About
अपराजित लाइटवेट सुपरस्टार यूरी लापिकुस मोल्दोवा के रहने वाले हैं, लेकिन 15 साल की उम्र में इटली चले गए और तभी से वहां रह रहे हैं। 9 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने जूडो की ट्रेनिंग ली। मोल्दोवा में पैसों के अभाव के कारण उन्हें लकड़ी के फर्श पर प्रैक्टिस करनी पड़ती थी।
लापिकुस इटली के मिलान स्थित Team Petrosyan को अपना घर कहते हैं, जहां वो एक ग्रैपलर से लेकर बेहतरीन स्ट्राइकर बने हैं। फुटबॉल खिलाड़ियों से भरे परिवार में वो पहले मार्शल आर्टिस्ट हैं। इस वजह से वो अपनी स्किल्स को साबित करने के लिए बेताब थे।
साल 2014 में उन्होंने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में डेब्यू किया और जल्द ही उनका रिकॉर्ड 12-0 का हो गया। जियोर्जियो और आर्मेन पेट्रोसियन के बाद वो ONE Championship का हिस्सा बने। बड़ी बाउट्स से पहले वो नीदरलैंड्स की राजधानी एमस्टरडैम आते हैं, ताकि वो फेमस यूरोपियन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन जेरार्ड मौसासी के साथ अपनी स्किल्स सुधार सकें। लापिकुस ने अभी तक इटली के रीजनल प्रोमोशंस में ही काम किया है और वो ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ने को लेकर बेताब हैं।