स्टैम्प ने ONE 173 में वापसी से पहले काना के खेल का विश्लेषण किया – ‘मुझे सिर्फ एक मूव की चिंता’

Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57

घुटने की गंभीर चोट से दो साल तक जूझने के बाद थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स ONE Championship में अपनी धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।

रविवार, 16 नवंबर को तीन खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन का सामना ONE 173: Superbon vs. Noiri में चार बार की K-1 चैंपियन काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो से होगा। ये बड़ा मैच स्टैम्प के जन्मदिन पर होगा।

Fairtex Training Center की एथलीट ने बताया कि काना से मैच के मौके को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जा सकता था।

27 वर्षीय पूर्व चैंपियन ने कहा:

“मैंने काना के साथ फाइट इसलिए स्वीकार की क्योंकि मुझे लगता है कि वो किकबॉक्सिंग में सर्वश्रेष्ठ हैं। ये मुझे किसी चैलेंज की तरह लगा। भले ही हार हो या जीत, उनसे फाइट करने में कोई बुराई नहीं है। मुझे लगता है कि किसी महान से फाइट करना अच्छा रहता है।”

स्टैम्प की बात करें तो वो कभी भी दिग्गज विरोधियों से भिड़ने में पीछे नहीं रहीं।

उन्होंने इसी जज्बे के दम पर ONE विमेंस एटमेवट किकबॉक्सिंग, मॉय थाई और MMA वर्ल्ड टाइटल हासिल कर ऐसा करने वाली पहली फाइटर बनने का कारनामा किया।

लेकिन 2022 में लगी चोट से उनके करियर को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए, लेकिन अब लंबी रिकवरी के बाद जापानी स्ट्राइकर की चुनौती से पार पाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया:

“अगर मुझे काना का विश्लेषण करना पड़े तो स्पीड उनकी ताकत है। उनकी कमजोरी है कि वो एकदम से करीब आकर पीछे जाती हैं और खुद का बचाव नहीं करतीं। मैं इसका फायदा उठा सकती हूं।”

इस बात को ध्यान में रखते हुए काना वाकई एक बड़ा खतरा हैं। उन्होंने अनीसा मेक्सेन और फेटजीजा के साथ फाइट में डटकर चुनौती दी।

स्टैम्प ने उनके खेल का बहुत करीब से अध्ययन किया और 27 वर्षीय को अपनी जीत का चांस नजर आ रहा है।

थाई मेगास्टार ने बताया:

“मुझे लगता है कि पंच और काफ किक्स उनके सबसे घातक हथियार हैं क्योंकि ये सभी जापानी फाइटर्स के पास होते हैं। मुझे सिर्फ एक मूव की चिंता है – स्पिनिंग बैक किक।

“मैं मानती हूं कि मेरी जीत का रास्ता मेरी ताकत से होकर जाएगा। मैं उनके हाथ पर तब तक किक्स लगाऊंगी, जब तक वो टूट न जाए।”

किकबॉक्सिंग के जरिए लय हासिल करना चाहती हैं स्टैम्प

चोट के चलते दो साल तक एक्शन से दूर रहने के बाद स्टैम्प ने किकबॉक्सिंग को वापसी का जरिया चुना।

घुटने की चोट के चलते उन्हें अपना ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल छोड़ना पड़ा और वो MMA में वापसी का पूरा इरादा रखती हैं।

स्टैम्प ने बताया कि क्यों उन्होंने किकबॉक्सिंग को अपनी वापसी फाइट के रूप में चुना:

“मैंने MMA से पहले किकबॉक्सिंग को चुना क्योंकि मैं अपने शरीर को गर्म करना चाहती थी। मैं पिछले दो सालों से खेल से दूर रही हूं और सर्जरी के बाद से मसल्स खो दिए हैं।

“मुझे देखना होगा कि चीजें कैसी जाती हैं। मैं अपनी मानसिक स्थिति, शारीरिक स्थिति और ताकत को समझना चाहती हूं। मैं देखना चाहती हूं कि ये फाइट कैसी जाती है और फिर MMA में जाऊंगी।”

स्टैम्प ने Fairtex Training Center में मसल्स बनाने, अपने हथियारों को धार देने और वही गति पाने पर काम किया है।

उन्होंने अंत में कहा:

“मैं ये दिखाना चाहती हूं कि अभी यहीं हूं। मैं किसी के लिए सफलता की सीढ़ी मात्र नहीं हूं। अगर आपको मुझे हराना है तो ये कठिन होगा। मुझे दिखाऊंगी कि स्टैम्प आखिर क्या चीज है।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty