इन 5 कारणों से 2 अगस्त को ONE Fight Night 34 देखना ना भूलें

Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 59 scaled

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की शनिवार, 2 अगस्त को एक लाजवाब फाइट कार्ड के साथ वापसी होने जा रही है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 34: Eersel vs. Jarvis में नौ बेहतरीन मॉय थाई और MMA मुकाबले शामिल हैं।

इससे पहले कि इवेंट शुरु हो, आइए उन पांच कारणों पर चर्चा करते हैं, जिसके चलते ONE Fight Night 34 फैंस को जरूर देखना चाहिए।

#1 एक जबरदस्त वर्ल्ड टाइटल मैच

मेन इवेंट में ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल अपने खिताब को ब्रिटिश स्टार जॉर्ज जार्विस के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

ये सूरीनामी-डच वॉरियर का ONE में 14वां मुकाबला होगा और उन्हें 13 मैचों में जीत हासिल हुई है। अपने सबसे हालिया मैच में उन्होंने चिर-प्रतिद्वंदी अलेक्सिस बारबोज़ा को बहुमत निर्णय से ONE Fight Night 30 में हराया था।

हालांकि, वेट मिस करने की वजह से उन्हें इस मैच से पहले ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल से हाथ धोना पड़ा था। अब वो दोबारा अपनी धाक जमाने की फिराक में होंगे।

जार्विस की बात करें तो उन्होंने ONE Friday Fights में शानदार प्रदर्शन के दम पर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम कर मेन रोस्टर में जगह बनाई। इसमें नवंबर महीने में रंगरावी सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ आया नॉकआउट भी शामिल है।

अब उनकी कोशिश वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत हासिल कर खुद को चैंपियन बनाने की होगी।

#2 टोनन और गासानोव का MMA रीमैच

मेन इवेंट से पहले फैंस को #3-रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर शामिल “द कोबरा” गासानोव और BJJ वर्ल्ड चैंपियन गैरी “द लॉयन किलर” टोनन की रीमैच में टक्कर देखने को मिलेगी।

जुलाई 2023 में हुए ONE Fight Night 12 में मिली हार के बाद गासानोव की नजरें बदला लेने पर होंगी। उस इवेंट में Peresvet Fight Team और Tiger Muay Thai टीम के स्टार को पहली बार करियर में हार का सामना करना पड़ा था।

उस हार के बाद से दागेस्तानी ग्रैपलिंग स्टार ने लगातार चार जीत हासिल कीं, जिसमें फरवरी में हुए ONE 171: Qatar के दौरान पूर्व 2-डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन पर जीत भी शामिल है।

वहीं टोनन पिछले साल से एक्शन में ना दिखने के बाद अब रिंग में लौटेंगे। “द लॉयन किलर” की कोशिश गासानोव को फिर से हराकर प्रतिद्वंदिता को 2-0 करने पर होगी।

इस मैच को जीतने वाला स्टार खुद को ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई का अगला संभावित प्रतिद्वंदी बना सकता है।

#3 सुपरगर्ल की वापसी

एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक बुल्गारियाई स्टार टियोडोरा किरिलोवा के खिलाफ वापसी करते हुए अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। दोनों की भिंड़त एटमवेट मॉय थाई मैच में होगी।

करीब 20 महीने तक एक्शन से दूर रहने के बाद वापसी करते हुए थाई युवा सनसनी अपने करियर के नए अध्याय की धमाकेदार शुरुआत करना चाहेंगी।

21 वर्षीय स्टार ने आखिरी मुकाबला नवंबर 2023 में ONE Fight Night 16 के दौरान किया था, जहां उन्हें क्रिस्टीना मोरालेस के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट से हार का सामना करना पड़ा।

इस हार से पहले “सुपरगर्ल” ने अपने दिलचस्प फाइटिंग स्टाइल के दम पर लारा फर्नांडीज़, एकातेरिना वंडरीएवा और मिलाग्रोस लोपेज़ को हराया है।

वहीं उन्होंने तीन खेलों की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को जनवरी 2023 में हुए स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मैच में कड़ी टक्कर दी थी।

अब नए जोश के साथ “सुपरगर्ल” का प्रयास जीत हासिल कर अपने फैंस की संख्या में इजाफा करने का होगा।

#4 दो दमदार हेवीवेट मुकाबले

इसके अतिरिक्त कार्ड में होने वाले मैचों से ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के नए चैलेंजर निकलकर सामने आ सकते हैं। यहां बेन टायनन का सामना किरिल ग्रिशेंको और “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन की भिड़ंत रयुगो टाकेऊची से होगी।

कनाडाई रेसलिंग स्टार का सामना पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ग्रिशेंको के ग्रीको-रोमन रेसलिंग स्टाइल से होगा और इस मैच के धमाकेदार रहने की पूरी उम्मीद है।

वहीं कांग और टाकेऊची के मुकाबले का अंत फिनिश के जरिए हो सकता है क्योंकि दोनों का फिनिशिंग रेट 100 फीसदी है।

यहां जिस भी फाइटर को जीत मिलेगी, वो मौजूदा ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “रग रग” ओमार केन को चैलेंज करने के बेहद करीब आ जाएगा, जो कि इस साल 16 नवंबर को होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri में अपने खिताब को ONE लाइट हेवीवेट और मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

#5 सुआकिम का प्रयास लगातार पांचवीं जीत

थाई स्ट्राइकर सुआकिम सोर जोर टोंगप्राजिन ONE Friday Fights में शानदार प्रदर्शन के दम पर एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतने के बाद अपना यूएस प्राइमटाइम डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

करियर में 153 जीत अपने नाम करने वाले स्टार ने ONE रिंग में चार विरोधियों को फिनिश करने में सफलता पाई है।

शुरुआती तीन मैचों में से दो हार के बावजूद 29 वर्षीय स्टार ने वापसी की और जीत की जबरदस्त लय बनाते हुए फैंस को अपनी ताकत दिखाई है।

अब वो यूएस प्राइमटाइम पर अपने शानदार खेल से नए फैंस का मन मोहने वाले हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19