About
TFC फेदरवेट चैंपियन युसुप सादुलेव दागेस्तान के छोटे से गांव से आते हैं, जहां वो बचपन में खेती और भेड़-बकरियां चराने भी जाते थे। बढ़ती उम्र के साथ उन्हें कई बार झगड़ों में पड़ते देखा गया और शरारती तत्वों के खिलाफ हमेशा मजबूती से डटे रहते, इसी चीज का फायदा उन्हें अपने करियर में भी मिला।
12 साल की उम्र में उनके पिता उन्हें देश के सबसे बेहतरीन रेसलिंग स्कूल्स में से एक में ले गए, यहीं से सादुलेव के मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत हुई। प्रतिभाशाली रेसलर होने के बावजूद उनके करियर की शुरुआत तब तक नहीं हुई, जब वो पढ़ाई के लिए अमेरिका नहीं आ गए। वहां उन्होंने BJJ और बॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू की। रेसलिंग में सुधार करने के साथ उनके बेहतर होते ग्राउंड गेम ने भी उन्हें सफलता दिलाई और आगे चलकर NAGA गोल्ड मेडल और Pan American BJJ Championship भी जीती।
साल 2008 में अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने के बाद उन्होंने अपने पहले सभी 10 मैचों में जीत दर्ज की और आगे चलकर जापानी प्रोमोशन DREAM को जॉइन किया। जहां उन्होंने जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड हीडियो टोकोरो को नॉकआउट किया। ONE Championship में आने के बाद सादुलेव टॉप लेवल के कई एथलीट्स के खिलाफ जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस, BRACE बेंटमवेट चैंपियन जॉर्डन लूकस और जापानी वर्ल्ड चैंपियन मासाकाज़ू इमानारी भी शामिल रहे।