डेनिस ज़ाम्बोआंगा ने अयाका मियूरा के खिलाफ ONE 173 के वर्ल्ड टाइटल मैच से अपना नाम वापस लिया

Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 10 scaled

स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते अनडिस्प्यूटेड ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा को जापानी स्टार अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ पहले अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस से नाम वापस लेना पड़ा है।

28 वर्षीय सुपरस्टार ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी और बताया कि वो 16 नवंबर को टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri में मुकाबला नहीं कर पाएंगी।

ज़ाम्बोआंगा ने एक भावुक बयान जारी कर अपनी निराशा जाहिर की और उन्होंने इसके लिए मियूरा, दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन और ग्लोबल फैन बेस से माफी मांगी।

“द मेनेस” ने कहा:

“दुर्भाग्यवश, मेडिकल कारणों के चलते मैं इस समय सर्कल में उतरने में असमर्थ हूं। इस मैच से पीछे हटना बहुद दुखदायी है और मैं अयाका, ONE Championship और सभी फैंस से माफी मांगती हूं, जो इस मैच का इंतजार कर रहे थे।”

फिलीपीना सुपरस्टार ने इस साल जनवरी में हुए ONE Fight Night 27 में एल्योना रसोहायना को दूसरे राउंड में TKO से हराकर ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल हासिल किया था। उसके चार महीने बाद स्टैम्प फेयरटेक्स द्वारा टाइटल छोड़ने की वजह से वो अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन गईं।

ज़ाम्बोआंगा ने अपनी वापसी के संभावित समय की जानकारी नहीं दी है, लेकिन उन्होंने प्रतिबद्धता जताई है कि वो ठीक होने के बाद मजबूती से वापस आएंगी।

ज़ाम्बोआंगा ने मियूरा से माफी मांगी

इसके अतिरिक्त डेनिस ज़ाम्बोआंगा ने अयाका मियूरा के नाम निजी माफीनामा भी लिखा। जापानी सबमिशन स्पेशलिस्ट अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहले ONE वर्ल्ड टाइटल मैच में उतरने वाली थीं।

फिलीपीना सुपरस्टार ने कहा:

“मैं आपके खिलाफ ONE 173 में बेल्ट डिफेंड करने को लेकर बहुत उत्साहित थी। मैं जानती हूं कि आप कितनी मजबूत और प्रतिभाशाली हैं, जिससे ये मेरे लिए अधिक दिल तोड़ने वाला बन जाता है। मैं आपसे क्षमा चाहती हूं कि इस समय मेडिकल कारणों के चलते मुकाबला नहीं कर पाऊंगी और उम्मीद करती हूं कि हम भविष्य में जरूर सर्कल साझा करेंगे।”

ज़ाम्बोआंगा के नाम वापस लेने के बावजूद ONE 173 अभी भी काफी बेहतरीन कार्ड बना हुआ है, जिसमें कई वर्ल्ड टाइटल मैच शामिल हैं।

इसके मेन इवेंट में वर्ल्ड टाइटल मुकाबला होगा, जिसमें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन और अंतरिम टाइटल विजेता मासाकी नोइरी की टक्कर होगी।

कार्ड में इसके अतिरिक्त ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ और ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया वाकामत्सु के बीच मुकाबले के साथ-साथ “रग रग” ओमार केन और पूर्व चैंपियन एनातोली मालिकिन के बीच ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल रीमैच होगा।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35