डेनिस ज़ाम्बोआंगा को अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मिली नई प्रेरणा: ‘मेरा करियर अभी शुरू हुआ है’

Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 76

डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा अब आधिकारिक तौर पर अनडिस्प्यूटेड ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं।

स्टैम्प फेयरटेक्स को घुटने में लगी एक और चोट लगने के बाद इसका ऐलान किया गया है। इससे पहले थाई मेगास्टार का सामना ज़ाम्बोआंगा से होना था।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आठ दमदार जीत दर्ज करने के बाद “द मेनेस” ने जनवरी में हुए ONE Fight Night 27 में एल्योना रसोहायना को हराकर अंतरिम वर्ल्ड टाइटल जीता था।

अब अनडिस्प्यूटेड एटमवेट MMA चैंपियन बन चुकी ज़ाम्बोआंगा ने onefc.com से बात करते हुए बताया:

“जब उन्होंने मुझे अनडिस्प्यूटेड ONE एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनाया तो इससे मेरा ट्रेनिंग का जोश और बढ़ गया। अब जब मैं जिम में होती हूं तो मैं थोड़ी भी ढिलाई नहीं कर सकती। मैं अब हमेशा अपनी ट्रेनिंग और स्किल्स को बेहतर बनाने व लेवल अप करने के तरीकों के बारे में सोचती रहती हूं।

“मुझे लगता है कि मुझे और ज्यादा ट्रेनिंग करनी चाहिए। मुझे अब और मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि अब मैं कइयों के निशाने पर हूं। साथ ही मैं खुद को रोकती भी हूं क्योंकि मैं ज्यादा ट्रेनिंग कर फिर से चोटिल नहीं होना चाहती जैसे पहले हुई थी। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद से सही बैलेंस और नियमितता पाना मेरे लिए बहुत जरूरी हो गया है। और हां, एक चैंपियन की सोच अपनानी पड़ती है। बस कड़ी ट्रेनिंग करना, लेकिन समझदारी से भी ट्रेनिंग करना।”

फिलीपींस की पहली महिला MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली 28 वर्षीय सुपरस्टार इससे मिली नई चुनौतियों और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से जानती हैं।

अपनी कामयाबी और ढेर सारे कंटेंडर्स की लंबी लिस्ट के बावजूद ज़ाम्बोआंगा को अपने बढ़ते हुए प्रभाव से खुशी है।

उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए साथ देने वाले फैंस का भी शुक्रिया अदा किया:

“वर्ल्ड चैंपियन होने के अलावा मुझे सबसे ज्यादा खुशी है कि मैं लोगों को प्रेरित और उनके लिए एक रोल मॉडल बन पाई। गोल्ड जीतने के बाद से मुझे स्पॉन्सर्स और एंडोर्समेंट्स के रूप में अनगिनत आशीर्वाद मिले।

“मुझे मिला समर्थन वाकई अभिभूत करने वाला है। आप वाकई में अपने साथी फिलीपीनों का समर्थन महसूस करते हैं। आप जानते हैं कि मेरे देशवासी कितने जोशीले हैं और वो मुझे हर बार अपना बेस्ट देने के लिए और प्रेरित करते हैं। यहां तक कि जब मैं पहले हार रही थी, तब भी वे मेरे करियर के उतार-चढ़ाव में साथ बने रहे।”

भले ही ज़ाम्बोआंगा अब खेल के शिखर पर पहुंच गई हैं, लेकिन उन्हें अभी अपनी यात्रा में ढेर सारे अध्याय पूरे करने हैं।

उन्होंने इस बारे में बताया:

“मुझे लगता है कि वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मेरा करियर अभी शुरू हुआ है।”

नई चैलेंजर्स पर टिकी नजर

एक तरफ स्टैम्प फेयरटेक्स की चोट और रिकवरी की लंबी प्रकिया की वजह से वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच रद्द हो गया है, वहीं डेनिस ज़ाम्बोआंगा का मानना है कि उनका पुरानी टीम की दोस्त के साथ मैच जरूर होगा।

इस मैच को बनने में कई साल लगे हैं और समय बीतने के साथ इसका हाइप बढ़ता जाएगा:

“मुझे लगता है कि इंतजार से इस फाइट (स्टैम्प के साथ) के लिए और भी ज्यादा उत्साह व हाइप बढ़ेगा। लोग लंबे समय से इस मैच को देखना चाहते हैं। ये इंतजार करने लायक होगा और शायद लोगों की उम्मीद इसे और भी बड़ा बना देगी। उम्मीद है कि हमारे फैंस संयम रखेंगे और हम दोनों का समर्थन करते रहेंगे।”

स्टैम्प का ध्यान अब अपनी रिकवरी पर होगा तो वहीं ज़ाम्बोआंगा की नजरें नई चैलेंजर्स पर टिक गई हैं। उनकी लिस्ट में पहला नाम #2 रैंक की डिविजनल कंटेंडर और पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा का है।

जापानी सबमिशन स्टार ने लगातार चार जीत अपने नाम की हैं और वो डिविजन की चैंपियन के लिए खतरा बनकर उभरी हैं:

ज़ाम्बोआंगा ने कहा:

“अब तक सबसे एक्टिव और मुझे लगता है सबसे हकदार अयाका मियूरा हैं। हम जानते हैं कि वो हर फाइट में क्या करने वाली हैं, फिर भी वो अपनी ज्यादातर प्रतिद्वंदियों को फिनिश करने में कामयाब रही हैं। ईमानदारी से कहूं तो, वो एक खतरनाक चैलेंजर है।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.