ONE 173: Denver की घोषणा, स्टैम्प Vs. ज़ाम्बोआंगा वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच भी हुआ तय

Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 77

ONE Championship की उत्तर अमेरिका में वापसी की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

शनिवार, 2 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की बॉल एरीना में ONE 173: Denver के साथ वापसी होने जा रही है, जिसमें एक ब्लॉकबस्टर वर्ल्ड टाइटल मुकाबले को जगह दी गई है।

इवेंट के लिए तय की गई पहली फाइट में ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स वापसी करते हुए ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा का सामना करेंगी। ये एक वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट होगी।

थाई मेगास्टार स्टैम्प मौजूदा समय में कॉम्बैट स्पोर्ट्स की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं और वो ONE इतिहास की इकलौती 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन भी हैं।

पूर्व ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन को अपने करिश्माई व्यक्तित्व और फाइटिंग के जबरदस्त स्टाइल के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। 27 वर्षीय एथलीट ONE Fight Night 14 में दक्षिण कोरियाई दिग्गज हैम सिओ ही के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद पहली बार एक्शन में लौट रही हैं।

स्टैम्प का सामना पिछले साल ज़ाम्बोआंगा से होना था, लेकिन घुटने की चोट और फिर सर्जरी के चलते उन्हें उस मुकाबले से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

आपको बता दें कि ये अमेरिकी धरती पर स्टैम्प का पहला मुकाबला नहीं है।

मई 2023 में कोलोराडो में हुए ONE Fight Night 10 में उन्होंने अमेरिकी स्टार अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन को दूसरे राउंड में नॉकआउट से मात दी थी।

वहीं ज़ाम्बोआंगा ने टॉप स्टार्स के खिलाफ लगातार जीत हासिल की हैं और हर फाइट के बाद उनमें सुधार नजर आया है।

अपने सबसे हालिया मुकाबले में फिलीपीना सुपरस्टार ने प्रभावशाली ग्राउंड गेम और फिनिशिंग की काबिलियत दिखाते हुए दूसरे राउंड में एल्योना रसोहायना पर दमदार जीत हासिल की। रसोहायना MMA में स्टैम्प को हराने वाली पहली एथलीट भी हैं।

इस जीत के दम पर ज़ाम्बोआंगा ने ONE विमेंस अंतरिम एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता और अपनी दोस्त व पूर्व ट्रेनिंग पार्टनर स्टैम्प के साथ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच तय किया।

फैंस onefc.com/ONE173 पर जाकर टिकटों की प्री-सेल के लिए साइन अप कर सकते हैं और फिर शनिवार, 8 मार्च को टिकटों की बिक्री शुरु होने पर सबसे पहले खरीद सकते हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.