जिओंग जिंग नान के 3 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Xiong Jing Nan

दुनिया के सभी मार्शल आर्टिस्ट्स स्ट्राइकिंग तकनीक सीख सकते हैं लेकिन उनमें से कुछ के ही पास मैच को समाप्त करने की काबिलियत होती है और “द पांडा” जिओंग जिंग नान उन्हीं में से एक हैं।

ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन के स्किल सेट वाले एथलीट दुनिया में कम ही पाए जाते हैं और इसी चीज ने उन्हें ONE Championship में टॉप सुपरस्टार का दर्जा दिलाने में मदद की है।

सर्कल में जीते अपने 5 मुकाबलों में से चीनी स्टार ने 4 में अपने प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट किया है, इसलिए इस बात में कोई संदेह नहीं कि वो दुनिया की बेस्ट विमेंस स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं।

यहाँ हम जिओंग द्वारा ग्लोबल स्टेज पर किए गए 3 सबसे बेहतरीन नॉकआउट आपके सामने रखने वाले हैं।

#1 धमाकेदार ONE डेब्यू

“द पांडा” का ONE में आने से पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 12-1 का हुआ करता था और उन्होंने दिसंबर 2017 में ONE: WARRIORS OF THE WORLD में पहली बार ग्लोबल स्टेज पर कदम रखा, जहाँ उनका सामना अप्रैल ओसेनियो से हुआ।

चीनी स्टार का ONE डेब्यू बेहद शानदार साबित हुआ क्योंकि इस मैच को जीतने में उन्हें केवल 3:44 मिनट का समय लगा था।

ओसेनियो, “द पांडा” के गिलोटिन चोक के प्रयास से बचने में सफल रहीं और अपने पैरों पर आकर उन्होंने जबरदस्त स्ट्राइकिंग गेम का प्रदर्शन किया। लेकिन उनका प्लान ज्यादा देर तक उनका साथ ना दे सका क्योंकि चीनी नेशनल बॉक्सिंग टीम की मेंबर ने जोरदार पंच लगाने शुरू कर दिए थे।

एक दमदार राइट हैंड ने ओसेनियो को झकझोर कर रख दिया और अगले ही पल वो लड़खड़ाते हुए सर्कल वॉल की ओर जाने लगीं। जिओंग जानती थीं कि उनकी प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंची है, इसलिए उन्होंने तुरंत बाद पंचों की बरसात कर दी।

उन्होंने फिलीपींस की स्टार को कुछ और शॉट्स लगाए और आखिर में एक राइट हुक उनके जबड़े पर जाकर लैंड हुआ, जिससे उन्हें Team Lakay की मेंबर पर धमाकेदार जीत मिली।



#2 नॉकआउट से जीती वर्ल्ड चैंपियनशिप

शानदार डेब्यू के बाद Evolve MMA टीम की प्रतिनिधि ने जनवरी 2018 में ONE: KINGS OF COURAGE में टिफनी “नो चिल” टियो को पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया।

इस मैच में टियो अपने स्टैमिना के बलबूते मजबूती से डटी हुई थीं लेकिन चैंपियनशिप राउंड्स में चीनी सुपरस्टार की आक्रामकता और पंचिंग स्किल्स के आगे सिंगापुर की एथलीट का स्टैमिना जवाब दे चला था।

बेहतरीन ओवरहैंड राइट-लेफ्ट बॉडी किक कॉम्बिनेशन से ये साफ हो चुका था कि “नो चिल” अब बड़ी मुसीबत में फंस चुकी हैं। जिओंग को एहसास हुआ कि उनकी प्रतिद्वंदी थक चुकी हैं और क्षतिग्रस्त हैं इसलिए उन्होंने दबाव बढ़ाते हुए फिनिश का प्रयास किया।

टियो पुश किक लगाकर जिओंग को पीछे धकेलने की कोशिश कर रही थीं लेकिन “द पांडा” ने 3-पंच कॉम्बिनेशन से जवाबी अटैक किया जिससे Team Highlight Reel की एथलीट मैट पर जा गिरीं।

चौथे राउंड में अभी 2:17 मिनट ही बीते थे, तभी रेफरी ने मुकाबले की समाप्ति की पुष्टि कर जिओंग को ना केवल TKO (तकनीकी नॉकआउट) से विजेता घोषित किया बल्कि वो नई ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बनीं।

#3 मैच में पिछड़ने के बाद वापसी कर जीत दर्ज की

ONE के इतिहास के सबसे बड़े और दिलचस्प मैचों में से एक में एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने वेट कैटेगरी (भार वर्ग) में ऊपर जाकर मार्च 2019 में ONE: A NEW ERA में जिओंग को उनके स्ट्रॉवेट टाइटल के लिए चैलेंज किया था।

चौथे राउंड में टाइट रिवर्स-ट्रायंगल चोक और उसके बाद आर्मबार से भी हार ना मानते हुए “द पांडा” ने दर्शाया था कि आखिर वो चैंपियन क्यों हैं। अधिकतर एथलीट्स इन मूव्स के खिलाफ टैप आउट कर चुके होते लेकिन चीनी स्टार के धैर्य को देख क्राउड भी चौंक उठा था।

ली अपनी लगभग पूरी एनर्जी को सबमिशन के प्रयासों में गंवा चुकी थीं, इसी कारण पांचवें और आखिरी राउंड में उनके पास अच्छी फाइट देने के लिए एनर्जी नहीं बची थी। जिओंग ने स्थिति को भांपते हुए United MMA की स्टार एथलीट की बॉडी पर प्रहार किया जिससे उन्हें मैच को फिनिश करने में मदद मिल सकती थी।

उनकी साइड किक ली के पेट पर जाकर लैंड हुई जिससे सिंगापुर की एथलीट को बैकफुट पर जाना ही ठीक लगा, उसके बाद उन्होंने छाती और पेट के बीच के हिस्से पर स्ट्रेट राइट लगाया जिससे “अनस्टॉपेबल” की जीत की संभावनाएं खत्म हो चुकी थीं। अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में “द पांडा” ने आगे आकर दमदार पंच और राइट किक्स की बरसात कर दी और तब तक प्रहार जारी रखा जब तक रेफरी ने उन्हें रोक नहीं दिया।

जिओंग ने दिखा दिया था कि वो एक बड़ी चैंपियन हैं और खुद को अपनी प्रतिबद्धता और ताकत की मदद से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ विमेंस मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक साबित कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: ONE Championship में टॉप 5 बॉडी शॉट नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35