मायसा बास्तोस ने वर्ल्ड टाइटल मैच में डेनियल केली को फिनिश करने का प्लान बनाया – ‘फाइट सबमिशन से खत्म होगी’

Mayssa Bastos Kanae Yamada ONE Fight Night 20 8

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन मायसा बास्तोस जल्द ही अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब हासिल करने का प्रयास करेंगी। ONE Fight Night 24 में उनका सामना अमेरिकी सुपरस्टार डेनियल केली से ONE एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

10 मिनट का ये सबमिशन मैच 3 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होगा।

नौ बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन बास्तोस को हल्के भार वर्गों की सबसे बेहतरीन ग्रैपलर माना जाता है। उन्होंने अपने शानदार गार्ड गेम और बैरिमबोलो मूव, एक ऐसी तकनीक जिसमें मैट पर होने के बाद स्पिनिंग तकनीक का इस्तेमाल कर ऊपर आते हुए विरोधी की पीठ पर कब्जा किया जाता है, की मदद से ख्याति हासिल की है।

26 वर्षीय स्टार केली को खतरनाक प्रतिद्वंदी मानती हैं और उन्हें बैक से ज्यादा लेग लॉक के लिए अटैक करना पसंद है।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“हमारे स्टाइल अलग हैं, जिससे फाइट दिलचस्प बन रही है। हम दोनों गार्ड से खेलती हैं, लेकिन हमारा गार्ड स्टाइल अलग है। मैं बैरिमबोला का ज्यादा इस्तेमाल कर पीठ पर अटैक करती हूं। उन्हें टांगों पर अटैक करना पसंद है। मगर मैं मानती हूं कि मेरा टॉप गेम काफी अच्छा है। मुझे सभी क्षेत्रों में तेज-तर्रार होना होगा।”

ONE के बाहर अपने बेहतरीन रिकॉर्ड के बावजूद बास्तोस ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में सिर्फ एक बार मुकाबला किया है, जहां ONE Fight Night 20 में उन्होंने काने यमाडा पर जीत दर्ज की थी।

वो मानती हैं कि केली का ONE में चार मैचों का अपराजित रिकॉर्ड उन्हें अनुभव के मामले में आगे करता है।

बास्तोस चैंपियन को हराने के लिए खास प्लान पर काम कर रही हैं और मानना है कि उनका मुख्य फोकस अपने जिउ-जित्सु खेल पर रहेगा:

“वो ONE के इवेंट्स में एक्टिव रही हैं और उन्हें नियमों को अपने पक्ष में इस्तेमाल करना आता है। ये बात उन्हें खतरनाक बनाती है। मैं अपने मजबूत पक्ष पर भरोसा करती हूं।

“मैं उनके खेल का अध्ययन कर रही हूं। अगर मुझे उनके खेल में कमजोरी मिली तो वो अपने तक ही रखूंगी। लेकिन मुझे अपनी टीम द्वारा किए गए काम पर भरोसा है। मेरा ध्यान खुद पर और खुद के सर्वश्रेष्ठ संस्करण को दिखाने पर है।”

ब्राजीलियाई स्टार का लक्ष्य ना सिर्फ केली को हराते हुए चैंपियनशिप जीतना है बल्कि वो उन्हें एक यादगार सबमिशन से मात देना चाहती हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे लगता है कि फाइट सबमिशन से खत्म होगी, कम से कम शुरुआत से अंत तक मेरा लक्ष्य यही रहेगा। मुझे नहीं पता कि सबमिशन कहां से आएगा, लेकिन इतना कह सकती हूं कि सबमिशन आने तक फाइट का नियंत्रण मेरे हाथों में रहेगा।”

बास्तोस वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए मिले मौके से बहुत खुश

इस खेल की सबसे बेहतरीन और सम्मानित ब्राजीलियन जिउ-जित्सु प्रतियोगियों में से एक मायसा बास्तोस जानती हैं कि ONE Championship में टाइटल जीते बिना उनका करियर अधूरा रहेगा।

ऐसे में अपने दूसरे ही मैच में डेनियल केली को चैलेंज करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं:

“ये एक बहुत ही शानदार मौका है। मैं हमेशा से ONE में आना चाहती थी। मैं सही मौके का इंतजार कर रही थी। ये ONE में मेरी दूसरी फाइट होगी और टाइटल के लिए फाइट करना शानदार है।”

बास्तोस जैसी एथलीट के लिए ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने का मतलब है कि दुनिया में उन्हें जानने-पहचानने वालों की संख्या में इजाफा होना।

अब वो ONE Fight Night 24 में होने वाले जबरदस्त मैच और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं:

“इस टाइटल को जीतने के बाद मैंने जो काम किया है, उसे नाम मिलेगा। क्योंकि ONE सारी दुनिया में पहुंच वाला प्लेटफॉर्म है तो इससे काफी मदद होगी।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)