ONE 167 में रोडटंग, मुसुमेची, रुओटोलो, ली ने हासिल की धमाकेदार जीत

Mikey Musumeci Gabriel Sousa ONE 167 11

फैंस को ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में बहुत ही धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

8 जून को हुए शो में मेन इवेंट से पहले हुए मुकाबलों में उभरते हुए स्टार्स और कुछ मौजूदा वर्ल्ड चैंपियंस ने अपने-अपने मैचों को जीतने में पूरी ताकत झोंक दी।

आइए नजर डालते हैं कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में हुई शुरुआती नौ फाइट्स में क्या-क्या हुआ।

रोडटंग ने एक्शन से भरपूर फाइट में पुरिच को पछाड़ा

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने 141.25-पाउंड कैचवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर घरेलू दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

रोडटंग ने आगे बढ़कर दबाव बनाने के अतिरिक्त स्पीड और फुटवर्क का इस्तेमाल किया। पुरिच ने राउंड के अंत में उन्हें ललकारा और फिर थाई मेगास्टार ने कॉम्बिनेशंस से जवाब दिया।

39 वर्षीय अंडरडॉग को दूसरे राउंड में थोड़ी सफलता मिली और उन्होंने बैकफुट पर रहकर हुक्स लगाए। तीसरे राउंड में “द आयरन मैन” पास आकर वार-पलटवार में शामिल रहे। कनाडाई-बोस्नियाई स्टार ने कुछ अच्छे कॉम्बिनेशन लैंड कराए, लेकिन वो रोडटंग के सामने काफी नहीं थे।

नौ मिनट के एक्शन के बाद 26 वर्षीय स्टार को निर्णय से जीत मिली, जिसने उनके रिकॉर्ड को 272-43 कर दिया है।

मुसुमेची ने सूसा को हराकर बदला पूरा किया

बहुप्रतीक्षित बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले के लिए मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची भार वर्ग में ऊपर गए और उन्होंने प्रमोशन में डेब्यू करने वाले गेब्रियल सूसा को मात दी, ये वही शख्स हैं जिन्होंने अमेरिकी स्टार को आखिरी बार हराया था।

सूसा ने शुरुआत में टेकडाउन किया और अमेरिकी स्टार ने उन्हें क्लोज्ड गार्ड में जकड़ लिया। यहां से मुसुमेची ने मैच को अपने नियंत्रण में रखा और इंवर्टेड आर्मबार से पैरों को उलझाते हुए खतरनाक काफ स्लाइसर सबमिशन लगा दिया।

ब्राजीलियाई स्टार करीब एक मिनट तक डटे रहे, लेकिन अंत में 3:07 मिनट पर उन्हें टैप आउट करना पड़ा।

इस हाइलाइट-रील स्टॉपेज जीत ने मुसुमेची के रिकॉर्ड को 64-5 कर दिया है और इसके अतिरिक्त उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

रुओटोलो ने कूपर के खिलाफ MMA डेब्यू कर धमाकेदार अंदाज में जीती फाइट

केड रुओटोलो ने सबमिशन ग्रैपलिंग जगत पर अपनी छाप छोड़ी है और अब ऐसा लगता है कि वो MMA में भी यही करने के लिए तैयार हैं।

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन ने MMA डेब्यू करते हुए साथी अमेरिकी स्टार ब्लेक कूपर को हराने में एक राउंड से भी कम समय लिया।

Atos टीम के प्रतिनिधि ने कूपर को ग्राउंड पर ले जाने से पहले अच्छी स्ट्राइकिंग दिखाई और 3:20 मिनट पर रीयर-नेकेड चोक से जीत अपने नाम की।

डेब्यू मैच में जीत के बाद उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस से नवाजा गया।

सिटीचाई ने किकबॉक्सिंग मास्टरक्लास दिखाकर नोइरी के डेब्यू को खराब किया

“किलर किड” सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डेब्यू कर रहे जापानी स्टार मासाकी नोइरी को तीन राउंड के फेदरवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

सभी की नजरें नोइरी पर थीं, लेकिन #3 रैंक के कंटेंडर ने तेज अपरकट और कॉम्बिनेशन से दिखाया कि उनमें अब भी काफी दम है। थाई दिग्गज ने बॉडी किक्स और नीज़ का भी अच्छा इस्तेमाल किया।

31 वर्षीय नोइरी तीसरे राउंड में नॉकआउट की तलाश में थे, लेकिन सिटीचाई ने लगातार कॉम्बिनेशन से उन्हें परेशान किया। अंत में तीनों जजों ने फैसला उनके पक्ष में सुनाया और उनका रिकॉर्ड अब 129-35 हो गया है।

ज़ाम्बोआंगा ने तीन राउंड तक ग्रॉन्जोन को परेशान किया

एटमवेट MMA मुकाबले में #2 रैंक की कंटेंडर डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा ने घातक बॉक्सिंग की मदद से कम समय के नोटिस पर फाइट स्वीकारने वाली नोएल “लिल मंकी” ग्रॉन्जोन को शिकस्त दी।

पहले उनका सामना मेन इवेंट में स्टैम्प फेयरटेक्स से होना था, लेकिन चैंपियन को लगी चोट की वजह से थाई-फ्रेंच एथलीट को मैच मिला। “द मेनेस” ने अपनी खतरनाक पंचिंग पूरे मैच में जारी रखी और अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।

इस जीत के दम पर फिलीपीना स्टार ने अपने रिकॉर्ड को 11-2 कर लिया है और उनकी वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं।

ली ने अपने नाम पर खरा उतरते हुए मामारेला को पराजित किया

एड्रियन “द फिनोम” ली ने अपने प्रोफेशनल MMA करियर की शुरुआत दूसरे राउंड में आए रीयर-नेकेड चोक सबमिशन से की, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इटालियन एथलीट एंटोनियो मामारेला को लाइटवेट मुकाबले में पराजित किया।

18 वर्षीय स्टार ने मैच की पहली घंटी के साथ ही तेज स्ट्राइकिंग की और फिर मामारेला को ग्राउंड पर ले गए, राउंड खत्म होने की वजह से वो बच गए।

ली परिवार के सबसे युवा सदस्य ने दूसरे राउंड में लय पाई और मामारेला को फिर मैट पर लेकर गए। Prodigy Training Center के प्रतिनिधि ने चोक लगा दिया और 1:56 मिनट पर टैप आउट करवाया। इस जीत के दम पर उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी जीता।

ड्युए नट ने गज़ाली को ONE में पहली हार का स्वाद चखाया

वियतनामी दिग्गज “नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट ने 17 वर्षीय सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली के शुरुआती प्रहारों से बचते हुए तीन राउंड के फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

उम्मीद के मुताबिक, मलेशियाई-अमेरिकी स्टार ने आक्रामक शुरुआत करते हुए किक्स और भारी-भरकम पंच लगाए। “नंबर 1” ने दूसरे राउंड में लय पाई और लो किक्स से विरोधी को रोका। जब भी युवा स्टार आगे आते तो 35 वर्षीय अनुभवी लेग किक या शार्ट एल्बो और कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करते।

तीसरे राउंड में उन्होंने गज़ाली को हताश कर दिया। अंत में तीनों जजों ने “नंबर 1” के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका करियर रिकॉर्ड 15-4 हो गया। ये गज़ाली की पहली ONE Championship हार है।

सूज़ा ने हिराटा को दो मिनट के भीतर चित किया

विक्टोरिया “विक” सूज़ा ने जापानी फैन फेवरेट फाइटर “एंड्रॉइड 18” इत्सुकी हिराटा को एटमवेट MMA मैच में हराकर करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

ब्राजीलियाई स्टार ने आक्रामकता के साथ शुरुआत की और विरोधी पर अच्छे पंच जड़े। हिराटा ने एक गैर-जरूरी टेकडाउन किया और यहां से “विक” ने परफेक्ट गिलोटीन चोक लगा दिया।

सूज़ा ने “एंड्रॉइड 18” की गर्दन पर दबाव डाला और उन्होंने 1:31 मिनट पर जीत अपने नाम किया। इस शानदार जीत के बाद 26 वर्षीय स्टार का करियर रिकॉर्ड छह फिनिश के साथ 8-2 हो गया।

एस्टुपिनन ने सायिक को हराकर शानदार यूएस प्राइमटाइम डेब्यू किया

अपराजित सनसनी जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन ने बहुत ही शानदार अंदाज में अपना यूएस प्राइमटाइम डेब्यू किया। उन्होंने तीन राउंड के बेंटमवेट मॉय थाई मैच में ज़ाफेर सायिक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

शुरुआत में किक्स लगाने के बाद 21 वर्षीय कोलंबियाई स्ट्राइकर ने राइट हैंड से वार किया, जिसने टर्किश स्टार को गिरने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने जम्पिंग अटैक के साथ शॉर्ट राइट हुक लगाकर दूसरी बार नॉकडाउन किया।

सायिक ने उसके बाद आक्रामकता बरकरार रखते हुए Team Mehdi Zatout के स्टार को बैकफुट पर रहा। “पांडा किक” ने तीसरे राउंड में बॉडी शॉट्स लगाए और अंत में अपने रिकॉर्ड को 24-0 किया।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)