ONE Championship के इतिहास के सबसे शानदार वर्ल्ड टाइटल सबमिशन

Angela Lee

ONE Championship के प्रतिष्ठित वर्ल्ड टाइटल्स के लिए दुनिया के महान सबमिशन स्पेशलिस्ट एथलीट्स मुकाबले कर चुके हैं और जब भी जरूरत पड़ी तब उन्होंने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स से दुनिया भर के फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

एशियाई देशों के क्राउड से खचाखच भरे कई एरीना में वो मैच को कंट्रोल करने की काबिलियत की मदद से वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और ग्राउंड गेम में अपने प्रतिद्वंदियों को मात दी है।

ये कोई आसान काम नहीं है, खासतौर पर तब जब आपके सामने ग्लोबल स्टेज पर एलीट लेवल के एथलीट्स हों। इसके लिए स्किल्स चाहिए होती हैं, धैर्य और मानसिक मजबूती चाहिए होती है। एक असली वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए इन तीन लक्षणों के अलावा भी कई चीजों में एथलीट्स को टॉप पर रहना होता है।

यहाँ हम ONE के हर एक डिविजन में आई सबसे बेहतरीन सबमिशन वर्ल्ड टाइटल जीत से आपको अवगत कराने वाले हैं।

बेस्ट ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल सबमिशन

https://www.youtube.com/watch?v=B18Y3Kwd2Xc

रोजर ग्रेसी को ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के सबसे महान एथलीट्स में से एक माना जाता है और मई 2016 में ONE: ASCENT TO POWER में उन्होंने पहले ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल मुक़ाबले में दुनिया को अपनी स्किल्स से अवगत कराया था।

अभी पहले राउंड को शुरू हुए 1 ही मिनट बीता था, तभी ग्रेसी ने उस समय रहे अपने अपराजित प्रतिद्वंदी माइकल पास्टरनेक को नीचे गिराने में सफलता पाई और अपनी ट्रेडमार्क पोजिशन यानी माउंट पोजिशन में आने में भी देर नहीं लगाई। पास्टरनेक खुद को बचाने के दौरान अपनी बैक ग्रेसी की तरफ कर बैठे और लंदन के एथलीट को वहीं से मैच का फिनिश नजर आने लगा था।

उन्होंने अपना बायां हाथ पोलैंड के एथलीट के सिर के चारों ओर घुमाया और हेड-एंड-आर्म ग्रिप लगाई। यहाँ से ग्रेसी ने साइड कंट्रोल भी प्राप्त किया और आर्म-ट्रायंगल चोक लगाया, दबाव इतना था कि पास्टरनेक कुछ ही सेकंडों के बाद बेहोशी की हालत में चले गए थे।

ग्रेसी ने पहले राउंड में यादगार जीत हासिल की और सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से पहले ONE लाइट हेवीवेट चैंपियन के रूप में बाहर निकले।

बेस्ट ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल सबमिशन

पूर्व अमेरिकी ओलंपिक रेसलर बेन “फंकी” एस्क्रेन ने मई 2017 में ONE: DYNASTY OF HEROES में अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए अपने ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

पहले राउंड की शुरुआत में ही डिफेंडिंग चैंपियन ने अपराजित रहे मलेशियाई स्टार अगिलान “एलीगेटर” थानी को मैट पर गिराने में सफलता पाई और फिर अपने रेसलिंग गेम से मैच पर पकड़ बनाई।

पहले तो थानी किसी तरह खुद को हारने से बचाने में सफल रहे और वापस अपने पैरों पर आ खड़े हुए लेकिन कुछ ही सेकंड बाद अमेरिकी एथलीट ने एक बार फिर उनपर अटैक करते हुए उन्हें मैट पर ला दिया था।

एस्क्रेन ने अपना दायां हाथ “एलीगेटर” के सिर के नीचे घुसाया और तगड़ी ग्रिप बनाई। उसके बाद वो हाफ गार्ड पोजिशन में आए और साइड कंट्रोल प्राप्त कर आर्म-ट्रायंगल चोक लगाकर मैच को अंतिम रूप दिया।

बेस्ट ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल सबमिशन

मार्च 2019 में ONE: A NEW ERA में 2 मार्शल आर्ट्स लैजेंड्स शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी और उस समय के ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग आमने-सामने आए।

इस मुकाबले से करीब ढ़ाई साल पहले भी ये दोनों आमने-सामने आ चुके थे जिसमें एओकी को हार मिली थी। इसलिए इस बार जापानी स्टार अपने घरेलू फैंस के सामने फोलायंग से अपना बदला पूरा करना चाहते थे।

पहले राउंड के शुरुआती क्षणों में ही एओकी ने अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराने में सफलता पाई। फोलायंग इस बीच एओकी के चेहरे पर अटैक करने की गलती कर बैठे, जिससे होमटाउन हीरो को उनकी एल्बो से बचने के बाद आर्म-ट्रायंगल अटैक करने का मौका मिला।

एओकी ने अपने पैरों को छुड़ाया, सेंटर ऑफ ग्रैविटी को नीचे किया जिससे वो अपने चोक का दबाव बढ़ा सकें और कुछ ही सेकंड बाद “लैंडस्लाइड” बेहोशी की हालत में चले गए और एओकी एक बार फिर चैंपियन बने।

बेस्ट ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल सबमिशन

We’re in for a masterpiece grappling showcase in Jakarta!

We’re in for a masterpiece grappling showcase in Jakarta!Jakarta | 20 January | TV: Check local listings for global broadcast | Facebook: Prelims LIVE | Twitter: Prelims + 2 main-card bouts LIVE | PPV: Official Livestream at oneppv.com | Tickets: bit.ly/onecourage18

Posted by ONE Championship on Friday, January 19, 2018

मरात “कोबरा” गफूरोव के साथ पहली भिड़ंत के बाद नारनतुंगलाग जदंबा ने लगातार 2 मैचों में जीत दर्ज की थी और इसी कारण उन्हें उस समय चैंपियन रहे गफूरोव के खिलाफ नवंबर 2016 में ONE: DEFENDING HONOR में एक बार फिर ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिला।

मंगोलियाई एथलीट पहले राउंड में स्टैंड-अप गेम में ज्यादा मजबूत नजर आ रहे थे लेकिन गफूरोव ने भी मुकाबले को ग्राउंड गेम पर लाने में देर नहीं लगाई।

जदंबा लगातार अटैक कर ग्राउंड गेम से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जब “कोबरा” ने उन्हें हेवी ग्राउंड एंड पाउंड अटैक से क्षति पहुंचाई तो मंगोलियाई स्टार अपनी कमर रूसी स्टार की तरफ कर बैठे और यही मैच के अंत की शुरुआत थी।

गफूरोव ने अपना दायां हाथ उनकी गर्दन के नीचे घुसाया, पकड़ बनाई और लगातार छठे मुकाबले में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत दर्ज की जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

बेस्ट ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल सबमिशन

"The Flash" lights up Macao with a stunning finish.

Posted by ONE Championship on Wednesday, December 13, 2017

ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस ने अगस्त 2017 में ONE: KINGS & CONQUERORS में एंड्रयू लियोन को मात्र 2 मिनट से भी कम चले मुकाबले में हराकर इस डिविजन पर अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली थी।

ब्राजीलियाई स्टार ने लियोन को सर्कल वॉल की तरफ धकेला और फिर उनकी बॉडी पर दमदार नी (घुटना) लगाई। उसके बाद उन्होंने पंचों की बरसात भी की लेकिन किसी तरह अमेरिकी स्टार इससे उबर पाने में सफल रहे।

इसलिए फर्नांडीस ने दूसरा रास्ता चुना। उन्होंने रीयर-नेकेड चोक लगाया और मात्र 107 सेकंड में लियोन को टैप आउट करने पर मजबूर किया और टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

बेस्ट ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल सबमिशन

जब से फ़्लाइवेट डिविजन की शुरुआत हुई है तभी से एड्रियानो मोरेस इस डिविजन के सबसे प्रभावी एथलीट्स में से एक रहे हैं। यहाँ तक कि वो ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल मैचों में 6 जीत भी दर्ज कर चुके हैं।

इनमें से एक जीत उन्होंने नवंबर 2017 में ONE: LEGENDS OF THE WORLD में डैनी “द किंग” किंगड के खिलाफ दर्ज की। उस समय अपराजित रहे डैनी किंगड को उन्होंने उन्हीं के घरेलू फैंस के सामने सबमिशन से हराया था।

अपने प्रतिद्वंदी को परखने के बाद ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन ने फिलीपींस के स्टार एथलीट की लो किक को काउंटर कर उन्हें मैट पर गिराया। ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट होल्डर अपनी पकड़ को मजबूत करते जा रहे थे और जब किंगड ने इससे बचने की कोशिश की तो मोरेस इसके लिए पहले से तैयार थे।

मोरेस ने Team Lakay के स्टार की कमर पर आने में कतई देर नहीं लगाई, दबाव युक्त बॉडी-ट्रायंगल लगाया और फिर रीयर-नेकेड चोक से “द किंग” की विनिंग स्ट्रीक को समाप्त किया और साथ ही वर्ल्ड टाइटल भी सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

बेस्ट ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल सबमिशन

नवंबर 2019 में ONE: MASTERS OF FATE में फिलीपींस के 2 स्टार एथलीट्स आमने-सामने आए, जहाँ जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को रेने “द चैलेंजर” कैटलन के खिलाफ ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करना था।

चैंपियन ने दूसरे राउंड के शुरुआती क्षणों में कैटलन के टेकडाउन के प्रयासों को विफल किया और फिर टॉप पोजिशन में आए। वो “द चैलेंजर” से अपने पैर को छुड़ाने में सफल रहे और साइड कंट्रोल प्राप्त किया था।

पैचीओ ने अपने प्रतिद्वंदी के सिर को दबाया हुआ था और उसके बाद माउंट पोजिशन में आकर उन्होंने हेड-एंड-आर्म पोजिशन भी प्राप्त की। वो उसी जगह पकड़ बनाने में सफल रहे जहाँ वो चाहते थे और फिर आर्म-ट्रायंगल चोक के साथ मैच को अंतिम रूप दिया था।

बेस्ट ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल सबमिशन

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने मई 2017 में ONE: DYNASTY OF HEROES में ब्राजीलियाई एथलीट इस्टेला नुनेज को चोक कर एक और धमाकेदार सबमिशन फिनिश अपने नाम से जोड़ा था।

दूसरे राउंड में नुनेज अपने मॉय थाई गेम से एंजेला ली को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश कर रही थीं लेकिन “अनस्टॉपेबल” ने उनकी एक किक को पकड़कर उन्हें ग्राउंड पर लाने में देर नहीं लगाई।

ब्राजीलियाई एथलीट ग्राउंड गेम से निकलने की कोशिश कर रही थीं लेकिन इसी दौरान ली ने फ्रंट हेडलॉक लगाया और एनाकोंडा चोक पोजिशन में आईं। नुनेज ने हालांकि ली के कुछ प्रयासों को विफल भी किया लेकिन सिंगापुर की एथलीट ने अपने प्लान में बदलाव कर अपनी प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाए रखी।

ली ऐसी पोजिशन में थीं जहाँ से वो आसानी से चोक लगा सकती थीं। वहीं, नुनेज इन प्रयासों से लगातार बचने की कोशिश कर रही थीं लेकिन एटमवेट क्वीन का दबाव इतना था कि आखिर में उनकी प्रतिद्वंदी को हार का मुंह देखना ही पड़ा।

ये जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि इस मैच से एक हफ्ते पहले तक एंजेला निमोनिया से जूझ रही थीं। इसके बावजूद ली को जीत मिली और उन्होंने दिखाया कि आखिर उन्हें “अनस्टॉपेबल” क्यों कहा जाता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166