रोडटंग ने ONE SAMURAI 1 में टकेरु की फेयरवेल खराब करने की कसम ली – ‘मेरा दिल स्टील से भी ज्यादा मजबूत’

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 136 scaled

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

ये बहुप्रतिक्षित रीमैच में जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में 29 अप्रैल को ONE SAMURAI 1 को हेडलाइन करेगा।

इन दोनों के बीच की पहली भिड़ंत ONE 172 में मात्र 80 सेकंड में खत्म हो गई थी।

लेफ्ट हुक से मिली नॉकआउट हार के बाद जापानी मेगास्टार ने पिछले साल नवंबर में डेनिस पुरिच को हराकर वापसी की। उसके बाद उन्होंने अपनी रिटायरमेंट फाइट की जानकारी दी।

रोडटंग ने बताया:

“ये फाइट अब तक की सबसे अहम फाइट है, अंतरिम बेल्ट की वजह से नहीं बल्कि इसलिए क्योंकि ये उनकी आखिरी फाइट है। और उन्होंने मुझे चुना है। शायद वो मुझे काफी सम्मान देते हैं। मैं खुश हूं कि मैं उनकी फाइट यात्रा का हिस्सा बन रहा हूं। अपने आखिरी दिन के लिए उन्होंने खुद मुझे अपने प्रतिद्वंदी के तौर पर चुना है।

“मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मैं सच में उसकी इस इज्जत की कद्र करता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि उस शाम जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। हर कोई उन पर गर्व करेगा, चाहे वो हार ही क्यों न जाए।”

रोडटंग के लिए ये फाइट महत्वाकांक्षा और विरासत को दर्शाती है।

ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने के अलावा एक दिग्गज को फेयरवेल फाइट में हराना और अधिक प्रेशर बढ़ाता है। लेकिन वो इस मैच को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

“द आयरन मैन” ने कहा:

“कोई शक नहीं, इंटरव्यू में हर कोई खुद को बड़ा दिखा सकता है। लोग कुछ भी कह सकते हैं ताकि लोग यकीन करें कि वो बड़े दिन पर क्या करने वाले हैं। लेकिन मेरा मानना है कि टकेरु मुझे हल्के में नहीं ले सकते जैसे मैं भी उन्हें हल्के में नहीं ले सकता।

“हमारी पहली फाइट में भले ही मैंने उन्हें हराया था, लेकिन मैं अब भी उन्हें हल्के में नहीं ले सकता। लेकिन यकीन मानिए, मेरा दिल स्टील से भी ज्यादा मजबूत है। मुझे हराना आसान नहीं है।”

कई बार के पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 17-2 का रिकॉर्ड बनाया है और उनके करियर का आंकड़ा 274-43 का है। अब वो दूसरे खेल में बेल्ट हासिल करने की कोशिश करेंगे।

बैंकॉक के फाइटर ने कहा:

“एक समय था जब मैं वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देखता था और मैंने वो हासिल भी कर लिया। फिर जब मैंने उसे खो दिया तो भी मुझे लगा कि मैंने किसी न किसी तरह सफलता हासिल कर ली है। लोग चीजें खोते हैं, ये सामान्य है। अब मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि दर्शक मुझे वैसे ही पसंद करें जैसा मैं हूं और जिस तरह मैं फाइट करता हूं।

“लेकिन बेल्ट होना बहुत मायने रखता है। मैं चाहता हूं कि एक दिन लोग मुझे रोडटंग जित्मुआंगनोन के नाम से मेरे इसी फाइटिंग स्टाइल के लिए याद रखें।”

रोडटंग ने टकेरु के महान करियर के प्रति सम्मान दिखाया

रोडटंग जित्मुआंगनोन एक बार फिर से विरोधी की सरजमीं पर कदम रखने जा रहे हैं।

जापानी दिग्गज के नाम 45-5 का लाजवाब रिकॉर्ड है और उन्होंने तीन अलग-अलग भार वर्गों में टाइटल जीते हैं। रोडटंग से हारने के बाद उन्हें जीत की लय हासिल की।

थाई मेगास्टार ने कहा:

“जहां तक मैंने देखा है टकेरु काफी लंबे समय से फाइट कर रहे हैं। उन्हें दुनिया के बेहतरीन किकबॉक्सर्स में गिना जाता है। मेरे हिसाब से वो किसी से कम नहीं हैं। अपने यूनिक फाइटिंग स्टाइल और जापान से लेकर पूरी दुनिया में फैले फैन बेस के साथ मेरे लिए वो एक शानदार एथलीट हैं।

“उन्हें शानदार कहने के अलावा मेरे पास और कोई शब्द नहीं है क्योंकि वो सर्वश्रेष्ठ हैं। अब वो अपने सफर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। इसलिए मेरा मानना है कि हर किसी को उनका सम्मान करना चाहिए, उनकी सराहना करनी चाहिए यहां तक कि जब वो फाइट करना बंद भी कर दें।”

किकबॉक्सिंग में और

Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan