ONE Fight Night 13 में सबमिशन से जीत के बाद वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट पाकर उत्साहित हैं टाय रुओटोलो

Tye Ruotolo Dagi Arslanaliev ONE Fight Night 13 34

ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) स्टार टाय रुओटोलो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे पहले ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

20 वर्षीय एथलीट ने 180-पाउंड कैचवेट फाइट में #2 रैंक के लाइटवेट MMA कंटेंडर दागी अर्सलानअलीएव को 3 मिनट के अंदर फिनिश कर दिया था। इसी के साथ उन्होंने ONE में अपने शानदार सबमिशन ग्रैपलिंग रिकॉर्ड को 4-0 पर पहुंचाया।

रुओटोलो ने शुरुआत से आक्रामक रणनीति अपनाई और उनके मैच में धमाकेदार एक्शन को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम का क्राउड खूब इंजॉय कर रहा था।

इसके अलावा IBJJF वर्ल्ड चैंपियन ने अपने दागेस्तानी प्रतिद्वंदी की भी तारीफ की, जिन्होंने शॉर्ट नोटिस पर इस फाइट को स्वीकार किया था।

अपनी जीत के बाद रुओटोलो ने अर्सलानअलीएव की तारीफ करते हुए कहा:

“दागेस्तान के फाइटर्स को हराना आसान नहीं होता इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं मैच पाने के लिए उत्साहित था और उनकी ताकत को भी महसूस किया। मेरे ख्याल से उन्हें शॉर्ट नोटिस पर फाइट नहीं लेनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऑफर को स्वीकार करते हुए फाइट की। उन्हें फाइट करना पसंद है, जिसका मैं सम्मान करता हूं।”

अमेरिकी स्टार चाहे अपने प्रतिद्वंदी का सम्मान करते हों, लेकिन उनका लक्ष्य शुरुआत से सबमिशन फिनिश हासिल करने का था।

रुओटोलो ने कहा:

“मैं 180-पाउंड डिविजन में किसी भी एथलीट को सबमिशन से हरा सकता हूं। वो चाहे मेरे खिलाफ डिफेंड करें, मेरे गेम को परखें या अटैक करें। मेरा प्लान हमेशा उन्हें फिनिश करने का होता है।”

उस मैच में रीयर-नेकेड चोक से फिनिश के लिए रुओटोलो को 50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस मिला और अगले मैच में वर्ल्ड टाइटल शॉट भी हासिल किया।

वो अगर वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन बन पाए तो वो खुद को दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर के रूप में स्थापित करने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगे।

मगर इतिहास के सबसे युवा IBJJF ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड चैंपियन रुओटोलो के अनुसार वो इस समय दुनिया में बेस्ट ग्रैपलर हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे नहीं लगता कि इस डिविजन में कोई मुझे हरा सकता है। मैं ये भी मानता हूं कि मैं खुद से बड़े साइज़ वाले फाइटर्स को भी हरा सकता हूं। इसलिए मैं दुनिया का टॉप पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर हूं।”

ONE में अपने भाई केड के साथ मैच के लिए तैयार हैं टाय रुओटोलो

टाय रुओटोलो खुद को टॉप पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर बता रहे हैं, लेकिन इस बात से शायद उनके जुड़वा भाई केड रुओटोलो शायद सहमत ना हों। केड इस समय ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं।

फैंस और मीडिया अक्सर दोनों भाइयों के मैच की संभावना पर चर्चा करते रहे हैं। ये पहला मौका नहीं होगा जब वो आमने-सामने आ रहे होंगे और टाय दोबारा इस मैच का हिस्सा बनने को बेताब हैं। उन्होंने कहा:

“मैं इस मैच के लिए तैयार हूं। हम इससे पहले भी फाइट कर चुके हैं। जब हमारी पहली भिड़ंत हुई, तब मुझे स्कोरकार्ड्स में जीत मिली थी। मुझे लगता कि जीत उन्हें मिलनी चाहिए थी, लेकिन रेफरी ने मुझे विजेता घोषित किया।

“वहीं दूसरी भिड़ंत में मैंने उन्हें सबमिशन से हराया, जिसे मैं केवल अच्छी किस्मत के कारण लगा पाया था। तीसरी बार उन्होंने मुझे डोमिनेट किया, लेकिन अंत में एक बार फिर मुझे सबमिशन से जीत मिली।”

रुओटोलो ब्रदर्स की आखिरी भिड़ंत 2021 IBJJF ब्राउन बेल्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में हुई थी, जो साल के सबसे मनोरंजक गी जिउ-जित्सु मैचों में से एक साबित हुआ।

वो अब ब्लैक बेल्ट होल्डर बन चुके हैं इसलिए उनका मैच पहले से अधिक मनोरंजक रह सकता है।

टाय के अनुसार केड भी इस भाइयों की प्रतिद्वंदिता में पहली जीत दर्ज करना चाहते हैं। हालांकि रुओटोलो भाइयों की मां शायद इस मैच से खुश ना हों, लेकिन फैंस के लिए ये फाइट धमाकेदार रह सकती है।

टाय ने कहा:

“तकनीकी तौर पर, मुझे केड पर 3-0 की बढ़त हासिल है। उन सभी में कांटेदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन मैं जानता हूं कि वो मेरे खिलाफ पहली जीत दर्ज करना चाहते हैं। इसलिए हम एक-दूसरे से फाइट के लिए तैयार हैं। मैं जानता हूं कि हमारी फाइट को लेकर मां खुश नहीं होंगी, लेकिन अन्य सभी लोगों के लिए ये एक दिलचस्प और यादगार मैच साबित होगा।”

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6