डेनिस ज़ाम्बोआंगा ने मां बनने के बाद ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप छोड़ी

Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 75 scaled

डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा की ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन के रूप में बादशाहत का अंत हो गया है। फिलीपीना सुपरस्टार ने ऐलान किया है कि वो मां बनने के बाद 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट को छोड़ रही हैं।

उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए जानकारी दी। ज़ाम्बोआंगा ने कहा कि उनके लिए ये फैसला काफी कठिन रहा है।

उन्होंने लिखा:

“भगवान ने हमेशा मेरे जीवन के लिए एक सुंदर योजना बनाई है और मैं हर चीज़ में उनके सही समय पर भरोसा करती हूं। काफी प्रार्थना और सोच-विचार के बाद मैंने ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब खाली करने का कठिन फैसला लिया है।

“ये फैसला आसान नहीं था, लेकिन मुझे विश्वास है कि मेरी जिंदगी की इस स्टेज के लिए और मेरे डिविजन की उन एथलीट्स के लिए, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, यही सही निर्णय है।”

फिलीपींस की इस धाकड़ फाइटर ने बेल्ट जीतकर ऐतिहासिक कारनामा किया था और वो ONE Championship में चैंपियन बनने वाली अपने देश की पहली महिला फाइटर थीं।

फिलीपीना एथलीट के लिए ये फेयरवैल नहीं है बल्कि वो जीवन के इस समय को अपने परिवार के लिए लगाना चाहती हैं।

ज़ाम्बोआंगा भविष्य में MMA में वापसी करने की योजना रखती हैं। मगर अभी के लिए उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चे के पालन-पोषण पर टिका है।

उन्होंने बताया:

“हालांकि मैं अपना खिताब छोड़ रही हूं, लेकिन उस खेल से दूर नहीं जा रही जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। फाइटिंग ने मुझे वो बनाया है जो मैं आज हूं और मेरे अंदर का योद्धा हमेशा जीवित रहेगा।

“इस समय मेरा दिल और मेरा पूरा ध्यान उस सबसे बड़े आशीर्वाद पर केंद्रित है, जिसे भगवान ने मुझे सौंपा है। जीवन का ये दौर मुझे सिखा रहा है कि चैंपियनशिप बेल्ट्स से परे भी कई जीत होती हैं और मैं हर पल को आभार के साथ अपना रही हूं।”

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.