5 बड़ी बातें जो हमें ONE 167: Tawanchai Vs. Nattawut II से पता चलीं

Rodtang Jitmuangnon Denis Puric ONE 167 137

शनिवार, 8 जून को हुआ ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II बहुत ही धमाकेदार इवेंट रहा।

बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में पहले मुकाबले से लेकर अंत तक एक्शन की कोई कमी नही थी, जिसे एरीना और टीवी पर देख रहे फैंस ने खूब सराहा।

आइए जानने का प्रयास करते हैं कि ONE 167 से क्या खास बातें निकलकर सामने आईं।

#1 क्या हम तवनचाई-नाटावट प्रतिद्वंदिता के तीसरे अध्याय के लिए तैयार हैं?

फैंस अक्टूबर 2023 में तवनचाई पीके साइन्चाई और “स्मोकिन” जो नाटावट के बीच हुए तीन राउंड के किकबॉक्सिंग मुकाबले के बाद से रीमैच की मांग कर रहे थे। और उनकी इच्छा ONE 167 में पांच राउंड के मुकाबले के साथ पूरी हुई, लेकिन इस फाइट के नतीजे ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए।

तवनचाई ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन नाटावट ने तीसरे राउंड से शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अपने थाई विरोधी को छका दिया। दोनों ही स्ट्राइकर्स ने आखिरी राउंड में पूरी ताकत झोंक दी, जहां अंत में तवनचाई को बहुमत निर्णय से जीत मिली।

लेकिन लोग इस निर्णय से खुश नहीं दिखे।

यहां तक कि PK Saenchai Muaythaigym जिम के प्रतिनिधि जीत के बाद जश्न मनाते नहीं दिखे। ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने भी इवेंट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो नवंबर में होने वाले ONE 170: Atlanta में इनके बीच तीसरी फाइट देखना पसंद करेंगे।

इनका तीसरा मैच भी पहले दो की तरह बहुत ही यादगार हो सकता है।

#2 रोडटंग का पहले वाला जादू बरकरार

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने करीब 9 महीने के बाद वापसी की और 141.25-पाउंड कैचवेट किकबॉक्सिंग मैच में डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच का सामना कर अपना पूरा रूप दिखाया।

“द आयरन मैन” ने पूरे नौ मिनट शानदार फुटवर्क और बेहतरीन कॉम्बिनेशंस का नमूना पेश किया। हालांकि, पुरिच ने रोडटंग को चैन से रहने नहीं दिया और मौका मिलते ही जबरदस्त वार किए।

रोडटंग ने फाइट के बाद इंटरव्यू में भावुक होते हुए चोट से ठीक होने के सफर के बारे में बताया। उन्होंने फैंस का धन्यवाद किया और टकेरु सेगावा के साथ किकबॉक्सिंग मैच की इच्छा जताई।

#3 केड रुओटोलो और एड्रियन ली MMA में समस्या खड़ी कर सकते हैं

ग्लोबल फैंस को शायद लाइटवेट MMA डिविजन के भविष्य की झलक देखने को मिल गई है।

एड्रियन “द फिनोम” ली ने अपने भाई-बहन के पद चिन्हों पर चलते हुए अपने पहले ही मैच में शानदार फिनिश हासिल किया।

एंटोनियो मामारेला ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 18 वर्षीय अमेरिकी स्टार ने अपने नाम पर खरा उतरते हुए दूसरे राउंड में सबमिशन से जीत हासिल की।

उनके बाद नंबर आया ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो का।

21 वर्षीय कैलिफोर्निया के निवासी ने स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन किया और फिर हवाई के ब्लेक कूपर को रीयर-नेकेड चोक लगाकर डेब्यू मैच में जीत अपने नाम की।

दोनों ही युवा स्टार्स ने अपने-अपने MMA डेब्यू में दमदार प्रदर्शन किया और दिखाया कि वो भविष्य के बड़े स्टार बन सकते हैं।

#4 माइकी मुसुमेची रुकने वाले नहीं हैं

ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची ने भार वर्ग में ऊपर आकर बेंटमवेट डिविजन में दस्तक दी ताकि वो गेब्रियल सूसा से बदला ले सकें, वो मुसुमेची को 2021 में हराने वाले पहले शख्स थे।

मैच शुरु होते ही दोनों ने लेग लॉक्स के मौके तलाशे। मुसुमेची ने 10 मिनट के मुकाबले में 3:07 मिनट पर काफ स्लाइसर के जरिए विरोधी को टैप करने पर मजबूर कर दिया।

मुसुमेची ने फाइट के बाद इंटरव्यू में अपना रौद्र रूप दिखाया और बताया कि पिछले कुछ सालों में सूसा द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट्स ने उनके लिए प्रेरणा का काम किया।

अब “डार्थ रिगाटोनी” ONE 168: Denver में ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रुओटोलो को चैलेंज करेंगे।

#5 डेनिस ज़ाम्बोआंगा ने स्टैम्प फेयरटेक्स को संदेश दिया

ONE 167 में डेनिस ज़ाम्बोआंगा का सामना ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स से होना था। हालांकि, स्टैम्प को चोट लगने की वजह से उन्हें इवेंट से नाम वापस लेना पड़ा और उनकी जगह नोएल ग्रॉन्जोन मैच में उतरीं।

फिलीपीना स्टार ने पूरे मैच में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। 15 मिनट की फाइट में 27 वर्षीय स्टार ने अपने गेम में हुए तकनीकी सुधारों को प्रदर्शित किया। ग्रॉन्जोन ने उन्हें टक्कर देने का पूरा प्रयास किया, लेकिन ज़ाम्बोआंगा उन पर हावी रहीं।

“द मेनेस” ने अपनी आलोचकों को शांत करते हुए स्टैम्प को कड़ा संदेश भेजा है कि वो उनकी वापसी तक मैच के लिए तैयार रहेंगी।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)