30 अक्टूबर को होने वाले ONE: INSIDE THE MATRIX के लिए 4 वर्ल्ड टाइटल मैचों की घोषणा

Aung La N Sang IMG_8970 768x512

साल के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स इवेंट की तारीख सामने आ गई है।

सोमवार को ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने 30 अक्टूबर को होने वाले वाले ONE: INSIDE THE MATRIX की चार वर्ल्ड टाइटल बाउट्स की घोषणा की।

BREAKING NEWS: I am super pumped to announce that ONE: Inside The Matrix will feature 4 world championship title bouts…

Posted by Chatri Sityodtong on Monday, October 5, 2020

मेन इवेंट में 2-डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग अपने ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल को रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

आखिरी बार आंग ला सर्कल के अंदर अक्टूबर 2019 में हुए ONE: CENTURY PART II में नजर आए थे, जहां उन्होंने हेवीवेट किंग ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को दूसरे राउंड में नॉकआउट के जरिए हराकर अपने ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया था।

Two-division ONE World Champion Aung La N Sang gets ready for battle in Japan

उसके बाद से ही “द बर्मीज़ पाइथन” टॉप कंटेंडर जिनमें डी रिडर भी शामिल हैं, के खिलाफ मुकाबला करना चाह रहे थे।

डी रिडर, ब्लैक बेल्ट जूडोका जिनकी स्ट्राइकिंग बेहतरीन है, का 12-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने पांच बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस को फरवरी महीने में हराकर म्यांमार के सुपरस्टार के खिलाफ मैच हासिल किया था।

ONE: INSIDE THE MATRIX में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली की वापसी भी देखने को मिलेगी।

ली के लिए 2019 बेहद यादगार रहा था, उन्होंने जापानी मार्शल आर्ट्स लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को मात देकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल हासिल किया। उसके बाद ली ने टर्किश स्टार सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव के खिलाफ शॉर्ट नोटिस पर मैच स्वीकारा और ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप भी जीती।

Christian Lee takes Saygid Guseyn Arslanaliev down at ONE CENTURY

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे स्टार अपने वर्ल्ड टाइटल को डिविजन के टॉप कंटेंडर यूरी लापिकुस के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

लापिकुस, जो कि ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के साथ इटली के शहर मिलान में Team Petrosyan में ट्रेनिंग करते हैं, The Home Of Martial Arts में डेब्यू करने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

मई 2019 में मोल्दोवा के एथलीट ने शेनन “वनशिन” विराचाई को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए मात देकर शानदार डेब्यू किया। फिर फरवरी में उन्होंने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव को सिर्फ 67 सेकंड में हराया था।

इन जीतों की वजह से लापिकुस का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 14-0 हुआ और वो ली के नए चैलेंजर बनेे।

तीसरी घोषित बाउट में ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन अपने खिताब को डिविजन में #3-रैंक के कंटेंडर थान ली के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

अगस्त 2017 में गफूरोव को हराकर टाइटल जीते गुयेन को हराना लगभग नामुमकिन रहा है।

Martin Nguyen celebrates his victory at ONE: DAWN OF HEROES.

वियतनामी-अमेरिकी स्टार ने मार्च 2018 में हुए रीमैच में ली के खिलाफ गोल्ड का कामयाबी के साथ बचाव किया था और पिछले साल पूर्व वर्ल्ड टाइटल विजेता नारनतुंगलाग “तुंगा” जदंबा और #2-रैंक के कंटेंडर कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा को हराया था।

गुयेन का सामना एक बहुत ही बेहतरीन वियतनामी-अमेरिकी एथलीट थान ली से होगा, जिन्होंने मई 2019 में डेब्यू के बाद से ही लाजवाब प्रदर्शन किया है। उन्होंने युसुप सादुलेव, कोतेत्सु “नो फेस” बोकु, रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को फिनिश करने में सफलता पाई।

विमेंस डिविजन की बात करें तो “द पांडा” जिओंग जिंग नान अपने ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को डिविजन की #1-रैंक की कंटेंडर टिफनी “नो चिल” टियो के खिलाफ डिफेंड करेंगी।

ये इन दोनों स्टार्स के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला होगा। जिओंग ने जनवरी 2018 में हुए ONE: KINGS OF COURAGE में टियो को चौथे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से पराजित कर पहला ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। लेकिन टियो ने #2-रैंक की कंटेंडर मिशेल निकोलिनी और #4-रैंक की कंटेंडर अयाका मियूरा को हराकर फिर टाइटल मैच हासिल किया।

Xiong Jing Nan proudly raises the ONE Women's Strawweight World Championship belt

जिओंग आखिरी बार स्ट्रॉवेट डिविजन में पिछले साल हुए ONE: A NEW ERA में दिखी थी, जहां उनका सामना ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली से हुआ था। उन्होंने ली को पांचवे राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए हराया था।

30 अक्टूबर को होने वाले ONE: INSIDE THE MATRIX के बाकी मैचों की घोषणा के लिए ONEFC.com पर बन रहिए।

ये भी पढ़ें: चाट्री सिटयोटोंग ने ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की घोषणा की

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4