क्यों क्रिश्चियन ली की सबसे कठिन परीक्षा उनका इंतज़ार कर रही है

Christian Lee

साल 2019 में एक के बाद एक धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ONE Championship के लाइटवेट डिविजन में नई ऊंचाइयों को छूने में सफल साबित हुए, लेकिन आने वाले समय में उन्हें सबसे कठिन दौर से गुजरना पड़ सकता है।

Christian Lee defeats Saygid Guseyn Arslanaliev at ONE CENTURY DC IMGL7539.jpg

सिंगापुर के स्टार एथलीट ने पिछले साल ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ-साथ ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी और इसी कारण वो कई बड़े सुपरस्टार्स के निशाने पर बने हुए हैं।

अभी ली केवल 21 साल के हैं और अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं और अगर वो इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने में सफल रहे तो संभव ही आने वाले समय में उनकी गिनती महान एथलीट्स में की जाएगी।

आने वाली चुनौतियां उनके लिए आसान तो बिल्कुल भी नहीं रहने वाली क्योंकि ONE एथलीट रैंकिंग्स में शामिल टॉप चैलेंजर और जो थोड़े अंतर से टॉप 5 से बाहर हैं, उन सभी की नजरें ली की कमर से बंधे वर्ल्ड टाइटल पर टिकी हुई हैं।

यहां आप ऐसे कुछ एथलीट्स के बारे में जान सकते हैं जो “द वॉरियर” को चुनौती देने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

यूरी लापिकुस

Team Petrosyan's Iuri Lapicus cracks Marat Gafurov in February 2020

यूरी लापिकुस का सामना ONE INFINITY 2 में ली से होने वाला था लेकिन COVID-19 महामारी के कारण कंपनी को सभी लाइव शोज़ को स्थगित करना पड़ा।

Team Petrosyan से आने वाले लापिकुस अपराजित रहे हैं और “द वॉरियर” के खिलाफ टाइटल शॉट मिलने की लिस्ट में उन्हीं का नाम सबसे ऊपर है। उनका रिकॉर्ड 14-0 का है और सभी मुकाबलों को उन्होंने फिनिश किया है, ये सबसे बड़ा संकेत है कि वो मौजूदा चैंपियन के लिए कितना बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

मोल्दोवन एथलीट के नाम 10 सबमिशन जीत हैं, जिनमें ग्लोबल स्टेज पर उनकी शेनन “वनशिन” विराचाई और मरात “कोबरा” गफूरोव के खिलाफ आई जीत भी शामिल हैं।

लापिकुस के नाम 4 नॉकआउट जीत भी हैं और ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के साथ ट्रेनिंग करते हैं। जो दर्शाता है कि वो हर तरीके से ली की कड़ी परीक्षा लेने में समर्थ हैं।

“द वॉरियर” अपने अगले प्रतिद्वंदी का सम्मान करते हैं लेकिन उन्होंने भविष्यवाणी की है कि वो लापिकुस को पहले राउंड में फिनिश करने वाले हैं।

पीटर बस्ट

Pieter Buist defeats Eduard Folayang ONE FIRE FURY DC DUX_2372 1.jpg

ONE Championship में अभी तक डच सुपरस्टार पीटर “द आर्केंजल” बस्ट का सफर शानदार ही रहा है और इसी वजह से वो रैंकिंग्स में नंबर 3 पर जा पहुंचे हैं।

स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट ONE में लगातार 3 बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं और अपने आक्रामक स्टाइल के बलबूते अपना फैनबेस भी बढ़ाने में सफल रहे।

बस्ट के खतरनाक पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स उन्हें कोटा “कोंग” शिमोइशी, एंटोनियो कारुसो और पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग पर जीत दिला चुकी हैं।

इसके अलावा “द आर्केंजल” ग्राउंड गेम में भी अटैक और अच्छे तरीके से डिफेंस करने की काबिलियत रखते हैं और उनका मानना है कि वो ली को हरा सकते हैं।

टिमोफी नास्तुकिन

Russian knockout artist Timofey Natsyukhin spoils Eddie Alavarez's debut

टिमोफी नास्तुकिन को चोट के कारण ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री से अपना नाम वापस लेना पड़ा था लेकिन उससे पहले उन्हें “द अंडरग्राउंड किंग” एडी अल्वारेज़ पर धमाकेदार नॉकआउट जीत हासिल हुई थी। उसके बाद भी वो डिविजन के टॉप एथलीट्स में बने हुए हैं।

लाइटवेट डिविजन रैंकिंग्स में चौथे स्थान पर मौजूद रूसी स्टार लगातार ये दिखाते आए हैं कि वो किसी भी मुकाबले को चंद सेकंडों में समाप्त कर सकते हैं। उनका आक्रामक अंदाज ही उनके प्रतिद्वंदियों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होता है।

हालांकि, चोट ने नास्तुकिन को आगे बढ़ने से रोक दिया हो लेकिन अभी भी उनका सबसे बड़ा टारगेट वर्ल्ड टाइटल ही होगा।

एडी अल्वारेज़

American lightweight mixed martial arts legend Eddie Alvarez

4 बार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन अल्वारेज़ अभी ONE की ऑफिशियल रैंकिंग्स में टॉप 5 में शामिल तो नहीं हुए हैं लेकिन वो इस स्पोर्ट में ONE वर्ल्ड टाइटल के अलावा सब कुछ हासिल कर चुके हैं।

अल्वारेज़ का मेन फोकस फिलहाल वर्ल्ड टाइटल ही है और वो “द वॉरियर” के साथ फाइट करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

अमेरिकी स्टार के पास जीत दर्ज करने के लिए कई बड़े हथियार हैं और उनका ‘मारो या मारे जाओ’ का सिद्धांत दर्शाता है कि वो मैच की शुरुआत से ही वर्ल्ड चैंपियन के लिए बड़ा खतरा साबित होने वाले हैं।

ली भी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स आइकॉन अल्वारेज़ के खिलाफ मैच की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

ली के पुराने प्रतिद्वंदी

Christian Lee DC 9485.jpg

ली पिछले साल शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को हराकर चैंपियन बने थे लेकिन इस बीच एओकी, ली को सबमिशन से हराने के बेहद करीब आ पहुंचे थे।

एओकी नंबर-5 कंटेंडर हैं और अच्छा प्रदर्शन कर संभव ही वो वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

Christian Lee defeats Saygid Guseyn Arslanaliev at ONE CENTURY DC DUX_0987.jpg

वहीं नंबर-2 कंटेंडर सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव भी ली के खिलाफ दूसरी बाउट की कामना जरूर कर रहे होंगे क्योंकि ONE ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में उन्हें “द वॉरियर” ने ही हराया था।

ली ने अपने टर्किश अपोनेंट को शॉर्ट नोटिस पर मिली बाउट के बाद भी हराने में सफलता पाई थी लेकिन इसका मतलब ये भी रहा कि “दाग़ी” को तैयारी के लिए बहुत कम समय मिला था, वरना अक्सर वो चंद सेकंडों में मैच को समाप्त करने का सामर्थ्य रखते हैं।

Martin Nguyen IMGL7764.jpg

मौजूदा ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन ने एक डिविजन पर फ़ोकस करने के लिए ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को छोड़ दिया था। लेकिन आपको याद दिला दें कि वो ली पर अभी तक 2 जीत दर्ज कर चुके हैं।

संभव ही “द वॉरियर” आने वाले समय में उसका बदला जरूर लेना चाहेंगे और इनका मैच किसी भी डिविजन में देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: कैसे क्रिश्चियन ली ने खुद को साल 2019 का “द वॉरियर” साबित किया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19