स्टैम्प: ‘फोगाट को सबमिशन से हराने की उम्मीद नहीं थी’

Stamp Ritu Phogat WINTERWARRIORS 1920X1280 102 768x512

पूरी दुनिया को चौंकाने के बाद अब स्टैम्प फेयरटेक्स इतिहास की पहली 3-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने से केवल एक कदम दूर हैं।

3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में पूर्व ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स ने ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को सबमिशन से हराकर ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री जीती।

ऐतिहासिक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट को जीतने के बाद अब थाई एथलीट को 2022 में “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ ONE एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलेगा।

हालांकि स्टैम्प ने अभी MMA में वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीती है, लेकिन ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट को जीकर वो ONE के इतिहास में 3 खेलों में बेल्ट जीतने वाली पहली एथलीट बन गई हैं।

हालांकि टूर्नामेंट के फाइनल से पूर्व स्टैम्प का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था, लेकिन अभी भी उन्हें अपनी ऐतिहासिक जीत पर विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने भारतीय रेसलिंग चैंपियन को सबमिशन से हराया है।

उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं चाहे मॉय थाई बैकग्राउंड से आती हूं, लेकिन ये बेल्ट साबित करती है कि मैं MMA में सही राह पर आगे बढ़ रही हूं।”

स्टैम्प ही वो अकेली व्यक्ति नहीं हैं जो बाउट के परिणाम से चौंक उठी हैं। अधिकतर एक्सपर्ट्स का मानना था कि फोगाट ग्राउंड फाइटिंग में प्रभावी रहेंगी, लेकिन Fairtex टीम की स्टार ने दिखा दिया है कि वो एक संपन्न मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बन चुकी हैं।

थाई एथलीट ने फोगाट के टेकडाउंस को स्ट्राइक्स से काउंटर किया और ग्राउंड गेम में बॉटम पोजिशन में रहते हुए भी आक्रामक रवैया अपनाया।

दूसरे राउंड में सिंगल-लेग टेकडाउन से मैट पर आने के बाद स्टैम्प ने तुरंत ट्रायंगल चोक लगाया। भारतीय एथलीट कड़ा संघर्ष करते हुए उससे बच निकलीं, लेकिन स्टैम्प ने अगले ही पल आर्मबार लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

स्टैम्प ने कहा, “सच कहूं तो मुझे उनके खिलाफ सबमिशन से जीत की उम्मीद नहीं थी। पहला प्लान स्टैंड-अप गेम में रहकर स्ट्राइक्स लगाने और स्थिति के हिसाब से अपने गेम में बदलाव करने का था।”

Stamp attacks with a triangle choke on Ritu Phogat at ONE: WINTER WARRIORS.

गेम में बदलाव की रणनीति उनके लिए कारगर रही क्योंकि थाई एथलीट ने “द इंडियन टाइग्रेस” को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

उन्होंने कहा, “मैं ट्रायंगल चोक के दौरान उन्हें नीचे लाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन फोगाट उससे बच निकलीं। वो वाकई में आसानी से हार नहीं मानतीं।”

“वो साइड में मूव कर सांस ले रही थीं और इसी दौरान ट्रायंगल से बच निकलीं। मगर मैंने बाद में आर्मबार लगाया।

“शुरुआत में मेरी पकड़ ज्यादा मजबूत नहीं थी इसलिए मुझे उन्हें फिनिश करने की उम्मीद नहीं थी। इसलिए मैंने आर्मबार पोजिशन में रहने की कोशिश की और रेफरी द्वारा मैच समाप्ति की घोषणा का इंतज़ार किया। विजेता बनने से मुझे बहुत खुशी मिली और मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं ऋतु को टैप आउट करने पर मजबूर कर पाऊंगी।”



अब एक टॉप लेवल की रेसलर को हराकर वर्ल्ड ग्रां प्री जीतने के बाद स्टैम्प अगले साल ली को हराकर नई एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहेंगी।

थाई एथलीट ने हाल ही में ली को अपनी “आदर्श” बताया था। एक तरफ वो “अनस्टॉपेबल” के खिलाफ मैच को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन उस फाइट में वो अति उत्साह का शिकार भी नहीं बनना चाहतीं।

स्टैम्प ने कहा, “अपनी आदर्श का सामना करने को बेताब हूं और उनके सामने खड़े होना भी मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।”

“फाइट की घोषणा होने के बाद मुझे जिम में ट्रेनिंग करते हुए खुद की स्किल्स में सुधार करते रहना होगा और अपनी कंडीशनिंग को भी बेहतर करना होगा।”

फिलहाल के लिए स्टैम्प ग्रां प्री जीत की उपलब्धि को इंजॉय करना चाहती हैं। मगर सिल्वर बेल्ट उनके सफर का अंत नहीं है क्योंकि वो इस खेल में अन्य बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम करना चाहती हैं।

24 वर्षीय स्टार अभी भी उतनी ही विनम्र हैं और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगी।

स्टैम्प ने कहा, “मैं खुद को बेस्ट या टॉप फाइटर्स में से एक नहीं मानती। मैं अभी एक बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने के लिए कई चीज़ों में सुधार कर सकती हूं।”

स्टैम्प हमेशा ली का सम्मान करेंगी, लेकिन फाइट के समय वो वर्ल्ड टाइटल को जीतने का हर संभव प्रयास करने वाली हैं। मगर उससे पहले ग्रां प्री की विजेता ने बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए वो किस तरह की मानसिकता अपनाएंगी।

उन्होंने कहा, “एंजेला, मुझे उम्मीद है कि तुम इस फाइट के लिए बहुत कड़ी मेहनत करोगी। क्योंकि मैं अभी बहुत फ्रेश फील कर रही हूं और फाइट के लिए तैयार हूं।”

“मैं तुमसे उस बेल्ट को जीतने का हर संभव प्रयास करूंगी।”

ये भी पढ़ें: स्टैम्प के लिए तैयार हैं एंजेला ली: ‘वो मेरी दुनिया में कदम रख रही हैं’

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs