टिफनी टियो को फिर से नॉकआउट करना चाहती हैं जिओंग जिंग नान

Xiong_Jing_Nan

“द पांडा” जिओंग जिंग नान को अपने अगले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल मैच में जानी-पहचानी चुनौती का सामना करना पड़ेगा और उन्हें उम्मीद है कि कैंप बदलने से वो और ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी।

ये चीनी हीरो Evolve में ट्रेनिंग करने के लिए हाल ही में सिंगापुर आई हैं। उन्हें अपना ताज बचाए रखने के लिए टिफनी “नो चिल” टियो से बाउट करनी है। उन्होंने पिछली फरवरी में अयाका “जॉम्बी” मियूरा को ONE: KING OF THE JUNGLE में तकनीकी नॉकआउट के जरिए हराकर वर्ल्ड टाइटल मैच जीता था।

उनके बीच दूसरी बाउट फिलहाल COVID-19 महामारी के चलते ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। हाल ही में सिंगापुर सरकार ने आंशिक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

हालांकि, जिओंग इसके सकारात्मक पक्ष को ही देख रही हैं, जिसमें वो जीवंत होते शहर और राज्य को देख रही हैं।



32 साल की चीनी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने बताया, “मैंने उस जिम में काफी अच्छे कोच और एथलीट्स को देखा था, जिसके चलते मैं भी वहां शामिल होना चाहती थी।”

“मैं कई बार ये देखने के लिए सिंगापुर आई कि यहां की स्थित कैसी है। फिर दिसंबर में मैंने आधिकारिक तौर पर Evolve जॉइन कर लिया क्योंकि मैं खुद को बेहतर बनाना और तरक्की करते हुए देखना चाहती थी।

“मैं शुरुआत से ही सिंगापुर को पसंद करती थी। मुझे यहां का मौसम और शहर का माहौल बहुत पसंद है। मुझे अपने टीम के साथियों के साथ प्रैक्टिस करना पसंद है। नया जिम बहुत अच्छा है और मुझे अपनी टीम के साथियों के साथ ट्रेनिंग के समय मजाक करना बहुत अच्छा लगता है।”

Xiong Jing Nan 180120JKT 9709.jpg

Evolve में उनकी ट्रेनिंग फिलहाल सरकारी आदेश के बाद रोक दी गई है और घर पर रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में “द पांडा” बेसब्री से स्थानीय आदेशों के हटने का इंतजार कर रही हैं, ताकि वो अपने बड़े से जिम में फिर से होने वाले मैच की तैयारी कर सकें।

उन्होंने बताया, “COVID-19 के फैलने से मेरी ट्रेनिंग पर बहुत असर पड़ा है क्योंकि अब मैं केवल छोटी और आसान ड्रिल ही कर पा रही हूं। मैं इस समय बिना कोच की मदद के अकेले ट्रेनिंग कर रही हूं। मेरे साथ टीम के साथी नहीं हैं और न ही जिम की मशीनें।”

“मैं व्यापक रूप से अपनी सभी स्किल्स की ट्रेनिंग पर ध्यान दे रही हूं। मुझे लगता है कि मैं अब अपने ग्राउंड गेम (जब जिम दोबारा खुलेगा) पर ज्यादा ध्यान दूंगी। इससे मैं और मजबूत हो जाऊंगी।”

जिओंग ने जनवरी 2018 में टियो को शुरुआती मुकाबले के चौथे राउंड में तेज-तर्रार तकनीकी नॉकआउट से ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनिशप जीती थी।

अगर वो दूसरी बार भी अपनी पुरानी विरोधी से जीतना चाहती हैं तो अब उन्हें एक बार फिर से अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा।

Tiffany Teo defeats Ayaka Miura ONE KING OF THE JUNGLE

“नो चिल” उनसे अपनी पहली मुलाकात के बाद से पिछले कई मैचों में लगातार जीतती आ रही हैं।

मियूरा पर उनकी जीत के अलावा ONE: HEART OF THE LION में Team Highlight Reel की प्रतिनिधि ने आठ बार की ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपयिन मिशेल निकोलिनी को हराया था।

हाल में चल रही फॉर्म को देखते हुए 30 साल की एथलीट विमेंस स्ट्रॉवेट ताज के लिए सबसे बड़ा खतरा मालूम पड़ रही हैं और इस बात से जिओंग भी अच्छी तरह वाकिफ हैं।

चीनी हीरो इस बात को मानते हुए कहती हैं, “उन्होंने काफी तरक्की की है। मुझे उनके लिए बहुत खुशी है और मैं इस मैच की ओर देख रही हूं।”

“उनकी मानसिक ताकत काफी सुधर गई है। अब उनका आत्मविश्वास और ज्यादा बढ़ गया है। साथ में उनकी स्किल्स में भी काफी सुधार आया है।”

ONE Women's Strawweight World TItle Xiong Jing Nan

जब ये अप्रत्याशित बाउट होने वाली होगी तो “द पांडा” का मानना है कि वो पहले से और ज्यादा दमदार प्रदर्शन कर पाएंगी।

हालांकि, जिओंग का एजेंडा पहले की तरह ही रहेगा और वो है अपने फैंस को शानदार नॉकआउट देना।

उन्होंने कहा, “इसकी उम्मीद करनी तो बनती है।”

“जब दो साल पहले मेरी उनके साथ पहली ONE वर्ल्ड टाइटल बाउट हुई थी, तब से हम दोनों ही काफी बेहतर हो चुके हैं। खासकर भावनात्मक स्तर पर।

“मैं आपको नहीं बता सकती कि मैच में क्या होगा क्योंकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की बाउट बहुत अप्रत्याशित होती है। आप कई तरह की स्किल्स इस्तेमाल करते हैं और ऐसे में पलक झपकते ही मैच बदल जाता है। मैं इस तरह की कोशिश करूंगी कि नॉकआउट किया जा सके।”

ये भी पढ़ें: जिओंग जिंग नान के 3 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.