ONE: INSIDE THE MATRIX के स्टार्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Martin Nguyen DC 97851 768x512

ONE Championship साल 2020 के सबसे बड़े इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: INSIDE THE MATRIX का आयोजन होने वाला है, जिसमें फैंस को जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

इस ब्लॉकबस्टर शो में 4 ONE वर्ल्ड टाइटल मैच, फिलीपीनो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दिग्गज की वापसी और एटमवेट की उभरती हुई स्टार्स के बीच एक धमाकेदार मैच भी होने वाला है।

कार्ड में शामिल अधिकतर एथलीट्स को यादगार तरीके से नॉकआउट फिनिश करने के लिए जाना जाता है। इसलिए यहां आप ONE: INSIDE THE MATRIX के स्टार्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स देख सकते हैं।

आंग ला न संग की हेवीवेट चैंपियन के खिलाफ धमाकेदार जीत

2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को पिछले साल अपने करियर की सबसे बड़ी जीत प्राप्त हुई थी, जिसमें उन्होंने हेवीवेट चैंपियन को नॉकआउट किया था।

अक्टूबर 2019 में म्यांमार के स्टार एथलीट ने ONE: CENTURY PART II में ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ लाइट हेवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड किया।

पहले राउंड में दोनों एथलीट्स के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली, वहीं दूसरे राउंड में स्थिति और भी आक्रामक हो चली थी।

राउंड के शुरुआती क्षणों में दोनों स्टार्स आगे आकर एक-दूसरे पर पंचों की बरसात कर रहे थे। लेकिन समय बीतने के साथ आंग ला न संग, हेवीवेट चैंपियन को बैकफुट पर जाने के लिए मजबूर करने में सफल रहे।

वेरा सर्कल की दीवार का रुख कर रहे थे और इसी बीच “द बर्मीज़ पाइथन” ने स्पिनिंग बैक एल्बो लगाई। “द ट्रुथ” ने भी जवाब में स्पिनिंग बैक एल्बो लगाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इस बीच म्यांमार के एथलीट ने ठोड़ी पर दमदार राइट हुक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिरा दिया था।

आंग ला न संग ने इसके बाद वेरा को घेरा और तब तक लेफ्ट हैंड्स लगाते रहे, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

ONE: INSIDE THE MATRIX में “द बर्मीज़ पाइथन” अपने भार वर्ग में बदलाव कर ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने वाले हैं।

डी रिडर की खतरनाक नी स्ट्राइक्स

जूडो के ब्लैक बेल्ट होल्डर रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को अपने सबमिशन फिनिश के लिए जाना जाता है, लेकिन उनकी स्ट्राइक्स भी कम प्रभावशाली नहीं हैं।

नीदरलैंड्स के ब्रेडा निवासी एथलीट ने जून 2019 में ONE: LEGENDARY QUEST में BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर जिलबर्टो “जीबा” गल्वाओ को शानदार अंदाज में नॉकआउट किया था।

पहला राउंड डी रिडर के लिए अच्छा रहा और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन कर सबमिशन मूव्स लगाने का भी प्रयास किया। इसके अलावा वो दूरी बनाकर पंच भी लगा रहे थे।

लेकिन डच स्टार का सबसे अच्छा प्रदर्शन दूसरे राउंड में देखने को मिला।

दूसरे राउंड की शुरुआत में डी रिडर ने जैब लगाकर अपने ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया, साइड कंट्रोल प्राप्त किया और सिर पर खतरनाक नी लगाकर डार्स चोक लगाया।

गल्वाओ खड़े होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन “द डच नाइट” ने एक और जबरदस्त नी स्ट्राइक लगाई, जिससे उनके प्रतिद्वंदी एक बार मैट पर जा गिरे। इसके बाद आई तीसरी और आखिरी नी स्ट्राइक ने उनकी जीत पक्की कर दी थी।



गुयेन ने हवा में उछलकर किया घुटने से वार

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन अपने डिविजन के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक रहे हैं। अपने दूसरे टाइटल डिफेंस में उनका प्रदर्शन पहले से भी कहीं अधिक अच्छा साबित हुआ।

अप्रैल 2019 में हुए ONE: ROOTS OF HONOR में गुयेन ने पूर्व चैंपियन नारनतुंगलाग “तुंगा” जदंबा को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड किया।

पहले राउंड में उन्होंने मंगोलियाई एथलीट पर कई प्रभावशाली लेग किक्स लगाईं। वहीं दूसरे राउंड में गुयेन का प्रदर्शन रफ़्तार पकड़ चुका था।

हालांकि, जदंबा भी फ्रंटफुट पर रहकर अपनी स्ट्राइक्स को लैंड करवा रहे थे, लेकिन इस दौरान “द सीटू-एशियन” ने धैर्य के साथ काम लिया, खुद का बचाव किया और मौका मिलते ही एक अपने प्रतिद्वंदी के पैर पर एक और खतरनाक किक लगाई।

मंगोलियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार लड़खड़ाने लगे थे और बैकफुट पर रहने के बाद भी स्ट्राइक्स लगा रहे थे। गुयेन ने एक बार फिर उनके बाएं पैर पर किक लगाई, जिसके कारण जदंबा सर्कल की दीवार का रुख करने लगे और उनके चेहरे पर दर्द के भाव साफ देखे जा सकते थे।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने मौके का फायदा उठाया, आगे आए और हवा में उछलकर एक जबरदस्त फ्लाइंग नी लगाई, जिसके बाद तुरंत मैच समाप्त हो गया।

अब गुयेन, थान ली के खिलाफ भी उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

ली ने पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन को फिनिश किया

वियतनामी-अमेरिकी स्टार थान ली लगातार 3 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज कर ONE के फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के #3-रैंक के कंटेंडर बन चुके हैं।

उनकी सबसे बड़ी जीत अगस्त 2019 में हुए ONE: DREAMS OF GOLD में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन कोटेट्सू “नो फेस” बोकू के खिलाफ आई।

मैच की शुरुआत दोनों एथलीट्स ने किक्स के साथ की। लेकिन अभी पहले राउंड को शुरू हुए 50 सेकंड ही हुए थे, तभी ली ने लेफ्ट क्रॉस लगाया और उसके बाद अपने जापानी प्रतिद्वंदी पर एक और लेफ्ट क्रॉस व साथ में हेड किक भी लगाई।

बोकू सर्कल के सेंटर में अपनी स्ट्राइक्स को अंजाम देना चाहते थे, लेकिन ली ने उनके प्लान को ध्वस्त कर दिया। वियतनामी-अमेरिकी स्टार ने दमदार लेफ्ट बॉडी किक हिट की, जो उनके प्रतिद्वंदी की पसलियों पर जाकर लैंड हुई और उसके बाद एक शॉर्ट राइट लगाकर बोकू को नीचे गिराने में सफलता पाई।

अंत में सिर पर एक और वार के बाद रेफरी ने केवल 88 सेकंड बाद मैच समाप्ति की घोषणा की।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि 30 अक्टूबर को गुयेन के खिलाफ भी वो उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

जिओंग ने एटमवेट क्वीन को पहली हार का स्वाद चखाया

“द पांडा” जिओंग जिंग नान अपने रास्ते में आई हर एक प्रतिद्वंदी को हराकर बहुत जल्दी हराकर ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रही थीं।

इस बीच उन्होंने मार्च 2019 में हुए ONE: A NEW ERA में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया था। जिओंग के खिलाफ हार के साथ ही ली के परफेक्ट रिकॉर्ड पर भी हार का दाग लगा था और साथ ही ली के 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन के सपने को भी ध्वस्त किया।

पहले 3 राउंड्स में दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, लेकिन चौथे राउंड में ली ने अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग स्किल्स का प्रयोग कर “द पांडा” को डिफेंसिव मोड में आने के लिए मजबूर किया। इस बीच रिवर्स ट्रायंगल और आर्मबार लगने की वजह से जिंग नान का मोमेंटम काफी बिगड़ गया था।

चीनी स्टार किसी तरह मैच को पांचवें राउंड तक ले जाने में सफल रहीं और अंतिम राउंड में उन्होंने थक चुकीं ली का पूरा फायदा उठाया।

“द पांडा” ने ओवरहैंड राइट, लेफ्ट हुक्स और किक्स भी लगाईं। वहीं, उसके बाद एक बॉडी पंच ने ली को झकझोर कर रख दिया था।

जिओंग को जैसे ही अटैक करने का मौका मिला, उन्होंने आगे आकर बॉडी किक और ली के सिर पर जैब-क्रॉस लगाए। उसके बाद बॉडी किक्स के बाद जिंग नान की जीत लगभग तय हो चुकी थी। अंततः राइट हैंड्स के बाद रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

अब ONE: INSIDE THE MATRIX में उन्हें #1-रैंक की कंटेंडर टिफनी “नो चिल” टियो के खिलाफ रीमैच में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करना है।

ये भी पढ़ें: आंग ला न संग ने टियाल थैंग के साथ कुल्हाड़ी फेंकने का मुकाबला किया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48