14 मार्च को ONE Friday Fights 100 में नजर आएंगे पानपयाक, नीकी होल्ज़कन, जिओंग जिंग नान; बाउट कार्ड की घोषणा

Xiong Jing Nan Nat Jaroonsak ONE Fight Night 14 34 scaled

कॉम्बैट स्पोर्ट्स की सबसे चर्चित वीकली सीरीज़ इस हफ्ते एक खास उपलब्धि हासिल करने जा रही है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 100 में मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग के लाजवाब मैच देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट में थाई फैन फेवरेट “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई का सामना 137-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव से होगा।

ONE में 12 फाइट्स के अनुभवी मुआंगथाई को अपनी धारदार स्ट्राइक्स और बेहतरीन स्टाइल के लिए जाना जाता है। ब्रिटिश लैजेंड लियाम हैरिसन के खिलाफ उनका मुकाबला 2022 मॉय थाई फाइट ऑफ द ईयर चुना गया था। उनके नाम कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई, योडलैकपेट ओर अटचारिया और कोंगसुक फेयरटेक्स जैसे स्टार्स पर जीत हैं।

अब्दुलमेदझिदोव की बात करें तो उन्होंने ONE में अपने दोनों मैचों में फैंस का मन मोहा है। उन्होंने दूसरे राउंड में यामिन पीके साइन्चाई को नॉकआउट कर डेब्यू किया और फिर डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन को पहले राउंड में ढेर किया।

मुआंगथाई जैसे कॉन्ट्रैक्ट पा चुके स्टार के खिलाफ तीसरी जीत 30 वर्षीय स्टार के करियर को बहुत आगे बढ़ा सकती है।

अन्य फाइट में थाई स्टार सिंसामट क्लिनमी रीमैच में नीकी होल्ज़कन का सामना करेंगे। ये एक 175-पाउंड कैचवेट किकबॉक्सिंग बाउट होगी।

मार्च 2022 में हुए ONE X में सिंसामट ने अपने ONE डेब्यू के दूसरे राउंड में होल्ज़कन को हराकर दुनिया को चौंका दिया था। उसके बाद से वो दो मौकों पर ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर भी रहे।

“द नेचुरल” खुद भी खिताब के लिए दो बार फाइट कर चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल हुए ONE 165 में उन्होंने योशिहीरो अकियामा को पहले राउंड में TKO से हराया था।

इसके अतिरिक्त कार्ड में सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पानपयाक जित्मुआंगनोन की वापसी होगी और फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में उनकी टक्कर माजिद सेदाली से होगी।

पानपयाक ने लंबे अंतराल के बाद पिछले साल अक्टूबर में वापसी थी। उन्होंने तीन राउंड की दमदार फाइट में सिल्वियू वितेज़ को हराया और फिर अगले मैच में इगोर बिक्रेव के खिलाफ हार मिली।

वहीं शैडो सिंघा माविन की फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में हसन वहदानिराद के खिलाफ फाइट होगी। लंबे समय से ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनी हुई जिओंग जिंग नान एटमवेट में वापसी कर हमवतन चीनी स्टार मेंग बो से भिड़ेंगी।

आप 14 मार्च को होने वाले सभी मैचों की पूरी जानकारी नीचे पा सकते हैं।

ONE Friday Fights 100 का पूरा बाउट कार्ड

  • मुआंगथाई पीके साइन्चाई vs. इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव (मॉय थाई – 137 पाउंड कैचवेट)
  • सिंसामट क्लिनमी vs. नीकी होल्ज़कन (किकबॉक्सिंग – 175 पाउंड कैचवेट)
  • सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन vs. कोमावट एफए ग्रुप (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी vs. डेनिस पुरिच (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • पानपयाक जित्मुआंगनोन vs. माजिद सेदाली (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • शैडो सिंघा माविन vs. हसन वहदानिराद (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • संगारथिट लुकसाइकोंगडिन vs. सुपर ये चैन (किकबॉक्सिंग – 140 पाउंड कैचवेट)
  • सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप vs. स्टीफन इरविन (मॉय थाई – 130 पाउंड कैचवेट)
  • सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट vs. तियाई वानखोंगोम एमबीके (मॉय थाई – 116 पाउंड कैचवेट)
  • जिओंग जिंग नान vs. मेंग बो (MMA – एटमवेट)
  • अली कोयुन्कु vs. योटा शिगेमोरी (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • जांग सियोन ग्यु vs. काटसुआकी एओयागी (MMA – बेंटमवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800