ली को पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में लापिकुस के खिलाफ जल्दी जीत की उम्मीद

Christian Lee

साल 2019 क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के लिए बहुत ही बेमिसाल रहा था, उन्होंने ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल और ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

अब शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सिंगापुर में होने वाले ONE: INSIDE THE MATRIX में डिविजन के किंग अपना टाइटल पहली बार नंबर 1 कंटेंडर यूरी लापिकुस के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

वो अपनी विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं और “द वॉरियर” को पूरी उम्मीद है कि उन्हें सर्कल के अंदर ज्यादा समय नहीं बिताना पड़ेगा।

ली ने कहा, “हम केज के बीच में मिलेंगे और यहां मेरा अनुभव काम आने वाला है। मैं पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत हासिल करुंगा।”

हवाई में रहने वाले सिंगापुर के एथलीट के ऐसा कहने के पीछे की बड़ी वजह उनकी स्ट्राइकिंग की ताकत है। वो आठ प्रोफेशनल बाउट्स को नॉकआउट के जरिए जीत चुके हैं, पिछली चार में से तीन जीत ऐसे ही आई हैं।

अपनी पिछली दो बाउट्स में किए गए दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे तगड़े लाइटवेट एथलीट के रूप में साबित किया है।

सबसे पहले ली ने मई 2019 में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन और जापानी लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को शिकस्त दी।

उसके बाद सिर्फ 10 दिन के नोटिस पर ही पिछले साल अक्टूबर में हुए ONE: CENTURY में सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव को मात देकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप अपने नाम की।



तकनीकी तौर पर देखा जाए तो ये उनका पहला टाइटल डिफेंस होने वाला है, “द वॉरियर” का मानना है कि अर्सलानअलीएव के खिलाफ जीत से भी ऐसी ही बात सामने आई थी।

ली ने बताया, “काफी लोग कहते हैं कि जब तक आप बेल्ट को डिफेंड नहीं करते, तब तक एक सच्चे वर्ल्ड चैंपियन नहीं हैं और काफी हद तक ये बात सही भी है। लेकिन अगर आप बेल्ट जीत गए तो जीत गए।”

“हालांकि, ये मेरा पहला टाइटल डिफेंस होने वाला है, लेकिन “दाग़ी” के खिलाफ ग्रां प्री फाइनल मेरा पहला टाइटल डिफेंस ही था क्योंकि वो एक टॉप लाइटवेट कंटेंडर हैं।”

ली का अगला मुकाबला किसी भी तरह आसान तो कतई नहीं होने वाला।

 

लापिकुस पूरी तरह से ONE एथलीट रैंकिंग्स में #1-रैंक के लाइटवेट कंटेंडर होने के लायक हैं। 14-0 के रिकॉर्ड के साथ मोल्दोवा के इस एथलीट ने अपने रास्ते में आने वाले हर प्रतिद्वंदी को फिनिश किया है, ONE Championship में भी उन्होंने यही कारनामा किया।

मोल्दोवा के इस स्टार को डेब्यू मैच में काफी सफलता मिली, जब उन्होंने थाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बड़े स्टार शेनन “वनशिन” विराचाई को मई 2019 में तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया।

फिर इस साल फरवरी महीने में हुए ONE: WARRIOR’S CODE में उन्होंने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव को मात्र 67 सेकंड में रीयर-नेकेड चोक के जरिए हराकर वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया। इस जीत के जरिए उन्होंने साबित किया कि वो इस डिविजन और यूरोप के बड़े स्टार बनने वाले हैं।

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ने कहा, “मैं उनके साथ पहले ही ट्रेनिंग कर रहा था।”

“मेरी वापसी की पहली फाइट यूरी लापिकुस से होगी, ये सुनकर बहुत उत्साहित हुआ था। नंबर 1 का स्थान हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। मेरा मानना है कि वो एक अच्छे प्रतिद्वंदी हैं।

“ये उनका पहला टाइटल मैच और एक बड़ा मौका है। जब वो सर्कल में मेरे खिलाफ उतरेंगे तो मुझे हराने के लिए पूरा जोर लगा देंगे। मेरा मानना है कि अगर मुकाबला आखिर के राउंड्स में गया तो इसका फायदा मुझे हासिल हो सकता है।

“जिस तरह का हम दोनों का स्टाइल है, उससे देखकर लगता है कि मुकाबला पहले ही खत्म हो सकता है।”

Team Petrosyan's Iuri Lapicus cracks Marat Gafurov in February 2020

COVID-19 महामारी की वजह से लंबे ब्रेक के बावजूद सिंगापुर के एथलीट का मानना है कि फैंस को सर्कल में उनका सबसे अच्छा वर्ज़न देखने को मिलेगा।

ली ने बताया, “इस समय के दौरान का ब्रेक मेरे लिए काफी अच्छा रहा। मैं हर दिन जिम में लगातार ट्रेनिंग कर रहा था, लेकिन इससे मेरे शरीर और मन को अच्छा आराम मिला और मैंने पत्नी व परिवार के साथ बढ़िया समय बिताया।”

अपने मैच के अलावा “द वॉरियर” साल के सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं, जिसमें कुल मिलाकर चार वर्ल्ड टाइटल बाउट्स देखने को मिलेंगी।

उन्होंने कहा, “ये बहुत ही शानदार होने वाला है। ये साल का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ONE Championship इवेंट बनेगा। मैं इतने बड़े इवेंट के लिए उत्साहित और इसका हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं दोबारा एक्शन में लौटने को लेकर खुश हूं।”

“मैं दबाव से पार पा लूंगा, दबाव ही इस खेल को इतना मजेदार बनाता है और ये वर्ल्ड चैंपियन बनने का भी एक हिस्सा है। मैं अपने पहले टाइटल डिफेंस में छाप छोड़ने के लिए बेताब हूं। हां, दबाव जरूर होगा लेकिन ये अच्छा दबाव होगा।”

22 वर्षीय स्टार का मानना है कि उनकी जीत सिंगापुर में सबसे खास होगी।

उन्होंने कहा, “मेरी फाइट सबसे ज्यादा रोमांचक होगी। मैं शुरु से लेकर अंत तक अच्छी फाइट करूंगा। जब मैं सर्कल में उतरूंगा तो मेरे मन में कोई संदेह नहीं होगा।”

“मैं बेल्ट, फैंस को खुश करने या किसी और चीज के बारे में नहीं सोच रहा। मेरा ध्यान सिर्फ सर्कल में उतरने और मेरे सामने खड़े प्रतिद्वंदी को जल्द से जल्द हराने पर है।”

अभी उनके सामने लापिकुस हैं। लेकिन काफी सारी दावेदार हैं, जो कि उनके खिलाफ मैच का इंतजार कर रहे हैं। ली एक-एक करके उन्हें हराना चाहते हैं।

मौजूदा चैंपियन ने बताया, “मुझे लगता है कि बेल्ट जीतना सफर की शुरुआत मात्र है। मैं यहां से डिविजन के हर एक कंटेंडर को हराने का प्लान कर रहा हूं, जब तक कि कोई नहीं रह जाता।”

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX के स्टार्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35