जेक पीकॉक ONE 173 में सुआकिम के खिलाफ जबरदस्त फाइट के लिए तैयार – ‘उन्हें अंदाजा नहीं उनके लिए क्या आ रहा है’

Jake Peacock Shinji Suzuki ONE 171 11 scaled

जेक “द वन” पीकॉक अपने करियर के सबसे बड़े टेस्ट के लिए तैयार हैं।

रविवार, 16 नवंबर को ब्रिटिश-कनाडाई स्ट्राइकर की भिड़ंत टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri के बेंटमवेट मॉय थाई मैच में थाई स्टार सुआकिम सोर जोर टोंगप्राजिन से होगी।

पीकॉक अपनी तकनीक और दृढ़ संकल्प की वजह से ONE Championship की मॉय थाई रैंक्स में सबसे लाजवाब फाइटर्स में से एक हैं।

उनके लिए हर फाइट खुद को एक मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर आगे बढ़ाने का मौका है।

उन्होंने कहा:

“मैं खुद को टेस्ट करना और देखना चाहता हूं कि मैं कितना अच्छा हूं और कहां तक जा सकता हूं। मैं समय बेकार नहीं करना चाहता। मैं 32 का हूं और लगता नहीं है कि अपने सबसे अच्छे स्तर पर अभी हूं। अगर मैंने सुआकिम को हरा दिया तो फिर शक की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।”

पिछले साल अप्रैल में किए अपने प्रमोशनल डेब्यू में उन्होंने कोहेई शिंजो को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया था। उसके बाद इस साल फरवरी में हुए ONE 171: Qatar में शिंजी सुज़ुकी को तीसरे राउंड में TKO से पराजित किया

अब उनकी परीक्षा सुआकिम से होगी जो कि तीन डिविजन के पूर्व Lumpinee Stadium चैंपियन हैं और लगातार पिछले पांच प्रमोशनल मैचों में जीत हासिल की है।

उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के बारे में बताया:

“सुआकिम के पास अच्छा अनुभव है। वो काफी मजबूत हैं। आप उनको जितना चोट पहुंचाते हैं वो उतना आगे बढ़ते रहते हैं।

“उनके पास ऑलराउंड स्किल्स हैं। वो सभी जगह से फाइट कर सकते हैं। वो एक आक्रामक फाइटर हैं, जिनके पास काफी जिगर है। मैं भी आक्रामक हूं।”

परिवार का साथ पाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं पीकॉक

टोक्यो में होने वाले ONE 173 के अहम मुकाबले से पहले जेक पीकॉक ने खुद को पूरी तरह से ट्रेनिंग कैंप में झोंक दिया है। इस वजह से वो कनाडा के जिम को छोड़कर थाईलैंड आ गए हैं।

इस कारण उन्हें अपनी स्किल्स को धार देने में काफी मदद मिली है। बैंकॉक में 8 Star Muay Thai और कोह समुई के Superpro Samui में ट्रेनिंग कर रहे पीकॉक को खेल में नयापन मिला है।

उन्होंने बताया:

“मैंने 12 हफ्ते पहले ट्रेनिंग शुरु की थी क्योंकि मुझे पता था कि थाईलैंड में पहला हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा होगा। हम बैंकॉक में सिर्फ एक हफ्ते के लिए थे और फिर बाकी कैंप के लिए कोह समुई चले गए। मैं अब यहां एक महीने से हूं। इसमें मेरे परिवार का काफी साथ मिला है।”

पीकॉक जानते हैं कि हर फाइट के साथ खुद में सुधार लाना बहुत जरूरी है। हर ट्रेनिंग कैंप नई सीख और नए आइडिया देता है और ये ट्रेनिंग कैंप भी कुछ अलग नहीं रहा।

उन्होंने वादा किया है कि फैंस और उनके प्रतिद्वंदी को उनका नया अवतार देखने को मिलेगा।

“द वन” ने बताया:

“वे एक स्टाइल की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बिल्कुल अलग चीज देखने को मिलेगी। सभी को आइडिया है कि मैं किस तरह फाइट करता हूं, उन्हें अंदाजा नहीं है कि उनके लिए क्या आ रहा है।”

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.