साल 2021 में अपने शानदार सफर को जारी रखने के लिए उत्साहित हैं क्रिश्चियन ली

Christian Lee fights Iuri Lapicus at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने अक्टूबर 2020 में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX में यूरी लापिकुस के खिलाफ अपने टाइटल को पहली बार डिफेंड कर साल को अपने लिए यादगार बनाया था।

अब ली साल 2021 में भी अपने शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगे। नए कंटेंडर्स चैंपियन को चैलेंज करने की चाह के साथ आगे बढ़ रहे हैं और मौजूदा चैंपियन भी किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

दूसरी ओर, प्रोफेशनल करियर से बाहर “द वॉरियर” और उनकी पत्नी 2021 के शुरुआती महीनों में एक नन्हे मेहमान के आने का इंतज़ार कर रहे हैं।

अब सिंगापुर के स्टार एथलीट ने अपने 2020 सीजन को याद किया और नए साल के प्लान के बारे में भी जानकारी दी।

ONE Championship: आपके हिसाब से साल 2020 “द वॉरियर” के लिए कैसा रहा?

क्रिश्चियन ली: 2019 भी मेरे लिए काफी अच्छा रहा था, वर्ल्ड चैंपियन बना और ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री भी जीती। इसलिए 2020 की शुरुआत में मेरा मनोबल काफी बढ़ा हुआ था और मैं साल में कई टाइटल डिफेंस के बारे में सोच रहा था, लेकिन तभी महामारी का आगमन हुआ।

शुक्र है कि मेरी शादी लॉकडाउन लगने से पहले फरवरी में ही हो गई थी। मार्च में हमें जिम United MMA को भी बंद रखना पड़ा, जिससे COVID को फैलने से रोक सकें।

काफी अलग परिस्थितियों से सामना हो रहा था और आपको बाहर जाते समय मास्क पहनकर रखना होता। कुछ समय के लिए लोग ग्लव्स भी पहने नजर आने लगे थे, एकदम से हमारे साथ अलग चीजें होने लगी थीं। ऐसी चीजें जिनके हम आदी नहीं थे।

पिछले साल मैं फिर भी अच्छी हालत में रहा क्योंकि मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं जिन्हें COVID के कारण लगे लॉकडाउन से बहुत नुकसान भी झेलना पड़ा है। मुझे खुशी है कि मैं अपने करियर में अभी भी अच्छा कर रहा हूं, अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पा रहा हूं और इस समय को काफी एंजॉय भी कर रहा हूं क्योंकि हमें ऐसा समय बहुत कम ही मिल पाता है।

लॉकडाउन से पहले मैं दिन में 12 घंटे व्यस्त रहता और अन्य लोगों को मार्शल आर्ट्स सिखाता भी था। इस समय हमें अपने करीबी लोगों के साथ बिताने के लिए बहुत समय मिला। महामारी की शुरुआत से लेकर अंत तक 2020 मेरे लिए अच्छा साल रहा।

ये हमारी अच्छी किस्मत थी कि हमारे घर में किसी को भी COVID नहीं हुआ। मैं अभी भी स्वस्थ रहने की कोशिश कर रहा हूं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी बीमार होने से बचाने के लिए प्रयासरत हूं।

मैं 2021 में अपने टाइटल को 1 से ज्यादा बार डिफेंड करना चाहता हूं। वहीं हमें अप्रैल में बेटी के जन्म लेने की उम्मीद है, आने वाले महीने हमारे लिए बहुत अच्छे रहने वाले हैं।

Christian Lee fights Iuri Lapicus at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE: महामारी के कारण मैच की तारीख आगे बढ़ने से आपकी ट्रेनिंग पर क्या प्रभाव पड़ा? क्या आप उसे एक अच्छी चीज मानते हैं या उससे आपको परेशानी हुई?

क्रिश्चियन: मैं उसे एक अच्छी चीज मानता हूं। एक एथलीट, मार्शल आर्टिस्ट होने के नाते मैं हमेशा ट्रेनिंग करते रहना चाहता हूं और अधिकांश समय जिम में ही रहता हूं।

मैच को पहले मई से जून में कर दिया गया और असल में मैच अक्टूबर में जाकर हुआ। मैं बिना कोई परेशानी लिए सामान्य ट्रेनिंग कर रहा था। मुझे पता था कि मैच जरूर होगा इसलिए मैं केवल अपनी तैयारी पर ध्यान दे रहा था।

कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद मैच की तारीख सामने आ चुकी थी, तब जाकर असली ट्रेनिंग शुरू हुई। उसके बाद मैंने दिन में 2-3 ट्रेनिंग सेशन करने शुरू किए। जब भी आपके पास ट्रेनिंग के लिए ज्यादा समय होता है, उसे एक एथलीट अच्छी चीज के रूप में ही देखता है।

ONE: अक्टूबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX में आपने पहली बार ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया। यूरी लापिकुस को हराकर कैसा महसूस हुआ?

क्रिश्चियन: मैच को लेकर मैं बहुत उत्साहित था।

मैं सर्कल में उतरकर जल्द से जल्द मैच को फिनिश कर घर वापस लौटना चाहता था और असल में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैच काफी धमाकेदार रहा और हम दोनों ने एक-दूसरे को दमदार पंच भी लगाए। उन्होंने अपने सिर को साइड में किया इसलिए मेरा पंच मिस हुआ और उनका लैंड हुआ। उसके बाद काफी संघर्ष हुआ।

मैंने फिर भी धैर्य से काम लिया, बढ़त बनाए रखी और उसके बाद ग्राउंड गेम में आकर ग्राउंड एंड पाउंड अटैक कर जीत दर्ज की। मेरे लिए वो जीत महत्वपूर्ण रही क्योंकि उसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की थी।

2020 में चाहे आराम के लिए ज्यादा समय मिला हो, लेकिन मैं हर रोज जिम में जाकर ट्रेनिंग करता था। उस ट्रेनिंग का मैच में मुझे बहुत फायदा मिला और मुझे खुशी है कि मैं केवल 2 मिनट में जीत हासिल कर पाया।

पहला वर्ल्ड टाइटल डिफेंस सफल रहा। मैं एक पूर्व लाइटवेट चैंपियन, #1 रैंक के कंटेंडर “दागी” और एक अन्य टॉप कंटेंडर यूरी लापिकुस को पहले ही हरा चुका हूं। 3 टॉप लाइटवेट एथलीट्स मेरे सामने हार मान चुके हैं और अब मैं इसी तरीके से आगे बढ़ना चाहता हूं।

मैं जानता हूं कि डिविजन में कई एथलीट्स हैं जो वर्ल्ड टाइटल शॉट के हकदार हैं। मैं भी उन्हें मौका देना चाहता हूं क्योंकि मैं भी साल 2021 में अपने टाइटल को दोबारा डिफेंड करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।

Christian Lee fights Iuri Lapicus at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE: पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करना आपके लिए क्या महत्व रखता है?

क्रिश्चियन: वो अभी तक मेरे करियर का सबसे महत्वपूर्ण मैच रहा। जब भी आप रिंग में उतरते हैं तो कुछ ना कुछ जरूर दांव पर लगा होता है। एक अच्छा एथलीट और अच्छा चैंपियन बने रहने के लिए आपको हमेशा अपने गेम के टॉप पर रहना होता है।

MMA का खेल बहुत निर्दयी है। आप कितने ही समय तक टॉप पर क्यों ना बने रहे हों, लेकिन एक बड़ी हार के बाद लोग आपके नाम को भूलने लगते हैं। इसलिए वो मैच मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा, जिससे मुझे मैच मिलते रहें और पैसा भी आता रहे। उस मैच में लापिकुस के पास जीतने का कोई चांस नहीं था क्योंकि मैं अपने गेम के टॉप पर बना हुआ था।

ONE: अब हम 2021 में प्रवेश कर चले हैं, आप लाइटवेट डिविजन के भविष्य को किस तरह से देखते हैं और भविष्य में किसके खिलाफ मैच चाहते हैं?

क्रिश्चियन: मैं लाइटवेट डिविजन को सबसे बड़े स्टार्स से भरा डिविजन मानता हूं, यहां कई खतरनाक एथलीट्स मौजूद हैं। शिन्या एओकी, टिमोफी नास्तुकिन भी एक खतरनाक कंटेंडर हैं। यहां एडी अल्वारेज़ भी हैं, जो भविष्य में जरूर टॉप पर पहुंचेंगे। मरात गफूरोव ने भी कुछ समय पहले लाइटवेट डिविजन में पहली जीत दर्ज की। इनके अलावा भी कई एथलीट्स टाइटल शॉट पाने की चाह के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

ये मेरे लिए ही अच्छा है क्योंकि उनकी चुनौती के बारे में सोचकर मैं ज्यादा एक्टिव रह पाऊंगा। कई टॉप एथलीट्स के खिलाफ मैच मतलब मुझे और भी सुधार की जरूरत पड़ेगी। इसलिए मैं इसे सबसे ज्यादा स्टार्स से भरा डिविजन मानता हूं। इस डिविजन का चैंपियन होना भी मेरे लिए गर्व की बात है।

Angela Lee and Christian Lee with their ONE Championship belts at ONE: CENTURY

ONE: ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली का कहना है कि 2021 में वो लाइटवेट डिविजन में हाथ आजमा सकते हैं। उनके खिलाफ बड़े मैच के संबंध में आपके क्या विचार हैं?

क्रिश्चियन: थान ली एक अच्छे एथलीट हैं और मार्टिन गुयेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उनके मूव्स में बहुत ताकत है और एक खतरनाक एथलीट हैं, लेकिन वो लाइटवेट से दूसरे डिविजन में चैंपियन बने हैं।

उन्हें अभी डिविजन बदलने से पहले फेदरवेट टाइटल को डिफेंड करने पर ध्यान देना चाहिए। एक कहावत है कि जब तक आप चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं कर लेते, तब तक आप एक अच्छे चैंपियन नहीं बनते। इसलिए देखते हैं वो अपने पहले टाइटल डिफेंस में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

अगर वो टाइटल को डिफेंड करने के बाद लाइटवेट डिविजन में आते हैं तो मैं उनके फैसले का सम्मान करूंगा। लेकिन मेरा मानना है कि उनसे पहले अभी कई टॉप कंटेंडर्स मेरे खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के हकदार हैं इसलिए मैं उनका सामना पहले करना चाहूंगा।

ONE: 2021 में आप क्या हासिल करना चाहते हैं?

क्रिश्चियन: 2021 के लिए मेरा लक्ष्य अपने टाइटल को डिफेंड करना और अन्य टॉप कंटेंडर्स को हराना है।

ऐसे कम ही एथलीट हैं जिन्हें मैंने अभी हराया नहीं है, पहले मैं उन्हें हराना चाहता हूं। टिमोफी मेरी लिस्ट में सबसे पहला नाम होंगे और मुझे लगता है कि उन्होंने चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है। उन्होंने एडी अल्वारेज़ को हराया और पीटर बस्ट को भी मात दी। मुझे लगता है कि वो टाइटल शॉट की रेस में फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं।

मैं जानता हूं कि एडी अल्वारेज़ भी एक बड़ी जीत दर्ज कर चैंपियन बनने की रेस में शामिल हो सकते हैं।

मैं 2021 में इन 2 मैचों को होते देखना चाहता और अपने तीसरे प्रतिद्वंदी के बारे में मैं अभी कुछ नहीं कह सकता। इस साल मेरा प्लान डिविजन के 3 टॉप कंटेंडर्स को हराकर अपनी बेल्ट को डिफेंड करना है और शायद वेल्टरवेट टाइटल के लिए भी चैलेंज करूं। 2021 में मैं बहुत चीजें हासिल करना चाहता हूं।

ONE: आप और आपकी पत्नी, बेटी के होने की उम्मीद कर रहे हैं। एक बेटी का पिता बनने से पहले कैसा महसूस कर रहे हैं?

क्रिश्चियन: मैं इस समय बहुत खुश हूं। मैं और मेरी पत्नी हमेशा से एक बच्चा चाहते थे और इसी बारे में बात करते। जैसे-जैसे अप्रैल पास आ रहा है, हमारी उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है।

मैं नहीं जानता कि मुझे फिलहाल कैसा महसूस करना चाहिए, लेकिन बेटी के आने से हमारी जिंदगी बदलने वाली है। मैं बहुत खुश हूं और उसके जन्म तक मैं इंतज़ार करने की स्थिति में नहीं हूं। मैं अपनी पत्नी के पेट पर हाथ लगाकर उसे किक मारते महसूस कर सकता हूं।

ये अभी तक हमारे जीवन में हुई सबसे अच्छी चीज होगी और मैं बेटी का पिता बनने के बारे में सोचकर ही बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें: ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल रीमैच और टोनन के खिलाफ भी फाइट चाहते हैं गुयेन

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.