स्टैम्प ने ONE 173 में वापसी से पहले दो साल की रिकवरी प्रक्रिया के बारे में बताया – ‘मैं उत्साहित हूं’

Stamp Fairtex Ham Seo Hee ONE Fight Night 14 2 scaled

करीब दो सालों से ज्यादा समय से एक्शन से दूर रहने के बाद स्टैम्प फेयरटेक्स अब सर्कल में उतरने के लिए तैयार हैं।

रविवार, 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri में थाई मेगास्टार वापसी करते हुए चार बार की K-1 चैंपियन काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो का सामना एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में करेंगी।

तीन खेलों की पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन ने इस फाइट को नई शुरुआत बताया।

उन्होंने कहा:

“मैं उत्साहित और नर्वस भी हूं। जब तक कि मैं फाइट के लिए उतर नहीं जाती, तब तक मैं शरीर की स्थिति और क्षमता के बारे में पूरी तरह नहीं बता सकती।”

पिछले दो साल स्टैम्प के जीवन के सबसे कठिन समय में से एक रहा है।

उन्होंने 2023 में वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता और फिर उसे जून 2024 में डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ डिफेंड करना था।

लेकिन ट्रेनिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई। उसके बाद सर्जरी और रिहैब में उनका काफी लंबा समय गुजरा।

स्टैम्प ने कहा:

“ये दो साल से ज्यादा समय के बाद मेरी वापसी की फाइट है। पिछले दो साल काफी मुश्किल भरे रहे हैं। मुझे रोजाना मॉय थाई की ट्रेनिंग करने की बजाय फिजिकल थेरेपी के साथ रुटीन को बदलना पड़ा। एक समय पर मैं खुद को बहुत पुश कर रही थी।

“लेकिन पता चला कि वो सही समय नहीं था तो मुझे दोबारा फिजिकल थेरेपी शुरु करनी पड़ी। वो कठिन था। हर दिन उससे निकलने के लिए आपको मानसिक मजबूती चाहिए।”

इन लंबे महीनों ने उनकी परीक्षा ली और रिकवरी ने उनके धैर्य को बार-बार टेस्ट किया।

सितंबर 2024 में होने वाले ONE 168: Denver में उनका सामना “द पांडा” ज़िओंग जिंग नान से ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए होना था, लेकिन चोट की वजह से वो मैच का हिस्सा नहीं बन पाईं।

जब उनकी चोट ठीक होने की प्रगति धीमी पड़ी तो उन्होंने छोटी-छोटी जीत को सेलिब्रेट करना शुरु किया।

27 वर्षीय थाई मेगास्टार ने कहा:

“जब मेरी स्पारिंग पार्टनर ने किक किया तो मुझे चोट नहीं लगी। जब दर्द नहीं हुआ तो मुझे महसूस किया कि मेरा आत्मविश्वास ऊपर आया और लगा कि अब मैं तैयार हूं। हर गुजरते दिन के साथ मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।”

स्टैम्प ने फैंस को एक प्रेरणादायक संदेश दिया

अब मेडिकली ठीक होने और मानसिक तौर पर नई ऊर्जा के साथ वो 16 नवंबर को काना मोरिमोटो के खिलाफ तीन राउंड के किकबॉक्सिंग मैच में उतरेंगी।

ये दो साल में उनकी पहली फाइट और उनके जन्मदिन के दिन होगी, जिसका सपना उन्होंने काफी लंबे समय से देखा था।

ऐसे में जब ये मौका आया तो वो जरा भी नहीं हिचकीं।

स्टैम्प ने बताया:

“जिस पर डॉक्टर ने कहा, ‘अब आपका शरीर 100 प्रतिशत है और आप फाइट कर सकती हैं।’ मैंने तुरंत फाइट की रिक्वेस्ट की। जब 16 नवंबर को फाइट की बात आई तो मैंने अपने जिम के मालिक मिस्टर प्रेम को कहा कि मैं फाइट करना चाहती हूं। क्योंकि ये मेरे जन्मदिन पर होगी और मेरा अपने जन्मदिन पर फाइट करने का सपना रहा है।”

वापसी की फाइट उनके लिए रिकवरी के हर लम्हे और हर उस पल को याद करने की बात है, जब कई लोगों ने उन्हें रिटायर होने की सलाह दे डाली थी।

अब वो जापान की सबसे प्रतिष्ठित महिला फाइटर्स में से एक के खिलाफ उतरेंगी और दिखाएंगी कि जीवन और करियर में चुनौतियां आती रहती हैं। सबसे अहम है कि उनका डटकर सामना किया जाए।

उन्होंने बताया:

“जो लोग स्टैम्प को आदर्श की तरह देखते हैं, मैं उन्हें एक ही सलाह दूंगी: कभी हार न मानो और दिल छोटा न करो। मुझे देखिए, घुटने में चोट लगी, सर्जरी कराई और लोग कहते थे, ‘अब खेल छोड़ दो, आपको कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।’ लेकिन मुझे लगता है कि अभी मेरा बेहतरीन वर्जन दिखाना बाकी है।

“मैं गिरी, स्ट्रगल किया और उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन मैं वापस आई। इसका मतलब है कि आप भी वापस आ सकते हैं और जो असंभव लगे, वो कर सकते हैं।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty