ONE 173 की धमाकेदार किकबॉक्सिंग फाइट से पहले स्टैम्प और काना ने बड़े-बड़े दावे किए

StampKana1

एक समय पर तीन खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन रही स्टैम्प फेयरटेक्स अब जल्द ही वापसी करने जा रही हैं।

थाई मेगास्टार का सामना रविवार, 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना से लाइव प्रसारित होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri की एटमवेट किकबॉक्सिंग बाउट में पूर्व K-1 फ्लाइवेट चैंपियन काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो से होगा।

घुटने की चोट से जूझने के बाद तीन खेलों की चैंपियन करीब दो साल तक एक्शन से दूर रहीं और उन्होंने अपनी उपस्थिति में MMA डिविजन को आगे बढ़ते हुए देखा।

पूर्व ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन अब दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में किकबॉक्सिंग नियमों के तहत वापसी करने जा रही हैं और उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ वापसी पर चर्चा की।

उन्होंने कहा:

“मैं बहुत उत्साहित हूं। ये फाइट मेरे जन्मदिन पर हो रही है। मैं जापान जाना चाहती हूं। काना के पास बेहतरीन स्पीड है और वो तेज व आत्मविश्वास से भरी स्ट्राइकर हैं। ये मेरे पास खुद को साबित करने का मौका होगा कि मैं वापसी कर पाती हूं या नहीं।”

स्टैम्प द्वारा कही गई ये बात दर्शाती है कि किसी भी फाइटर का चोटों पर बस नहीं होता।

चोट से पहले स्टैम्प ने जिस भी खेल में कदम रखा, उसमें उन्होंने जबरदस्त कामयाबी हासिल की, लेकिन करियर खत्म कर देने वाली चोट से उभरने के बावजूद अभी भी उन पर अनिश्चितताओं के बादल छाए हुए हैं।

उन्होंने आगे बताया:

“मुझे फाइट किए हुए बहुत समय हो गया है। मेरे लिए खुद की या फिर उनके बारे में किसी तरह की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। मैं खुद पर जीत का दबाव नहीं डाल रही। मैं सिर्फ ये जानना चाहती हूं कि इस रास्ते पर चलते रहने के लिए ठीक हुई हूं या नहीं। मैं देखना चाहती हूं कि लंबे समय बाद वापसी पर कितना नर्वस होती हूं।”

काना को अनुभवी मेगास्टार के खिलाफ दिख रहा है सुनहरा मौका

काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो के पास बहुत बड़ा मौका है, जब ONE 173 में उनका सामना स्टैम्प फेयरटेक्स से होगा।

जापानी दिग्गज जानती हैं कि उनके खिलाफ मिली जीत के बाद वो तुरंत वर्ल्ड टाइटल की मुख्य दावेदार बनते हुए खुद की ONE विमेंस डिविजन में छाप छोड़ देंगी।

अगर “क्रशर क्वीन” जीतती हैं कि उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग जाएंगे। काना अपनी विरोधी स्टैम्प का बहुत सम्मान करती हैं, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है।

जापानी स्टार ने कहा:

“जब आप विमेंस मार्शल आर्ट्स का नाम लेते हैं तो स्टैम्प के बारे में सोचते हैं। वो आइकॉनिक हैं। वो महिला व पुरुषों में किकबॉक्सिंग, मॉय थाई और MMA में खिताब जीतने वाली इकलौती फाइटर हैं। वो सब कुछ कर सकती हैं।”

33 वर्षीय जापानी स्टार जानती हैं कि स्टैम्प के खिलाफ आई जीत उनके करियर को कहां से कहां पहुंचा सकती है। सालों तक K-1 में दबदबा बनाने के बाद काना में इतनी काबिलियत है कि वो दुनिया के किसी भी कोने में जाकर जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती हैं।

हालांकि, संगठन में उनका अभी तक का सफर चुनौतियों से भरा रहा है।

अपने हालिया मुकाबले में ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा के हाथों हारने के बाद काना खुद को साबित करने के लिए उत्सुक हैं।

अपने ही देश में मिली ये हार उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही है और वो शानदार प्रदर्शन कर फैंस और आलोचकों के किसी भी शक को दूर करना चाहती हैं।

काना ने बताया:

“फेटजीजा के साथ फाइट ने मुझे बदल दिया। स्टैम्प को अटैक करना पसंद है और खड़े रहकर उनका डटकर सामना करने के लिए तैयार हूं। पिछली बार जापान में हारने की बात मुझे आज भी खाए जाती है। इसलिए ये फाइट मेरे लिए बहुत अहम है।

“जिन्होंने भी मेरा साथ दिया है कि उन्हें दिखाना चाहती हूं कि यहां जीतना कैसा होता है। ये जापानी विमेंस मार्शल आर्ट्स को आगे ले जाने का मौका है। ये मेरे लिए करियर बदल देने वाला मौका है। ये ONE की महिलाओं के लिए नए दौर की शुरुआत है।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty