9 दिसंबर को बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में एक बार फिर दुनिया का सबसे रोमांचक मार्शल आर्ट्स एक्शन लौट रहा है, जब ONE: WARRIORS OF THE WORLD का आयोजन होगा।
इस ब्लॉकबस्टर शो के मेन इवेंट में अपराजित ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन योशिताका नाइटो अपने खिताब का बचाव BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स सिल्वा के खिलाफ करेंगे। ये मुकाबला दुनिया के दो बेहतरीन ग्रैपलर्स के बीच एक शानदार टक्कर होगी।
इसके अलावा थाई मार्शल आर्ट्स हीरो शेनन विराचाई रूस के रसूल याख्येव से भिड़ेंगे, जहां विजेता को ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप का मौका मिल सकता है। फाइट कार्ड में थाईलैंड के दिग्गज जैसे डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक और सागेटडाओ पेपायाथाई के साथ-साथ उभरती स्टार रिका इशिगे भी एक्शन में नजर आएंगी।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट्स अपनी शानदार स्किल्स का प्रदर्शन करेंगे तो ONE Championship के इस नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट को किसी भी सूरत में देखना न भूलें और मार्शल आर्ट्स एक्शन का आनंद लें।