3 मुकाबले जो 20 फरवरी को होने वाले ONE 171: Qatar को यादगार बना सकते हैं

Ilias Ennahachi Aliasghar Ghosratisaraskan ONE Friday Fights 6 1920X1280 17

गुरुवार, 20 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की कतर में वापसी होने जा रही है और लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट्स शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

ONE 171: Qatar को दो वर्ल्ड टाइटल मुकाबले हेडलाइन करेंगे। इसके अलावा बाकी की अन्य फाइट्स में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।

हर फाइट अपने आप में बहुत खास है। इसमें शामिल स्टार्स दुनिया भर में अपना नाम पहले ही बना चुके हैं।

आइए इन बातों को ध्यान में रखते हुए ONE 171: Qatar की ऐसी तीन फाइट्स पर चर्चा करते हैं, जो बहुत खास हो सकती हैं।

#1 पेटटानोंग Vs. इलियास एनाहाचि

मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी द्वारा चीनी सुपरस्टार वेई रुई के खिलाफ अपना खिताब डिफेंड करने से पहले इलियास एनाहाचि और पेटटानोंग पेटफर्गस डिविजन का अगला वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बनने के लिए दो-दो हाथ करते हुए नजर आएंगे।

ये दोनों ही स्टार्स पूर्व ONE किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियंस रहे हैं और दोनों को स्ट्राइकिंग में महारथ हासिल है।

डच-मोरक्कन सनसनी एनाहाचि एक पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और अभी तक संगठन में अपराजित हैं। उन्हें हाइड्रेटेड रहते हुए फ्लाइवेट भार वर्ग में मुकाबले करने में असमर्थ रहने की वजह से खिताब छोड़ना पड़ा।

28 वर्षीय स्टार बहुत ही घातक फिनिशर हैं और वो ONE के अकेले सुपरस्टार हैं, जिन्होंने पाउंड-फोर-पाउंड मेगास्टार सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ जीत हासिल की है।

वहीं थाई स्टार पेटटानोंग अनुभव के धनी हैं और वो एनाहाचि को प्रमोशन में पहली बार हार का स्वाद चखाना चाहेंगे। वो एक पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन भी हैं, जो दूसरी बार खिताबी मैच पाने के इंतजार में हैं।

#2 दागी अर्सलानअलीएव Vs. रॉबर्टो सोल्डिच

वेल्टरवेट MMA फाइट में दागेस्तानी स्टार दागी अर्सलानअलीएव भार वर्ग में ऊपर जाकर क्रोएशियाई फाइटर रॉबर्टो “रोबोकॉप” सोल्डिच के खिलाफ उतरेंगे।

ONE में 10 MMA फाइट्स के अनुभवी अर्सलानअलीएव ने सभी आठ प्रमोशनल जीत फिनिश के जरिए हासिल कीं और वो सालों से लाइटवेट MMA डिविजन के शिखर पर बने हुए थे।

उनके अति-आक्रामक स्टाइल की परीक्षा ONE 171: Qatar में अपनी ही तरह के विरोधी से हो रही है।

30 वर्षीय सोल्डिच ONE में बड़े नाम और रुतबे के साथ आए थे क्योंकि उन्होंने यूरोपियन MMA सर्किट में अपनी पहचान एक घातक फिनिशर के रूप में बनाई थी।

ONE में शुरुआती दो मुकाबलों के बाद उनका अभी जीत का खाता खुलना बाकी है और वो इस हफ्ते हर हाल में जीत का तालिका में अपना नाम लाना चाहेंगे।

दोनों की जबरदस्त क्षमता के चलते ये एक फाइट धमाकेदार रहने की उम्मीद है।

#3 जेक पीकॉक Vs. शिंजी सुज़ुकी

एक खतरनाक फाइटर के रूप में जेक “द वन” पीकॉक अपनी लय को जारी रखना चाहेंगे, जब उनका सामना बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में जापानी स्ट्राइकर शिंजी सुज़ुकी से होगा।

दाएं हाथ के बिना जन्मे कनाडाई-ब्रिटिश सनसनी को दुनिया के सबसे प्रेरणादायक एथलीट्स में से एक माना जाता है, लेकिन वो एक शानदार मॉय थाई एथलीट भी हैं।

उन्होंने पिछले साल अप्रैल में अपने प्रमोशनल डेब्यू में दमदार प्रदर्शन किया था और वो ऐसा ही प्रदर्शन इस हफ्ते कतर में करना चाहेंगे।

लेकिन उनके सामने सुज़ुकी के रूप में एक दमदार प्रतिद्वंदी होंगे।

39 वर्षीय जापानी स्टार पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ पर जीत के बाद इस मैच में कदम रखेंगे। दोनों फाइटर्स को एक्शन से भरपूर मुकाबलों के लिए जाना जाता है और ये मैच बेहद दमदार होने की उम्मीद है।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34