पीटर बस्ट ने बनाई बेहतरीन एथलीट्स की लिस्ट जिनसे वो बाउट करना चाहते हैं

Pieter Buist at ONE DAWN OF VALOR

पीटर “द आर्केंजल” बस्ट पिछले साल जब से ONE Championship के लाइटवेट डिविजन में आए हैं, तब से उन्हें कोई नहीं रोक पाया है। अब वो इस डिविजन के सबसे बड़े स्टार के खिलाफ मुकाबला चाहते हैं।

तेजी से आगे बढ़ते डचमैन अपने सामने आने वाले सभी एथलीट्स को ये साबित करके दिखाना चाहते हैं कि वो इसके हकदार हैं। अब तक जैसा कि उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर अपनी तीन सबसे कठिन जीत हासिल करके दिखाया है।

सबसे पहले “द आर्केंजल” ने कोटा “कोंग” शिमोइशी को मई 2019 में हुए ONE: WARRIORS OF LIGHT में शानदार तरीके से नॉकआउट कर दिया था।

इसके बाद उन्होंने एंटोनियो “स्पार्टन” कारुसो और एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को एक के बाद एक कम समय में क्रमशः अक्टूबर 2019 और जनवरी 2020 में हुई बाउट में हराया था। इन बाउट्स से उन्होंने इस भार वर्ग के टॉप एथलीट्स में जगह बनाई।

नीदरलैंड्स के ब्रेडा में रहने वाले एथलीट ने बताया, “अब क्रिश्चियन ली वर्ल्ड चैंपियन हैं तो वो उनके निशाने पर हैं। मैं अपने रास्ते में आने वाले बाकी विरोधियों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं।”

“मुझे इस बात की परवाह नहीं कि बाउट किससे है, कहां है और कब है। मुझे बस टाइम और डेट बता दीजिए, मैं वहां पहुंच जाऊंगा। ऐसा मैं पहले भी दो बार साबित कर चुका हूं।

“मेरी दूसरी बाउट तीन हफ्ते के शॉर्ट नोटिस पर एक अजेय विरोधी से थी। पिछली बाउट दो हफ्ते की नोटिस पर कई बार के वर्ल्ड चैंपियन और इस खेल के लैजेंड से हो चुकी थी।”



अपनी दमदार और लगातार आठ बाउट की जीत और हाल के प्रदर्शन के चलते The Home Of Martial Arts में बस्ट को लाइटवेट डिविजन की रैंकिंग में तीसरा स्थान दिया गया है। उनका मानना है कि अगर वो कुछ प्रमुख दावेदारों को हरा देते हैं तो रैंकिंग में वो और ऊपर जा सकते हैं।

उन्होंने बताया, “मैं डिविजन में काफी ऊपर आ गया हूं। ऐसे में काफी सारे विरोधी मेरी लिस्ट में आ गए हैं, जिनको मैं हराना चाहता हूं। इनमें शिन्या एओकी, “दाग़ी” सायिद हुसैन अर्सलानअलीएव, एडी अल्वारेज़ और कुछ अन्य भी शामिल हैं।”

एक और नाम जो “द आर्केंजल” की ओर से डाला गया वो है “सुपर” सेज नॉर्थकट, जबकि ये अमेरिकी स्टार साल 2020 में वापसी की ओर देख रहे हैं।

पिछले साल वेल्टरवेट में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने के बाद नॉर्थकट ने एक भार वर्ग नीचे आने का फैसला किया। ऐसे में टैक्सस के रहने वाले एथलीट से भिड़ंत का डचमैन स्वागत ही करेंगे।

32 साल के एथलीट ने कहा, “कई सारे लोगों ने उनके लिए बताया इसलिए वो अच्छे ही होंगे। ये एक हाई प्रोफाइल मैच होगा। ये ऐसी बाउट होगी, जिसकी वजह से काफी सारे टिकट बिकेंगे और काफी सारे दर्शक भी आएंगे।”

Pieter Buist defeats Eduard Folayang ONE FIRE FURY DC DUX_2112 1.jpg

हालांकि, वो सर्कल में अपने प्रतिद्वंदियों को पूरी इज्जत देते हैं लेकिन बस्ट को विश्वास है कि वो अपनी क्षमता से विरोधियों को बाहर का रास्ता दिखाकर गोल्ड के लिए मैच पा लेंगे।

ब्रेडा के रहने वाले एथलीट खेल के हर विभाग में उनके लिए खतरा हैं, जो उनके प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के 17-4 के रिकॉर्ड से भी झलकता है।

उनके पास घातक स्ट्राइकिंग, खतरनाक सबमिशन हैं। उनका मानना है कि ऐसे में मार्शल आर्ट्स के आईक्यू को अपनाकर मुश्किल हालातों से बचा जा सकता है।

उन्होंने बताया, “उन सबके पास दो हाथ, दो पैर और एक सिर है। वो जीसस क्राइस्ट की तरह भगवान नहीं हैं इसलिए मैं उन्हें हरा सकता हूं।”

“मेरे पास तीन राउंड का समय होगा उन्हें हराने के लिए। कभी-कभी पांच राउंड भी होते हैं और मैं हमेशा कोई न कोई तरीका निकाल लेता हूं।”

Pieter Buist defeats Antonio Caruso at ONE DAWN OF VALOR DC DUX_1759.jpg

इससे फर्क नहीं पड़ता कि किससे सामना होने वाला है। ली अब भी उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

The Combat Brothers के प्रतिनिधि का मानना है कि ये केवल कुछ समय की ही बात है, जब उन्हें गोल्ड के लिए ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने का मौका मिल जाएगा।

जब “द आर्केंजल” को मौका मिलेगा, तब वो धमाका करने की गारंटी देते हैं। साथ ही वो ये भी कहते हैं कि जब सर्कल से बाहर निकलेंगे तो उनके हाथ उठे हुए होंगे और कमर पर बेल्ट होगी।

उन्होंने अंदाजा लगाया, “मैं चैंपियन से फाइट करना चाहता हूं। मैं चैंपियन पर ही निशाना लगाना चाहता हूं। मुझे बस उनसे ही बाउट करनी है और मुझे लगता है कि मैं ही उनके लायक हूं।”

“ये बाउट आने वाले काफी समय तक याद रखी जाएगी और इसका नतीजा मेरे पक्ष में होगा। हम दोनों बाउट के हर फन में माहिर हैं लेकिन मुझे मालूम हैं कि मेरे पास उनसे ज्यादा स्किल्स हैं। मेरा विश्वास करिए ली एक सच्चे चैंपियन हैं। मैं उन्हें कम नहीं आंकता हूं लेकिन मुझे मालूम हैं कि मैं उन्हें हरा सकता हूं।”

ये भी पढ़ें: #MeAt20 Challenge: पूजा तोमर ने पुराने दिनों की फोटो और उससे जुड़ी कहानी शेयर की

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4