केड रुओटोलो ने ONE 167 में अपने MMA डेब्यू से पहले डिमिट्रियस जॉनसन से बातचीत की – ‘मेरे स्तर की ग्रैपलिंग वाला कोई नहीं हुआ’

Kade Ruotolo Francisco Lo ONE Fight Night 21 60

ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में अपनी पहली प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट से पहले BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) सुपरस्टार केड रुओटोलो ने महान MMA फाइटर डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के साथ ट्रेनिंग की।

ट्रेनिंग सेशन के बाद मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियंस जॉनसन के शो “माइटीकास्ट” में नजर आए, जहां उन्होंने शनिवार, 8 जून को ब्लेक कूपर के खिलाफ होने वाले रुओटोलो के डेब्यू और ग्रैपलिंग से MMA के सफर पर चर्चा की।

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले अपने डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं।

रुओटोलो ने कहा:

“हम MMA देखकर बड़े हुए हैं। मैं पहले से जानता था कि मुझे पहले जिउ-जित्सु में आगे बढ़ना है, ये चीज मुझे उत्साहित करती थी कि मैं एक दिन वहां जरूर होऊंगा।

“मैं ये जानता था। ये मेरी लिस्ट में थी। मुझे MMA फाइट करनी ही थी।”

21 वर्षीय ग्रैपलिंग सनसनी पिछले कई सालों से इस खेल में आने पर विचार कर रहे थे, लेकिन उनके करियर के नए पड़ाव की शुरुआत इस साल से हो रही है।

ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप को तीन बार कामयाबी से डिफेंड करने और ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले रुओटोलो की उपलब्धियां इतनी हैं कि उन्हें गिने-चुने लोग ही पा सकते हैं और उनका मानना है कि ये MMA में आने का सही समय है।

उन्होंने समझाया: 

“पिछले सालों से इच्छा लगातार बढ़ती जा रही थी। मैं ईमानदारी से मानता हूं कि मैंने बहुत बार अपने भाई के साथ फाइट की है। अब मुझे इसके पैसे चाहिए। मुझे फाइटिंग से प्यार है, मैं एक फाइटर हूं। मुझे जिउ-जित्सु से प्यार है, लेकिन मुझे महसूस नहीं हो रहा कि ये एक फाइट है। ये एक मैच है ना कि एक फाइट।

“मैं दिखाने के लिए उत्सुक हूं कि MMA में क्या कर सकता हूं। मैं पूरी विनम्रता के साथ कहना चाहता हूं, मुझे लगता है कि MMA में मेरे स्तर की ग्रैपलिंग और जिउ-जित्सु वाला कोई नहीं हुआ है।”

रुओटोलो को MMA में आने का कोई डर नहीं

सबमिशन ग्रैपलिंग के शिखर पर पहुंचने के बाद केड रुओटोलो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कामयाबी हासिल करने को लेकर उत्साहित हैं।

उनके पास बहुत सारी तरकीबें हैं, जिन्हें वो 8 जून को ब्लेक कूपर के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जो वो सीखकर इस खेल में इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिमिट्रियस जॉनसन से बात करते हुए रुओटोलो ने बताया: 

“मैं जब भी MMA में ट्रेनिंग करता हूं तो कुछ नया सीखने को मिलता है और एक स्टूडेंट होना बहुत अच्छा है।

“मैं मानता हूं कि परिवर्तन की प्रक्रिया अच्छी चल रही है। सबसे मुख्य बात ये है कि मैं स्पारिंग और लाइव ड्रिल्स करते हुए अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे डर नहीं है। मेरे पास बहुत जिगर है। मेरे कोच और परिवार मेरी प्रगति से खुश हूं।”

अमेरिका के हवाई राज्य में जन्मे एथलीट ने तीन साल की उम्र से BJJ सीखना शुरु कर दिया था और ये हमेशा उनके जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है।

इस कारण वो छोटी उम्र में ही बहुत कामयाब ग्रैपलर बन गए। अब वो नए खेल में अपनी प्रगति से संतुष्ट हैं। उन्होंने “माइटी माउस” को बताया:

“सबसे मुश्किल चीज मेरी टांगों पर कार्डियो का प्रभाव था। ये आखिरी चीज है जिसकी आप उम्मीद करते हैं। मैं पूरे दिन जिउ-जित्सु कर सकता हूं। जिउ-जित्सु के दौरान पिंडलियों पर इतना ध्यान नहीं गया। ये सबसे चौंकाने वाली बात रही।

“मुझे लगा कि कार्डियो के हिसाब से मैं 100 राउंड कर सकता हूं, लेकिन मेरी पिंडलियों ने जवाब दे दिया।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.