पानपयाक ने ONE Friday Fights 122 में अपराजित असादुला इमानगज़ालिएव को हराने का वादा किया

Egor Bikrev vs Panpayak Jitmuangnon ONE Friday Fights 924627 scaled

“द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन कभी किसी चैलेंज से पीछे नहीं हटते और वो 29 अगस्त को होने वाले ONE Friday Fights 122 के मेन इवेंट के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।

पूर्व Lumpinee Stadium और Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का सामना अपराजित रूसी स्ट्राइकर असादुला इमानगज़ालिएव से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा और इसका लाइव प्रसारण लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

250 से ज्यादा फाइट्स जीतने वाले दिग्गज के लिए ये मुकाबला साबित करने का मौका है कि वो अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स से भिड़ने का दम रखते हैं।

पानपयाक ने कहा:

“जब ONE ने मुझे असादुला के खिलाफ फाइट ऑफर की तो मैंने तुरंत इसे स्वीकार कर लिया। मैं कभी भी फाइट नहीं चुनता। ONE Championship मुझे जिसके खिलाफ भी फाइट दे, मैं तैयार रहूंगा।

“इस फाइट के जरिए प्रमोशन मुझे टेस्ट करना चाहता है कि क्या मैं ONE कॉन्ट्रैक्ट जीतने के काबिल हूं या नहीं। मुझे मानना पड़ेगा कि ये चैलेंजिंग फाइट है और मैंने ऐसे प्रतिद्वंदी का कभी सामना नहीं किया है।”

इमानगज़ालिएव 9-0 के बेहतरीन रिकॉर्ड को लिए इस मुकाबले में उतरेंगे और ONE Friday Fights में उनकी पांच में से चार जीत फिनिश के जरिए आई हैं।

दागेस्तानी स्ट्राइकर का ONE में फाइटिंग का औसत समय करीब 3 मिनट है, जो दिखाता है कि वो विरोधियों को ढेर करने में ज्यादा समय खराब नहीं करते।

लेकिन “द एंजेल वॉरियर” ने सालों तक विरोधियों को पढ़ने और उसके अनुसार ढलने में लगाया और 29 वर्षीय दिग्गज को उनकी कुछ कमजोरियां दिखी हैं:

“असादुला कई तरह के हथियार वाले एक आक्रामक फाइटर हैं। लेकिन उनकी कमजोरी ये है कि उन्होंने कभी ताकतवर हथियार से वार नहीं झेला है और उनकी वार झेलने की क्षमता शायद अच्छी ना हो।

“मैं देखने के लिए उत्सुक हूं कि वो शॉट्स लगने के लिए बाद कैसा बर्ताव करते हैं क्योंकि मेरे वार में बहुत ताकत है। मैं उन पर जबरदस्त वार की तैयारी कर रहा हूं।”

पानपयाक अपना सर्वश्रेष्ठ रूप दिखाने के लिए तैयार

असादुला इमानगज़ालिएव जैसे फाइटर से भिड़ने की चुनौती के अलावा पानपयाक जित्मुआंगनोन करियर बदल देने वाले मौके को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

Jitmuangnon Gym के स्टार ने माना कि वो अपने हाल के प्रदर्शन से ज्यादा खुश नहीं हैं, भले ही उन्हें पिछले तीन मैचों में से दो में जीत मिली है।

सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“मैं अपनी पिछली तीन फाइट्स में प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार अच्छा प्रदर्शन करूंगा। जब से मेरी चोट ठीक हुई है, मैं लगातार ट्रेनिंग कर रहा हूं और मेरा शरीर अच्छी शेप में है।

“इगोर (बिक्रेव) के खिलाफ हुई फाइट से मुझे डिफेंस के बारे में काफी कुछ सीखने को मिला। मैं चाहता हूं कि दोबारा ये चीज ना हो। मैं ज्यादा दम से हिट नहीं कर रहा था, लेकिन जब आपका सामना तेज रूसी फाइटर से हो तो उन्हें डराने के लिए तैयार हिट करना पड़ता है।”

शरीर चोट से पूरी तरह उबरने और रवैये में आए बदलाव के पानपयाक ये दिखाने के लिए तैयार हैं कि एक समय पर क्यों उन्होंने थाईलैंड के सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियम्स पर राज किया है।

उनके विपरीत खड़े होंगे एक अपराजित नॉकआउट आर्टिस्ट, जो एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करते हुए मेन रोस्टर का हिस्सा बनना चाहते हैं।

पानपयाक ने कहा: 

“मैं इस फाइट में अपनी लय पाने के लिए स्किल और अनुभव का इस्तेमाल करूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं पिछली तीन फाइट्स से बेहतर प्रदर्शन करूंगा। चोट से उबरने के बाद मैं लगातार ट्रेनिंग कर रहा हूं।

“अगर मैं इस फाइट को जीत गया तो मेरा आत्मविश्वास काफी ऊपर होगा और इसके बाद निरंतरता से प्रदर्शन कर पाऊंगा।”

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6