ONE 173 में सुपरलैक की टक्कर योज़ा से, स्टैम्प वापसी कर काना का करेंगी सामना

Superlek StampFairtex 1200X800

ONE 173 के लिए जापानी हीरोज़ और थाई मेगास्टार्स के दो जबरदस्त मुकाबलों की घोषणा की गई है, जिसका लाइव प्रसारण रविवार, 16 नवंबर को टोक्यो के एरियाके एरीना से किया जाएगा।

मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 का सामना बेंटमवेट किकबॉक्सिंग फाइट में पूर्व K-1 चैंपियन युकी योज़ा से होगा।

वहीं तीन खेलों की पूर्व चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स लंबे समय के बाद बहुप्रतीक्षित वापसी करते हुए एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर काना मोरिमोटो का सामना करेंगी।

आप ePlus पर जाकर ONE 173 की टिकटें खरीद सकते हैं।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में गिने जाने वाले सुपरलैक पहले दो खेलों और दो डिविजन के चैंपियन रह चुके हैं।

इसके अलावा वो लगातार 13 फाइट जीतने का कारनामा भी कर चुके हैं, जिसमें लंबे समय तक ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे रोडटंग जित्मुआंगनोन, तीन डिविजन के K-1 वर्ल्ड चैंपियन टकेरु सेगावा और दो डिविजन के WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने पर जीत शामिल हैं।

ये जीत का सिलसिला जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच तक रहा था।

सुपरलैक को अपने पिछले मुकाबले में ONE 172 के दौरान हार का सामना करना पड़ा।

नबील के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच से पहले तय वजन बनाए रखने में नाकाम रहने पर 29 वर्षीय मेगास्टार से उनका ताज छिन गया। उसके बाद छह फुट चार इंच लंबे थाई-अल्जीरियाई स्टार ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से मात दी।

अब सुपरलैक जीत की राह पर लौटने के लिए उत्सुक होंगे और वो मशहूर Team Vasileus के स्टार को शांत करना चाहेंगे, जो उन्हें काफी समय से ललकार रहे हैं।

योज़ा ने ONE Championship के साथ अप्रैल में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और 10 मैचों में लगातार जीत के सिलसिले के साथ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कदम रखा।

27 वर्षीय स्टार ने अपने पहले मैच में एल्ब्रस ओसमानोव को करियर की पहली हार का स्वाद चखाया। उसके कुछ हफ्तों बाद पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस को पराजित किया।

आखिरकार अब ONE 173 में उनका सामना सुपरलैक से होगा और वो जीत हासिल कर खिताब मुकाबला पाने के बेहद करीब आ जाएंगे।

ONE 173 स्टैम्प फेयरटेक्स की वापसी का गवाह बनेगा।

MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने वालीं एकमात्र एथलीट स्टैम्प को जून 2024 में ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल डेनिस ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ डिफेंड करना था।

लेकिन ट्रेनिंग कैंप के दौरान चोट लगने की वजह से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

27 वर्षीय मेगासस्टार को अगस्त में ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ फिर से मैच के लिए बुक किया गया, लेकिन फिर निराशा उनके हाथ लगी।

उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए बेल्ट छोड़ना सही समझा ताकि डिविजन लगातार आगे बढ़ता रहे और उनका ध्यान रिकवरी पर हो।

अब वो वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और किकबॉक्सिंग डिविजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगी।

वहीं काना की भी कोशिश होगी कि दमदार जीत के साथ वापसी करें।

काना के लिए साल की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने जनवरी मोआ कार्लसन को हराकर टाइटल मैच हासिल किया। हालांकि, ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन फेटजीजा ने उन्हें हराकर खिताब को बचाने में सफलता पाई।

अब काना अगर स्टैम्प पर जीत हासिल कर लेती हैं तो उनका करियर काफी आगे बढ़ जाएगा।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty