स्टैम्प के लिए तैयार हैं एंजेला ली: ‘वो मेरी दुनिया में कदम रख रही हैं’

Angela Lee defeats Xiong Jing Nan at ONE CENTURY DC DUX_2568 768x512

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली की अगली चैलेंजर आखिरकार सामने आ ही गई और मौजूदा चैंपियन इस बात को सुनकर बहुत उत्साहित हैं।

पिछले शुक्रवार ONE: WINTER WARRIORS में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में स्टैम्प फेयरटेक्स ने ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को हराया है।

इस जीत के साथ स्टैम्प ने टूर्नामेंट की सिल्वर बेल्ट और साथ ही ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया।

Angela Lee celebrates her win against Xiong Jing Nan at ONE CENTURY

“अनस्टॉपेबल” 2016 में जापानी एथलीट मेई “V.V” यामागुची को सबसे पहले ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हराने के बाद से ही चैंपियन बनी हुई हैं।

इस दौरान ली ने 4 बार अपने टाइटल को डिफेंड किया और पिछले साल अक्टूबर में एलान किया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। इसलिए ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने बताया कि ग्रां प्री से डिविजन को एक्टिव रखा जा सकेगा, जिससे ली को नई चैलेंजर भी मिल सकेगी।

उस चैलेंजर का नाम स्टैम्प है, जो इससे पहले ONE एटमवेट और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। उनकी फाइनल में जीत भी बहुत शानदार रही क्योंकि उन्होंने रेसलिंग मेगास्टार फोगाट को ग्राउंड गेम में सबमिशन से हराया है।

अगर वो ली को हराकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बेल्ट जीत पाईं तो वो ONE के इतिहास में पहली 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगी।

अब ONE को दिए इंटरव्यू में ली ने ग्रां प्री के फाइनल, स्टैम्प के साथ फाइट, फोगाट को सलाह देने के अलावा भी कई अन्य विषयों पर बात की।

ONE Championship: स्टैम्प और ऋतु के बीच ONE विमेंस एटमवेट ग्रां प्री के फाइनल पर आपका क्या कहना है?

एंजेला ली: वो अच्छी फाइट रही। मेरे हिसाब से सभी चौंक उठे होंगे कि स्टैम्प ने इस फाइट को आर्मबार से जीता, लेकिन मुझे कोई हैरानी नहीं हुई। मुझे उम्मीद थी कि स्टैम्प का MMA गेम बेहतर होगा और हमें वो देखने को भी मिला। स्टैम्प एक संपन्न MMA एथलीट की तरह फाइट करती हुई नजर आईं और उनकी टीम ने बहुत अच्छी रणनीति बनाई थी।

ONE: ऋतु के खिलाफ सबमिशन जीत के बाद आप स्टैम्प के ग्रैपलिंग गेम को किस लेवल का मानती हैं?

ली: उनके ग्रैपलिंग गेम में सुधार हुआ है, खासतौर पर ऋतु के खिलाफ फाइट में हमें वो सुधार देखने को मिला।

ऋतु के टेकडाउन अच्छे हैं, लेकिन ग्राउंड गेम में आकर वो अपनी विरोधी को फिनिश करने के मौके नहीं तलाशतीं। अधिकतर मौकों पर वो केवल टॉप पोजिशन में बने रहने की कोशिश करती हैं। मैंने पिछली फाइट में भी देखा कि कई मौकों पर उन्हें सबमिशन मूव में जकड़ा जा सकता था।

दूसरी ओर स्टैम्प जैसे ही ग्राउंड गेम में आईं, उन्होंने ट्रायंगल लगा दिया। मेरी नजर में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

ONE: ऋतु के लिए हार चौंकाने वाली रही। आप उन्हें क्या सलाह देना चाहेंगी?

ली: ये उनके लिए अंत नहीं है बल्कि शुरुआत है। ONE विमेंस एटमवेट ग्रां प्री के फाइनल में पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्हें खुद पर गर्व होना चाहिए कि वो यहां तक पहुंचीं। मुझे लगता है कि फाइट के बाद उन्होंने अब जिम में ट्रेनिंग भी शुरू कर दी होगी और अपने गेम को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही होंगी।

ONE: आप 2022 में स्टैम्प के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करेंगी। आपको काफी समय तक सर्कल से दूर रहने के लिए काफी आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ेगा। इस बारे में क्या कहना चाहेंगी?

ली: जब कोई एथलीट फाइटिंग से कुछ साल दूर रहता है। उसे लेकर बनाई जाने वाली कुछ बात सच होती हैं और कुछ गलत भी होती हैं।

मैं 2016 से चैंपियन हूं, जानती हूं कि चैंपियन बनने और उसे डिफेंड करने के लिए कितनी मेहनत लगती है। इसलिए जब मैं वापसी के लिए खुद को तैयार कर रही हूं तो सुनिश्चित करूंगी कि मैं अपनी उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन करूं और मुझे आलोचनाओं का शिकार ना होना पड़े। मैं जानती हूं कि मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन उसके लिए तैयार हूं।

मैं जानती हूं कि अन्य फाइटर्स कॉम्पिटिशन में एक्टिव रही हैं। स्टैम्प पिछले 2 सालों में कई फाइट्स का हिस्सा रही हैं, जिसका शायद उन्हें फायदा मिल सकता है। मगर यही चीज़ मुझे ज्यादा कठिन परिश्रम करने को प्रोत्साहित कर रही है।

ONE: स्टैम्प आपको हराकर इतिहास की पहली 3-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बन सकती हैं। क्या इससे आप ज्यादा दबाव महसूस कर रही हैं?

ली: मेरे हिसाब से इस फाइट में हम दोनों पर दबाव होगा। मैंने भी सुना है कि स्टैम्प 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हैं। दूसरी ओर, मेरे ऊपर भी अपने टाइटल को पांचवीं पार डिफेंड करने का दबाव होगा।

हर कोई देखना चाहता है कि मैं वापसी पर कैसा प्रदर्शन करती हूं क्योंकि मैं काफी समय से सर्कल से दूर रही हूं। लोगों का कहना है कि प्रेग्नेंसी से मुझमें बदलाव आए हैं, जिनसे मैं एक कमजोर फाइटर बन जाऊंगी, लेकिन मैं उन्हें गलत साबित करना चाहती हूं। इसलिए मुझे लगता है कि हम दोनों पर इस फाइट में काफी दबाव होगा।

स्टैम्प खुद भी वर्ल्ड चैंपियन रही हैं और अब ग्रां प्री चैंपियन भी बन गई हैं। पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रही हैं इसलिए वो जानती हैं कि टॉप पर पहुंचने के लिए कितनी मेहनत लगती है।

मगर ये बेल्ट उन्होंने स्ट्राइकिंग आर्ट्स में जीती थीं और अब वो मेरी दुनिया में एंट्री ले रही हैं।

ONE: आप किस तरीके से स्टैम्प को हराने का प्लान बना रही हैं?

ली: मैं इस बात को खुद तक ही सीमित रखना चाहूंगी। मैं अपनी टीम के साथ मिलकर अच्छा गेम प्लान तैयार करने की कोशिश कर रही हूं, जो आपको हमारी फाइट के दौरान ही पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें: 3 बड़ी बातें जो हमें ONE: WINTER WARRIORS में पता चलीं

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.