3 बड़ी बातें जो हमें ONE: WINTER WARRIORS के जरिए पता चलीं

Timofey Nastyukhin Dagi Arslanaliev WINTERWARRIORS 1920X1280 20 768x512

शुक्रवार, 3 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: WINTER WARRIORS की सभी 6 बाउट्स में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

मेन इवेंट में रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ने इस्लाम मुर्ताज़ेव को हराकर ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया और ऐतिहासिक टूर्नामेंट का विजेता सामने आया।

यहां जानिए उन 3 बड़ी बातों के बारे में जो हमें ONE: WINTER WARRIORS के जरिए पता चली हैं।

#1 स्टैम्प एक संपन्न मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में स्टैम्प फेयरटेक्स ने ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

पूर्व ONE किकबॉक्सिंग और मॉय थाई क्वीन ने सिल्वर बेल्ट जीतने के साथ “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट भी हासिल कर लिया है। साथ ही ये भी दिखाया कि वो एक संपन्न मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनती जा रही हैं।

अब उन्हें केवल एक स्ट्राइकर कहना गलत होगा क्योंकि उन्होंने फोगाट के रेसलिंग अटैक से बचते हुए अपनी विरोधी पर ग्राउंड गेम में भी कंट्रोल बनाया। पहले ट्रायंगल चोक और बाद में उसे आर्मबार में तब्दील कर सबमिशन से जीत हासिल की।

थाई एथलीट के पास ना केवल अच्छा स्ट्राइकिंग गेम बल्कि शानदार सबमिशन स्किल्स भी हैं। शुक्रवार की जीत के बाद उन्हें एक पूर्ण मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट कहना गलत नहीं होगा।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि 2022 में स्टैम्प की चुनौती से पार पाना ली के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। दूसरी ओर, स्टैम्प का 3-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना अभी भी जीवित है।

#2 अकिमोटो ने चिउ के विजयरथ को रोका, नजरें कैपिटन पर

ONE में आने से पहले चीनी सुपरस्टार “द टैंक” चिउ जियानलियांग 18 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे थे, लेकिन जापानी स्ट्राइकर हिरोकी अकिमोटो ने बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर उनके विजयरथ को रोक दिया है।

डिविजन में #3 रैंक के कंटेंडर ने तीनों राउंड्स में अपने विरोधी पर दबाव बनाए रखा। अकिमोटो की ओर से आ रहीं निरंतर स्ट्राइक्स की वजह से चिउ मुश्किल में नजर आ रहे थे और अंत में तीनों जजों ने जापानी एथलीट को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।

इस जीत के साथ अकिमोटो का रिकॉर्ड 25-1 का हो गया और ONE में लगातार 4 जीत दर्ज कर चुके हैं।

बेंटमवेट डिविजन में आने के बाद उनके प्रदर्शन में पहले से निखार आया है इसलिए उन्हें ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के अगले चैलेंजर के रूप में देखा जा रहा है।

#3 दागी की नजरें वर्ल्ड टाइटल शॉट पर

#5 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन और #3 रैंक के कंटेंडर दागी अर्सलानअलीएव के बीच रीमैच से धमाकेदार एक्शन की उम्मीद थी। मुकाबले में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, लेकिन परिणाम वैसा ही रहा जो 2018 में हुई उनकी पहली भिड़ंत का रहा था।

टर्किश एथलीट ने इस मुकाबले को आखिरी राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीता और नास्तुकिन को हराकर दर्शाया कि वो टॉप दुनिया के टॉप लाइटवेट फाइटर्स में से एक हैं।

इस जीत से अर्सलानअलीएव की वर्ल्ड टाइटल शॉट की दावेदारी भी मजबूत हुई है। उन्होंने 2019 ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन निमोनिया से पीड़ित होने के कारण उन्हें हार झेलनी पड़ी।

अब अर्सलानअलीएव अपनी बेस्ट शेप में नजर आ रहे हैं। ONE: WINTER WARRIORS में उनकी जीत ने ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को भी सावधान कर दिया है।

दागी वापस आ चुके हैं और उनका टारगेट वर्ल्ड टाइटल है।

ये भी पढ़ें: 17 दिसंबर को किंगड vs अख्मेतोव ONE: WINTER WARRIORS II को हेडलाइन करेगा

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)