युवा सनसनी विक्टोरिया ली के बारे में जानने योग्य 5 बड़ी बातें

ONE Championship signee Victoria Lee

ONE Championship के साथ करार साइन करने के बाद विक्टोरिया ली ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कम्युनिटी में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

16 वर्षीय युवा मार्शल आर्ट्स सनसनी को ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से खूब सराहना हासिल हुई थी, उन्होंने ली को “मौजूदा समय में दुनिया की बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड फीमेल युवा एथलीट” की संज्ञा दी।

जब भी वो सर्कल में कदम रखेंगी तो इस बात की वजह से ही फैंस उनके मुकाबले को किसी भी हाल में मिस नहीं करना चाहेंगे, लेकिन उनके बारे में जानने लायक काफी सारी बातें और भी हैं।

#1 वर्ल्ड चैंपियनशिप डीएनए

Angela Lee and Christian Lee with their ONE Championship belts at ONE: CENTURY

विक्टोरिया के बड़े भाई-बहन पहले ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में अपना डंका बजा चुके हैं, “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली दोनों ही ONE वर्ल्ड चैंपियंस हैं।

मई 2016 में हुए ONE: ASCENT TO POWER में एंजेला ली ने पहले ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल को जीतकर इतिहास की सबसे युवा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मार्च 2019 में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में क्रिश्चियन ली ने ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती।

ऐसे में डेब्यू करने के बाद विक्टोरिया पर अपने भाई-बहन के नक्शे-कदम पर चलकर कामयाबी हासिल करने का दबाव होगा, लेकिन अभी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वो एकदम सही राह पर चल रही हैं।

जब भी वो डेब्यू करेंगी तो फैंस को अंदाजा हो जाएगा कि ली परिवार का तीसरा सदस्य विरासत को आगे बढ़ाने और ONE वर्ल्ड टाइटल की ओर जाने के लिए तैयार है।

#2 शानदार ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्किल्स

कई सारे एथलीट्स अपना पूरा करियर लगा देते हैं, लेकिन उन्हें प्रतियोगिता में पहला स्थान या मेडल हासिल नहीं हो पाता। हालांकि, ली ने अभी काफी सफलता हासिल कर ली है, वो 15 बार की NAGA एक्सपर्ट चैंपियन बन चुकी हैं।

उनकी ये स्किल्स समय के साथ सुधरती ही जाएंगी क्योंकि वो अपने जीजा और ONE एथलीट, ब्रूनो “पुचीबुल” पुची के साथ ट्रेनिंग करती हैं, जो खुद दो बार के बार ब्राजीलियन जिउ-जित्सु नो-गी वर्ल्ड चैंपियन हैं।

यकीनन, ली कैनवस पर काफी शानदार प्रतिभा वाली खिलाड़ी हैं। युवा सनसनी अभी इस खेल को लगातार सीख रही हैं। वो इसी तरह से आगे बढ़ती रहीं तो उन्हें भी अपनी बहन की तरह रोक पाना बड़ा ही मुश्किल काम होगा।



#3 रेसलिंग में माहिर

साल 2020 में अपने हाई स्कूल के दूसरे साल के दौरान, ली को हवाई हाई स्कूल एथलेटिक एसोसिएशन चैंपियनशिप में टॉप वरीयता हासिल हुई थी। उन्होंने अपनी रैंकिंग को सही साबित करते हुए स्टेट टाइटल अपने नाम किया।

ली को अपनी विरोधी को पिन करने में दो मिनट से भी कम समय लगा था।

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं, ली ने अपनी विरोधी को एक बेहतरीन आउटसाइट लेग ट्रिप के जरिए मैट पर गिराया और तुरंत ही उन्हें पिन करने में जुट गईं। उन्होंने प्रतिद्वंदी के सीधे हाथ को अलग किया और टॉप पोजिशन से काफी प्रेशर डालकर पिन करने की कोशिश की।

उन्होंने तकनीकी का शानदार नमूना पेश किया और बिना कड़ी मशक्कत के स्टेट टाइटल हासिल किया।

#4 अंतरराष्ट्रीय अनुभव

अधिकतर 16 वर्षीय एथलीट स्थानीय और क्षेत्रीय टूर्नामेंट्स में ही हिस्सा लेते हैं, लेकिन ली दुनिया भर का सफर तय कर चुकी हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मुकाबला करने का अनुभव हासिल है।

जिसमें उनका दो बार Pankration जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बनना भी शामिल है। वो इटली के रोम में भी मुकाबला कर चुकी हैं, जहां उन्होंने 57-किलोग्राण भार वर्ग में 2019 IMMAF यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड पर कब्जा जमाया था।

जब भी वो The Home Of Martial Arts में कदम रखेंगी तो उनका यही अनुभव काफी काम आएगा। ली ने साबित किया है कि वो अपने कंफर्ट जोन से भी बाहर निकलकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत सकती हैं।

#5 विरासत 

ली की उम्र को देखते हुए उनकी प्रतिभा अविश्वसनीय है, ये बात उन्होंने अपने युवा करियर के दौरान कई बार साबित भी की है। एक बात जो काबिले-तारीफ है वो ये कि ली इन स्किल्स को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में शानदार तरीके से ढाल रही हैं।

काफी सारे फाइटर्स स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग की कला में सामंजस्य नहीं बैठा पाते, लेकिन ली सालों की कड़ी मेहनत की वजह से एक बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट बन पाई हैं।

United MMA में वर्ल्ड चैंपियंस से घिरी रहने वालीं ली उम्र के लिहाज से प्रतिभा में काफी आगे हैं। ऐसा लगता है कि उनका जन्म यही करने के लिए हुआ है। आज नहीं तो कल को कामयाबी की दहलीज पर खड़ी होंगी।

ये भी पढ़ें: United MMA: एक फैमिली जिम जहां वर्ल्ड चैंपियन बनते हैं

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35