ली को हराकर लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं लापिकुस: ‘अब मेरा समय है’

Iurie Lapicus DC 4527 768x512

पिछले 6 सालों से यूरी लापिकुस का सपना रहा है कि एक दिन वो वर्ल्ड चैंपियन बनें।

25 वर्षीय स्टार अपने सपने को पूरा करने की ओर मजबूती से आगे बढ़ते रहे हैं। उन्होंने इटली के बेस्ट जिम में वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करनी शुरू की और अभी तक अपने सभी प्रतिद्वंदियो को हराने में सफलता पाई है।

अब अपराजित मोल्दोवन एथलीट अपने सपने को पूरा करने से केवल एक कदम दूर रह गए हैं।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ONE: INSIDE THE MATRIX में लापिकुस ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को उनके टाइटल के लिए चैलेंज करने वाले हैं।

लापिकुस ने कहा, “डेब्यू के बाद से ही मैं इस मौके का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था।”

“पहली बार रिंग में उतरने के बाद मैंने खुद से कहा था कि, ‘मुझे वर्ल्ड चैंपियन बनना है।’ मुझे लगता है कि वो समय अब आ गया है और मैं दुनिया को ये दिखाना चाहता हूं कि मैं लाइटवेट डिविजन का बेस्ट एथलीट हूं।”

मई 2014 में अपना प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने के बाद से ही इटली के स्टार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

ONE Championship में आने से पहले वो लगातार 12 मैचों में पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके थे और ग्लोबल स्टेज पर भी उनका अच्छा प्रदर्शन कायम है।

पहले लापिकुस ने मई 2019 में थाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार शेनन “वनशिन” विराचाई के खिलाफ तीसरे राउंड में सबमिशन से जीत प्राप्त की।

उसके बाद इस साल फरवरी में उन्होंने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन और ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट मरात “कोबरा” गफूरोव को केवल 67 सेकंड में हरा दिया था।

उन्हीं बड़ी जीतों के कारण मोल्दोवन स्टार को ONE एथलीट रैंकिंग्स में टॉप लाइटवेट कंटेंडर का दर्जा प्राप्त हुआ और अब ONE: INSIDE THE MATRIX में ली के खिलाफ मैच मिला है।

लापिकुस ने कहा, “वो एक अच्छे फाइटर हैं और वो अभी तक अलग-अलग भार वर्गों में फाइट करते आए हैं, इसलिए मुझे लगता है कि लाइटवेट डिविजन में मैं उनके लिए बड़ा खतरा साबित होने वाला हूं।”

https://www.instagram.com/p/CFIFENWC14e/

ली ने अपने करियर की शुरुआत फेदरवेट डिविजन से की थी, लेकिन मई 2019 में उन्होंने भार वर्ग में बदलाव कर शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया। हालांकि, पहले राउंड में उन्हें थोड़ी दिक्कत आई लेकिन अंत में वो जापानी लैजेंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रहे।

वहीं अक्टूबर में #2-रैंक के कंटेंडर सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव को ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में सर्वसम्मत निर्णय से हराया और सिल्वर बेल्ट अपने नाम की।

ली का रिकॉर्ड अब 13-3 का हो चुका है और ONE Championship में सबसे ज्यादा फिनिश (12) करने के मामले में वो पहले स्थान पर मौजूद हैं।

इसके बावजूद लापिकुस को लाइटवेट चैंपियन की उपलब्धियों और स्किल्स से कोई घबराहट महसूस नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा, “मुझे किसी चीज से डर नहीं लगता। उनके पास ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे मुझे घबराहट महसूस हो। जब भी मैं उनके मैचों को देखता हूं तो मुझे दूसरे एथलीट्स जैसा ही एक फाइटर नजर आता है।”

यहां तक कि ली के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर होने पर भी लापिकुस को कोई खास डर नहीं सता रहा है।

लापिकुस ने कहा, “गफूरोव भी ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं, लेकिन उनके साथ मेरे मैच का परिणाम आप सभी देख ही चुके हैं। हां, ये भी सच है कि BJJ स्किल्स एक एथलीट के लिए फायदेमंद होती हैं लेकिन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स उससे काफी अलग है। एक एथलीट को मैच में बढ़त बनाने के लिए अपनी BJJ स्किल्स को एक अलग लेवल पर ले जाना होता है।”

https://www.instagram.com/p/CE88D9tDz5M/

लापिकुस भी लंबे समय से अपनी स्किल्स में सुधार करते आ रहे हैं।

अपने करियर की शुरुआत में जूडो स्टार जानते थे कि उन्हें अपने गेम में सुधार करना होगा, इलसिए उन्होंने Team Petrosyan को जॉइन किया। जहां उन्हें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन और उनके छोटे भाई आर्मेन की मदद से काफी कुछ सीखने को मिला।

लापिकुस ने कहा, “दुनिया के बेस्ट एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करना ही एक खास अनुभव है। मेरी ना केवल स्किल्स में सुधार हुआ है बल्कि मैं मानसिक रूप से भी मजबूत महसूस करने लगा हूं। जियोर्जियो और आर्मेन बहुत अच्छे कोच हैं।”

उनकी ग्रैपलिंग पहले से अच्छी है और अब उन्होंने अपने स्ट्राइकिंग गेम में भी सुधार किया है। उनका यही स्टाइल उनके प्रतिद्वंदियों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा, “मुझे अपने अंदर कमजोरियों का अहसास नहीं होता। जियोर्जियो और आर्मेन का साथ पाकर मेरे स्ट्राइकिंग गेम में बहुत सुधार आया है और ग्राउंड गेम पहले से ही टॉप लेवल का रहा है।”

Unbeaten lightweight contender Iuri Lapicus poses with the winner's medal and the ring girls

लापिकुस बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ इस मैच में उतर रहे हैं, जहां उनके पास खुद को सबसे बेहतर लाइटवेट एथलीट साबित करने का मौका होगा।

एक ही पल में मोल्दोवन एथलीट अपने परफेक्ट रिकॉर्ड, परफेक्ट फिनिशिंग रेट को कायम रखने के अलावा वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा सपना अब पूरा होने वाला है। ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते और मैं अपने सपने को पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।”

ये भी पढ़ें: ली को पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में लापिकुस के खिलाफ जल्दी जीत की उम्मीद

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.