स्टैम्प फेयरटेक्स ने 2024 में लगी चोट और 2025 में वापसी पर चर्चा की – ‘ये सीखने का साल रहा’

stamp

अपने प्रोफेशनल करियर में पहली बार थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स पूरे एक साल एक्शन से दूर रही हैं।

मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन को जून महीने में हुए ONE 167 में #2 रैंक की कंटेंडर डेनिस ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना था और उसके बाद सितंबर में ONE 168 में “द पांडा” जिओंग जिंग नान के स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देनी थी।

हालांकि, ट्रेनिंग के दौरान घुटने में लगी चोट, उसके बाद सर्जरी और रिकवर होने की प्रक्रिया की वजह से वो इन मुकाबलों से बाहर हो गईं।

अब 2024 को पीछे मुड़कर देखने पर स्टैम्प का मानना है कि पूरे साल एक्शन और ONE के इवेंट्स से दूर रहना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। लेकिन इस दौरान उन्हें खुद के बारे में सीखने को मिला, नए लोगों से मुलाकात हुई और फाइटिंग के बाहर उनका ज्ञान बढ़ा।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“इस साल मैंने खुद और नई चीजों के बारे में सीखने के लिए समय बिताया। ये बुरा साल था, लेकिन ज्यादा बुरा नहीं क्योंकि मैंने नई चीजें सीखीं और वो भी नए लोगों से। मैं कह सकती हूं कि ये सीखने का साल रहा।”

बिल्कुल, थाई स्ट्राइकर को ज़ाम्बोआंगा और जिओंग के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच ना हो पाने का दुख है।

पूर्व ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और अब MMA वर्ल्ड चैंपियन के रूप में वो इन मैचों को अपनी विरासत को एक सच्ची कॉम्बैट स्पोर्ट्स आइकॉन के रूप स्थापित करने के मौके के रूप में देख रही थीं:

“मैं इन दोनों मौकों को गंवाकर दुखी हूं। कोई ऐसा कुछ होते हुए नहीं देखना चाहता क्योंकि मैं चाहती हूं कि सभी लोग याद रखें कि स्टैम्प कौन हैं और मैं क्यों चैंपियनशिप के लिए भूखी हूं।”

स्टैम्प की रिकवरी की प्रक्रिया बहुत मुश्किल रही है, लेकिन उनमें लगातार सुधार हो रहा है।

भले ही वो 100 फीसदी ठीक नहीं हो पाई हैं, लेकिन उन्होंने अपने घुटने पर जोर देना शुरु कर दिया है कि वो आने वाले महीनों में हल्की ट्रेनिंग भी शुरु कर देंगी:

“अब मैं छोटे कदम ले सकती हूं और चलना-फिरना शुरु किया है। 20 मई को मेरी सर्जरी हुई थी और तब से अब तक सात महीने बीत गए हैं। मुझे लगता है कि जनवरी 2025 के बाद छोटी दूरी तक दौड़ना और किक्स की प्रैक्टिस शुरु कर दूंगी।”

स्टैम्प ने अपनी वापसी की राह बताई

स्टैम्प फेयरटेक्स 2025 में अपनी वापसी को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

उनकी रिकवरी अभी चल रही है, लेकिन वो पहले किकबॉक्सिंग में मुकाबला करना चाहती हैं और उसके बाद अपने MMA खिताब को डिफेंड करेंगी:

“अभी मैं सिर्फ फाइटिंग में वापस जाना चाहती हूं। मैं रिंग में कदम रखना, ट्रेनिंग पर ध्यान और रिकवर पर ध्यान लगाना चाहती हूं। मैं अपने खिताब को डिफेंड करने से पहले किकबॉक्सिंग फाइट चाहती हूं। मैं सबको दिखाना चाहती हूं कि स्टैम्प वापस आ गई हैं।”

समय के हिसाब से बात करें तो 27 वर्षीय अपनी वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं। लेकिन वो वापसी कर MMA और स्ट्राइकिंग मैचों में एक्टिव रहना चाहेंगी।

फिलहाल डेनिस ज़ाम्बोआंगा और एल्योना रसोहायना 11 जनवरी को होने वाले ONE Fight Night 27: Tang vs. Abdullaev में अंतरिम एटमवेट MMA खिताब के लिए भिड़ेंगी।

स्टैम्प वापसी आकर अनडिस्प्यूटेड खिताब के लिए इस मैच की विजेता से टक्कर लेंगी:

“मैं मई या जून में मुकाबला करने की उम्मीद कर रही हूं। तब तक सब कुछ सही हो सकता है। इसमें थोड़ी देरी भी हो सकती है, लेकिन दर्द में मुकाबला करने की बजाय 100 फीसदी ठीक होने पर मेरा प्रदर्शन ज्यादा बेहतर होगा। मैं हर तीन महीने में फाइट करना चाहूंगी।

“मैं सभी नियमों के तहत फाइट करना चाहती हूं। मैं रिंग में वापस आने के लिए उत्सुक हूं और मैं खेल में वापस आने को लेकर उत्साहित हूं, जहां मैं चैंपियन थी।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35