ब्रेंडन वेरा पर नॉकआउट जीत से आंग ला एन संग ने कायम की बादशाहत

Aung La N Sang defeats Brandon Vera at ONE CENTURY PART II

आंग ला न संग “द बर्मीज़ पायथन” ने टोक्यो, जापान में ONE: CENTURY PART II पर अविश्वसनीय फाइनल में ब्रेंडन वेरा “द ट्रुथ” को दूसरे राउंड में नॉकआउट देकर बाहर कर दिया।

रविवार 13 अक्टूबर को दो-डिवीजन ONE वर्ल्ड चैंपियन ने अपने लाइट हेवीवेट बेल्ट के बचाव के लिए और दो-डिवीजन ONE वर्ल्ड चैंपियन के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन को हराकर अपनी महानता को बरकरार रखा।

🔥 WHAT. A. BATTLE! 🔥

🔥 WHAT. A. BATTLE! 🔥ONE two-division World Champion Aung La Nsang(Burmese Python) caps off a historic night in Tokyo with a 👊 MASSIVE TKO 👊 win over Brandon Vera to retain the ONE Light Heavyweight World Title!📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Sunday, October 13, 2019

दोनों ने शानदार स्ट्राइकिंग के प्रहार से एक-दूसरे काे कांटे की टक्कर दी। इसने रयोगोकू कोकुगिकन के अंदर प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया। यह तब शुरू हुआ जब आंग ला न संग ने आगे बढ़ते हुए शक्तिशाली लेग किक से हमला किया। इस बीच वेरा सर्किल में बहुत बड़े आदमी की तरह नजर आए। उन्होंने जवाबी हमलों के साथ खुद की शक्तिशाली स्ट्राइकिंग तकनीक दिखाते हुए ताकत के साथ बॉडी किक भी मारी।

विश्व चैंपियन के लिए यह परेशानी कुछ क्षण के लिए थी। जब एक चूक का फायदा उठाने के लिए वेरा ने आगे कदम बढ़ाया। फिलिपिनो स्टार भारी घुटने और कुछ मुक्कों से उसके नजदीक जा गिरा। लेकिन आंग ला न संग बच और वहां से दूर हो गया। फिर से हमला करने के लिए अपनी स्थिति को पाने के लिए सर्किल की बाड़ की तरफ फिसल गया।

Aung La N Sang kicks Brandon Vera at ONE CENTURY PART II

“द ट्रुथ” ने वैश्विक मंच पर अपने करियर में पहली बार दूसरे राउंड में प्रवेश किया। आंग ला न संग ने आगे बढ़ना जारी रखा। उनके 42 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी ने अपनी स्ट्राइक का स्वतंत्र रूप से प्रहार किया, लेकिन म्यांमार का एथलीट फिलिपिनो की ताकत से बेपरवाह था। क्योंकि वह अपने विरोधी की ठोड़ी पर प्रहार करने की तलाश में था।

दोनों फाइटर्स के पास भारी-भरकम शॉट थे। दो शक्तिशाली लेग किक के बाद वेरा के दोनों पैर चोटिल होते दिखाई दिए। हार्ड नॉक 365-प्रशिक्षित एथलीट अंदर आया और घुमाते हुए पीछे से कोहनी मार दी जिसने प्रतिद्वंद्वी की कनपटी पर निशान बना दिया।

Aung La N Sang finishes Brandon Vera at ONE CENTURY PART II

वेरा ने जवाब देने की कोशिश की लेकिन विश्व चैंपियन ने एक कठोर दाहिने हुक से उस पर फिर से वार किया। इसने उसे घुटनों पर गिरा दिया। “बर्मीज पायथन” ने ग्राउंड और पाउंड के साथ अंतिम हमला किया और प्रतियोगिता को दूसरे स्टेंजा के 3:23 अंक पर रोक दिया।

इसने 34 वर्षीय को अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट के करियर की 26वीं जीत दिलाई। The Home Of Martial Arts में रोमांचक प्रदर्शन ने प्रसंशकों को खुश किया और पहले विश्व खिताब का बचाव कर लाइट हेवीवेट में अपनी बादशाहत को और मजबूत किया।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)