मार्टिन गुयेन ने परिवार से दूर ट्रेनिंग कैंप्स के ‘बड़े बलिदानों’ के बारे में खुलकर बात की

Martin Nguyen Leonardo Casotti ONE Fight Night 7 1920X1280 31

जब मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन 28 जनवरी को ONE 165: Superlek vs. Takeru में गैरी “द लॉयन किलर” टोनन से भिड़ेंगे, तब वो अपने चहेते लोगों को ध्यान में रखते हुए फाइट कर रहे होंगे।

टोक्यो में आयोजित होने वाला ये महत्त्वपूर्ण मैच #3 रैंक के कंटेंडर गुयेन को ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए एक मौका दिला सकता है, एक ऐसी बेल्ट जो कभी ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के साथ उनके पास थी।

34 वर्षीय एथलीट अब एरियाके एरीना में #1 रैंक के कंटेंडर टोनन के खिलाफ होने वाले अपने मैच की तैयारी के अंतिम सप्ताह में हैं। उन्होंने फ्लोरिडा के Kill Cliff FC के एक ट्रेनिंग कैंप में अपने परिवार से लगभग पूरे दो महीने दूर बिताए हैं।

वो भले ही अपनी पत्नी और बच्चों को बेहद याद करते हैं, लेकिन वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार ने onefc.com को बताया कि वो हर फैसले में उनके प्रेरणास्रोत हैं:

“वे हमेशा मेरे क्यों का कारण होते हैं। चाहे वे कैंप में हों या कैंप के बिना या जो भी हो। वे ही हमेशा मेरे सब कुछ करने का कारण होते हैं।”

गुयेन के लिए दुनिया के दूसरे हिस्से में रहना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन उन्हें लगता है कि उन्हें एक अविश्वसनीय अवसर दिया गया है और उसको पूरा करने के लिए ये आवश्यक है:

“देखिए, मुझे इसके बारे में बस इस तरह सोचना होगा कि मैं इस खेल में हमेशा के लिए नहीं हूं। तो परिवार से दूर होना, हां, ये एक बहुत बड़ा बलिदान है। बहुत बड़ा बलिदान। लेकिन ये बस कुछ ही समय के लिए है।

“मुझे जो भी फाइट मिलती है, मुझे ये सुनिश्चित करना होता है कि मैं अच्छी तरह से तैयार हूं इसलिए यहां कोई बहाना नहीं होता, चाहे मैं जीतूं या हारूं। ये एक ऐसा उदाहरण है जो मैं अपने परिवार और अपने बच्चों के लिए भी स्थापित करना चाहता हूं।”

दरअसल, टोनन पर जीत “द सीटू-एशियन” की एक बार फिर उस गोल्ड बेल्ट को जीतने की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।

वो जानते हैं कि ध्यान भटकने से मुक्त होकर बेस्ट ट्रेनिंग करना बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर जब आपका सामना प्रतिभा से लैस फेदरवेट MMA डिविजन के सबसे खतरनाक दावेदार से हो रहा हो।

इसके अलावा गुयेन को पता है कि उनकी पत्नी भी इस दौरान अपना महत्वपूर्ण बलिदान दे रही हैं:

“ये मेरे लिए कुछ हद तक आसान है क्योंकि मुझे पता है कि क्या करने की जरूरत है। कठिन निर्णय तो मेरी पत्नी की ओर से आते हैं। उन्हें ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी पड़ती है जहां वो माता और पिता दोनों की भूमिका निभाते हुए तीन बच्चों की देखभाल कर रही हैं। उन्हें बच्चों के पीछे भागना पड़ता है और ये सुनिश्चित करना पड़ता है कि उनका और अपना जीवन भी पटरी पर रहे।

“तो उनका जीवन बच्चों की देखभाल करते हुए रुक सा जाता है, जहां ये आमतौर पर एक टीम वर्क की तरह होना चाहिए।”

अपने मूल स्थान ऑस्ट्रेलिया से दूर ट्रेनिंग कैंप में समय बिताने के बावजूद पूर्व 2-डिविजन किंग हमेशा एक पारिवारिक व्यक्ति बने रहते हैं।

इसके लिए वो अपने परिवार के साथ घर पर बिताए गए हर पल का लाभ उठाते हैं। वो उस समय और उस जीवनशैली के लिए आभारी हैं जो एक ONE Championship सुपरस्टार होने के नाते उन्हें मिली है:

“मेरा पूरा परिवार जानता है कि अंत में ये सब उनके लिए है और फिर जाहिर है कि ये मेरे लिए भी है। लेकिन ये सब उनके लिए ही है और घर पर रहकर जो जीवन जीने का मौका मिलता है, जैसे उन्हें स्कूल लेकर जाओ, उन्हें स्कूल से वापस लेकर आओ।

“कुछ माता-पिता पूरे दिन अपने बच्चों को देख भी नहीं पाते हैं। मुझे उन्हें देखने का सौभाग्य मिला है इसलिए ये सब बलिदान का हिस्सा है।”

परिवार से दूर मार्टिन गुयेन का क्रिसमस

28 जनवरी को ONE 165 में अमेरिकी BJJ सुपरस्टार गैरी टोनन के साथ होने वाले मुकाबले के समय को देखते हुए मार्टिन गुयेन को छुट्टियों के दौरान परिवार से दूर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अपने बीच की दूरी को कम करने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वीडियो कॉल पर काफी समय बिताया।

इसके अलावा उनके ट्रेनिंग पार्टनर और पूर्व ONE लाइट हेवीवेट और मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग की बदौलत उन्हें परिवार के साथ छुट्टियां मनाने का मौका मिला:

“आपको क्या लगता है? त्यौहार के समय मैंने भरपूर नींद ली। जाहिर है उनके साथ कई वीडियो कॉल किए और यहां आंग ला के परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला। तो इस तरह मैंने उनके परिवार के सदस्यों के साथ क्रिसमस मनाया जहां सब इकट्ठा हुए थे। उनका एक बहुत बड़ा परिवार है।”

अंततः गुयेन एक पिता और एक फाइटर दोनों बनने की पूरी कोशिश करते हैं, चाहे उनके और उनके परिवार के बीच की दूरी कितनी भी हो।

उन्होंने आगे कहा:

“जैसा कि मैंने कहा, अपने परिवार के साथ बहुत सारे वीडियो कॉल किए और ये सुनिश्चित किया कि वहां जो कुछ भी हो रहा है, जो मेरी पत्नी चला रही है, मैं उससे अवगत रहूं। ये थोड़ा भावुक जरूर है, लेकिन हां, मुझे वास्तव में इसके बारे में सोचने का मौका नहीं मिलता। मैं जितना संभव हो उतना आराम करता हूं, अगले ट्रेनिंग सेशन के लिए तैयार होता हूं क्योंकि यही कारण है कि मैं यहां हूं।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.