अप्रैल 2021 में एंजेला ली और ब्रूनो पुची के घर में आएगा एक नन्हा मेहमान

Bruno Pucci and Angela Lee announce she is expecting in April 2021

दो हफ्ते पहले ली परिवार का एक और सदस्य, विक्टोरिया ली, ONE Championship के साथ जुड़ा।

अब ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने घोषणा की है कि उनके परिवार में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

गुरुवार, 1 अक्टूबर को ली ने अपने पति बेंटमवेट स्टार ब्रूनो “पुचीबुल” पुची के साथ जानकारी दी कि वो प्रेग्नेंट हैं।

दोनों की जिंदगी में बच्चे के आने की उम्मीद 21 अप्रैल 2021 को है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के इस पावर कपल को प्रेग्नेंसी की जानकारी करीब डेढ़ महीने पहले से ही थी, लेकिन उन्होंने सही समय आने तक न्यूज को आम जनता को नहीं बताया।

दोनों ही सुपरस्टार्स माता-पिता बनने को लेकर बहुत उत्साहित हैं, खासकर एटमवेट क्वीन।

ली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “ये वाकई किसी सपने के सच होने जैसा है। मेरे लिए मां बनना किसी चैंपियनशिप टाइटल से कहीं ज्यादा महत्व रखता है।”

“सबसे अच्छी खबरें तब आती हैं, जब हम उम्मीद नहीं कर रहे होते। ये खुशखबरी ऐसे वक्त आई है, जब मैं अपने करियर की सबसे अच्छे शेप में हूं।”

हम ONE Championship परिवार की तरफ से इस कपल को बहुत सारी शुभकामनाएं देते हैं!

ये भी पढ़ें: युवा सनसनी विक्टोरिया ली के बारे में जानने योग्य 5 बड़ी बातें

न्यूज़ में और

Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled