5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 23: Ok Vs. Rasulov से पता चलीं

Nico Carrillo Saemapetch Fairtex ONE Fight Night 23 40

शनिवार, 6 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 23: Ok vs. Rasulov का आयोजन किया गया।

ONE Championship के उभरते और टॉप स्टार्स ने यूएस प्राइमटाइम इवेंट में शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार मार्शल आर्ट्स एक्शन पेश किया।

आइए अब नजर डालते हैं कि ONE Fight Night 23 से क्या बड़ी बातें निकलकर सामने आई हैं।

रसुलोव ने ली की चिंता बढ़ाई

अपने ONE डेब्यू में 31 वर्षीय अलीबेग रसुलोव ने ONE Fight Night के मेन इवेंट में हिस्सा लेने की हर चीज का अनुभव किया, जैसे ग्लोबल मीडिया, वेट और हाइड्रेशन, चैंपियनशिप राउंड्स की तैयारी और इसके बावजूद उन्होंने खुद को ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में शामिल करने में जरा भी देरी नहीं की।

Hyperion Fighters टीम के स्टार ने पूर्व डिविजनल किंग ओक रे यूं को पांच राउंड तक छकाया और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम की।

रसुलोव ने अपने शानदार प्रदर्शन से दिखाया कि ना सिर्फ वो ग्लोबल स्टेज पर आने के हकदार हैं बल्कि क्रिश्चियन ली की बेल्ट के कंटेंडर भी बन गए हैं।

रसुलोव की जीत के बाद “द वॉरियर” को लाइटवेट डिविजन में नया दावेदार मिल गया है, जो उनकी बेल्ट छीनने जल्द आ सकता है।

हैगर्टी-सुपरलैक फाइट के विजेता के लिए तैयार हैं कैरिलो

शनिवार, 7 सितंबर को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी अपनी बेल्ट को ONE 168: Denver में सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ डिफेंड करेंगे। टॉप रैंक के कंटेंडर निको कैरिलो इस मैच में जीतने वाले फाइटर का इंतजार कर रहे होंगे।

स्कॉटिश स्ट्राइकर ने बेंटमवेट डिविजन में #4 रैंक के कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स के खिलाफ दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

इस मैच में कैरिलो ने एक बार फिर साबित किया कि वो बहुत ही ताकतवर एथलीट हैं। उनकी हर एक स्ट्राइक ने थाई स्टार पर अपने निशान छोड़े। उन्होंने दूसरे राउंड में सैमापेच को तीन बार नॉकडाउन कर दिखाया कि वाकई कौन एक नंबर का कंटेंडर है।

रुओटोलो की लिस्ट में शामिल हुआ नया शिकार

ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ONE Fight Night 23 में 19 वर्षीय सनसनी जोज़ेफ चैन को शिकस्त दी।

10 मिनट के 186-पाउंड कैचवेट मैच में तय था कि जिसने भी एक गलती की, मैच उसके खिलाफ हो जाएगा। लेकिन अमेरिकी स्टार ने टेकडाउन स्कोर करने के बाद विरोधी को रक्षात्मक रणनीति अपनाने पर मजबूर कर दिया।

चैन के खिलाफ जीत के बाद Atos टीम के स्टार ने एक और बड़े ग्रैपलर को हराने में सफलता पाई और दुनिया के सबसे बेहतरीन ग्रैपलर में अपने नाम को आगे बढ़ा रहे हैं।

फेदरवेट मॉय थाई डिविजन के लिए खतरा बने कौयाटे

ल्यूक लेसेई लुम्पिनी स्टेडियम में इस इरादे से उतरे थे कि वो ONE वर्ल्ड टाइटल मैच का मौका हासिल कर सकते हैं, लेकिन फ्रांस के बैमपारा कौयाटे ने #5 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से मात दी।

29 वर्षीय स्टार मैच की शुरुआत से ही बहुत दमदार नजर आए। उन्होंने अपनी लंबाई, धारदार जैब और कॉम्बिनेशंस से अमेरिकी स्ट्राइकर के लिए दिक्कतें पैदा कीं। जब तीसरे राउंड में लेसेई ने गति बढ़ाने का प्रयास किया तो फ्रेंच स्टार ने मैच ही खत्म कर दिया।

इस प्रदर्शन ने भविष्य की तस्वीर उजागर कर दी है और साफ हो गया है कि कौयाटे एक गंभीर दावेदार हैं और डिविजन में हर किसी को उनसे बचकर रहना होगा।

तगीर खलीलोव के खिलाफ रीमैच के लिए तैयार लग रहे हैं ब्लैक पैंथर

ब्लैक पैंथर ने अली सालदोएव को दूसरे राउंड में फिनिश कर अपनी ताकत दिखाई।

हालांकि, ये फाइट 139.25-पाउंड कैचवेट में हुई, लेकिन ब्लैक पैैंथर लगातार फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में मुकाबले करते रहे हैं। ONE की आधिकारिक ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश करने के पहले उनके मन में एक पुराना हिसाब बराबर करने की इच्छा होगा। 24 वर्षीय स्टार को अपने ONE डेब्यू में रूसी फाइटर तगीर खलीलोव के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था।

अब वो जीत की लय पकड़ चुके हैं और अब इस रीमैच को कराने का सही मौका है।

पिछले मुकाबले के एक साल बाद ब्लैक पैंथर ने साबित किया है कि उनमें कितना विकास हुआ है और ये मैच बहुत ही धमाकेदार साबित हो सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)