई ने “मिनी टी” डेनियल विलियम्स को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:10 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36