About
WFL वर्ल्ड चैंपियन पीटर बस्ट नीदरलैंड्स में एक मुश्किल इलाके में पले बढ़े। उनकी मां ने पीटर समेत तीन बेटों का पालन-पोषण किया। ब्रूस ली और ड्रैगन बॉल ज़ी के शो देखकर तीनों भाइयों का मार्शल आर्ट्स के प्रति लगाव बढ़ा। इसी से पीटर को एक मार्शल आर्टिस्ट बनने की प्रेरणा मिली।
बस्ट ने 6 साल की उम्र में जूडो के साथ अपने मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत की और यूरोपियन अंडर -16 चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, लेकिन जूडो प्रतियोगिता के कुछ सालों के बाद उन्होंने काम के बदले में सीखने और प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक स्थानीय मॉय थाई ट्रेनर के साथ डील की। उन्होंने जल्द ही लगभग हर सप्ताह के अंत में मॉय थाई में भाग लेना शुरु कर दिया। करीब 100 बाउट्स लड़ने के बाद बस्ट ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का रुख किया।
बस्ट ने केज में 14-4 का शानदार रिकॉर्ड बनाया, ONE चैंपियनशिप द्वारा साइन किए जाने से पहले उन्होंने 3 यूरोपियन टाइटल्स, 1 WFL लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल जीता। वो यूरोप के सबसे अच्छे मार्शल आर्टिस्ट्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं। वो दुनिया के सबसे अच्छे मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के साथ लड़ने को लेकर उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य ONE चैंपियनशिप हासिल करना है।