ONE Fight Night 13 में 5 स्टार्स को 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस से सम्मानित किया गया

Tawanchai PK Saenchai Davit Kiria ONE Fight Night 13 46

5 अगस्त को यूएस प्राइमटाइम पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में आयोजित हुए ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian में यूं तो कई रोमांचक मैच और हाइलाइट-रील फिनिश देखने को मिले।

लेकिन कई ऐसे एथलीट्स भी थे जिन्होंने सही मायने में शानदार प्रदर्शन किया और इसी दौरान कुछ अतिरिक्त रकम भी कमाई।

ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग किंग माइकी मुसुमेची, थाई सुपरस्टार तवनचाई पीके साइन्चाई, सेनेगली रेसलर “रग रग” ओमार केन, ग्रैपलिंग सनसनी टाय रुओटोलो और मंगोलियन स्टार एंख-ओर्गिल बाटरखू को 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस से नवाज़ा।

को-मेन इवेंट में “डार्थ रिगाटोनी” ने एक बार फिर ये साबित किया कि वो दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर हैं, जब उन्होंने ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स को मात दी।

मुसुमेची ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया और बार-बार कोशिश कर अंत में एक ट्रायंगल आर्मबार के ज़रिए अपना ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया। इस फिनिश ने उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स दिलाए।

तवनचाई ने अपनी पहली ONE किकबॉक्सिंग बाउट में ज़ोरदार थाई समर्थकों के सामने शानदार प्रदर्शन कर पूर्व Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन डेविट कीरिया को तीसरे राउंड में एक धमाकेदार तकनीकी नॉकआउट से मात दी।

पूरे मैच के दौरान फेदरवेट मॉय थाई किंग की ख़तरनाक लेफ़्ट किक सटीक रही और तीसरे राउंड में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के दाहिने हाथ को तोड़ डाला और परफॉर्मेंस बोनस अपने नाम किया।

17 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा के ख़िलाफ़ बेहतरीन प्रदर्शन कर “रग रग” ने अपने MMA करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की और 50,000 यूएस डॉलर्स कमाए।

हाल की समय में हुई सबसे रोमांचक फाइट्स में से एक में सेनेगली रेसलिंग स्टार तीन राउंड तक आक्रमण करते रहे और सर्वसम्मत निर्णय से जीतने के बाद रिंग से बाहर निकले।

रुओटोलो ने ONE में अपनी चौथी जीत दर्ज की, वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया और 50,000 यूएस डॉलर्स का बोनस अपने नाम किया, जब उन्होंने #2 रैंक के लाइटवेट MMA कंटेंडर दागी अर्सलानअलीएव को मात दी।

20 वर्षीय अमेरिकी सनसनी ने अपनी ट्रेडमार्क आक्रामकता को पूरी बाउट में बरकरार रख कई बार सबमिशन का प्रयास किए और फिर 3 मिनट के अंदर ही एक लाजवाब रीयर-नेकेड चोक से मुकाबले को जीता।

बाटरखू ने इवेंट के पहले मुकाबले में 50,000 यूएस डॉलर्स कमाए, जब उन्होंने इस बाउट से पहले अपराजित रहे झानलो मार्क सांगियाओ को दूसरे राउंड में सबमिट करवाया।

मंगोलियाई एथलीट ने कठिन पहले राउंड का भली-भांति सामना कर दूसरे राउंड में जल्दी से अपना ख़तरनाक ग्रैपलिंग गेम दिखाना शुरू कर दिया और एक किमुरा लॉक से मैच को समाप्त किया।

किकबॉक्सिंग में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32