लोमन से प्रभावित हैं सादुलेव: ‘उनके गेम में ज्यादा कमजोरी नहीं’

yusup saadulaev troy worthen one collision course 1920S1280 4 768x512

युसुप सादुलेव मानते हैं कि वो ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।

शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II में #4 रैंक के कंटेंडर का सामना फिलीपीनो एथलीट स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन से होगा। सादुलेव मानते हैं कि इस मैच में एक जीत उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है।

सादुलेव ने कहा, “बिल्कुल, इस मैच को जीतने के बाद मुझे वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने की उम्मीद है।”

दागेस्तानी सबमिशन स्पेशलिस्ट के बढ़े हुए आत्मविश्वास की वजह उनका शानदार रिकॉर्ड है।

36 वर्षीय स्टार का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 20-5-1 (1 नो कॉन्टेस्ट), 13 बार अपने विरोधियों को फिनिश किया है और लोमन के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले से पहले 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।

हालांकि सादुलेव अपने करियर में कई डिविजंस में फाइट कर चुके हैं, लेकिन 2014 के बाद से उन्हें बेंटमवेट डिविजन में हार नहीं मिली है।



सादुलेव को अभी जबरदस्त मोमेंटम हासिल है, लेकिन “द स्नाइपर” उनके सामने एक अलग तरह की चुनौती पेश करने वाले हैं।

फिलीपीनो स्टार का रिकॉर्ड 14-2 है और अपने प्रोमोशनल डेब्यू से पहले 8 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।

वो Team Lakay में ट्रेनिंग करते हैं, जिसने MMA को कई खतरनाक स्ट्राइकर्स दिए हैं, जिनमें से मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किंग जोशुआ “द पैशन” पैचीओ भी एक हैं।

मगर टीम के पुराने सिद्धांतों से उलट लोमन नई जनरेशन के एथलीट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं क्योंकि उनका स्ट्राइकिंग ही नहीं बल्कि ग्रैपलिंग गेम भी खतरनाक है।

सादुलेव ने अपने 26 वर्षीय विरोधी को एशिया में अलग-अलग जगहों पर फाइट करते देखा है और रूसी एथलीट उनसे काफी प्रभावित भी हुए हैं।

दागेस्तानी एथलीट ने कहा, “मैंने लोमन की कुछ फाइट्स देखी हैं, उनका आक्रामक तरीके से अटैक करना, टेकडाउन करना, कंट्रोल और टाइमिंग उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”

“वो बहुत अच्छे वुशु सांडा फाइटर हैं। मुझे उनके गेम में ज्यादा कमजोरी नजर नहीं आतीं।”

ये पहला मौका नहीं है जब सादुलेव Team Lakay के किसी एथलीट से भिड़ रहे हैं।

सादुलेव ने अक्टूबर 2012 में लोमन के टीम मेंबर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन के खिलाफ अपना ONE डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें फिलीपीनो स्टार की किक्स का प्रभाव झेलना पड़ा, वहीं टेकडाउन के एक खराब प्रयास के कारण बेलिंगोन ने मौके का फायदा उठाकर टॉप पोजिशन हासिल की और तकनीकी नॉकआउट से अपनी जीत सुनिश्चित की।

सादुलेव मानते हैं कि उन्हें कम अनुभवी होने का भुगतान करना पड़ा, लेकिन उस हार से उन्होंने सबक लिया। अब उसके 9 साल बाद वो बहुत अलग लेवल के फाइटर बन चुके हैं।

उन्होंने कहा, “वो मेरा ONE में डेब्यू मैच था, जो कि बहुत समय पहले हुआ था।”

“मैंने खुद में काफी सुधार किया है और रेसलिंग भी अब बेहतर हो गई है। मैंने उस फाइट में कुछ गलतियां की, लेकिन अब लोमन का सामना करने के लिए तैयार हूं।”

Russian MMA fighter Yusup Saadulaev throws a punch at Daichi Takenaka

अगर दागेस्तानी स्टार 17 दिसंबर को लोमन को हरा पाए तो जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के बाद वो बेंटमवेट किंग बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के नए चैलेंजर बन सकते हैं।

मगर सादुलेव वर्ल्ड टाइटल शॉट से कहीं ज्यादा हासिल करना चाहते हैं। वो खुद को डिविजन के सबसे बेस्ट फाइटर के रूप में स्थापित करना चाहते हैं और उस दृष्टि से ONE: WINTER WARRIORS II में उन्हें लोमन पर जीत हासिल करनी ही होगी।

सादुलेव ने कहा, “मैं ONE Championship के साथ दुनिया का सबसे बेस्ट बेंटमवेट फाइटर बनना चाहता हूं। इसलिए ये फाइट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS II के लीड कार्ड में फाइट करेंगे एंड्राडे और हैडा

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs