ONE Fight Night 14 में जिओंग ने वंडरगर्ल को फिनिश किया, स्टीफन लोमन पर भारी पड़े जॉन लिनेकर

XiongJingNan ONEFightNight14 1920X1280 scaled

शनिवार, 30 सितंबर को ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में हुए तीन चैंपियनशिप मैचों से पहले के सात में से छह मुकाबलों में बेहतरीन फिनिश देखने को मिला।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम और दुनिया भर में लाइव प्रसारण देख रहे फैंस को शुरुआत से लेकर अंत तक जोरदार एक्शन देखने को मिला।

आइए नजर डालते हैं कि सर्कल में हुए इन मैचों में क्या-क्या हुआ।

जिओंग ने स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग मुकाबले में वंडरगर्ल को हराया

XiongJingNan Hits Wondergirl 1920X1280

पहले स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग मुकाबले में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान का सामना मॉय थाई स्टार नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक से हुआ। इसमें चीनी स्टार ने तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए जीत हासिल की।

मैच की पहली घंटी बजने के साथ ही दोनों ही स्टार्स ने 4-औंस के ग्लव्स के साथ एक दूसरे पर प्रहार करना शुरु कर दिया था। “वंडरगर्ल” ने अपने लंबे जैब्स के जरिए दूरी बनाए रखी, लेकिन जिओंग ने दूरी को कम करते हुए अच्छे हुक्स जड़े।

जिओंग के कुछ हुक्स थाई स्टार के सिर पर जाकर लगे, जिसके कारण उन्हें रेफरी की तरफ से चेतावनी भी मिली। मुकाबले में जब 18 सेकंड का समय बाकी था, तब चीनी सुपरस्टार ने “वंडरगर्ल” को सर्कल वॉल की तरफ धकेलकर ताबड़तोड़ पंच जड़े।

रेफरी ने सामने से जवाब ना आता देख मुकाबले को वहीं समाप्त कर दिया और चीन की पहली MMA वर्ल्ड चैंपियन ने जीत हासिल की।

टॉप बेंटमवेट स्टार्स के मुकाबले में लिनेकर ने लोमन को परास्त किया

जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर की एक बार फिर कई राउंड्स तक कड़ी परीक्षा ली गई, लेकिन उन्होंने #2 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन को तीन राउंड की फाइट में हराने में कामयाबी पाई।

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #1 रैंक के कंटेंडर के लिए शुरुआत में थोड़ी मुश्किल जरूर आई। फिलीपीनो स्टार ने टेकडाउन कर “हैंड्स ऑफ स्टोन” पर कंट्रोल बनाने का प्रयास किया, लेकिन ब्राजीलियन फाइटर उस पोजिशन से निकलकर अपने पैरों पर आ खड़े हुए। उसके बाद उन्होंने पहले राउंड के आखिरी पलों में स्ट्राइक्स लगाईं।

ब्राजीलियाई स्टार ने दूसरे राउंड में लय पाई, जब भी उनके प्रतिद्वंदी टेकडाउन का प्रयास करते वो उससे बचते हुए उनके शरीर पर वार कर रहे थे।

लिनेकर फाइट पर अपनी पकड़ बनाते ही चले गए। लोमन ने कई बार उन्हें ग्राउंड पर लाने की कोशिश की, लेकिन उनके लगभग हर प्रयास विफल रहे। अंत में लिनेकर ने अपने प्रतिद्वंदी पर ही टेकडाउन लगाया और बढ़त बनाए रखी।

अपने अच्छे प्रयास के चलते अंत में लिनेकर ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की। ऐसा करते हुए उन्होंने अपने रिकॉर्ड को 37-10 (1 नो कॉन्टेस्ट) पर पहुंचाया और लोमन के 11 जीत के सिलसिले को भी तोड़ा।

मेन्शिकोव ने रंगरावी को पहले ही राउंड में किया ढेर

रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट दिमित्री मेन्शिकोव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाइलाइट-रील नॉकआउट के जरिए रंगरावी सिटसोंगपीनोंग को लाइटवेट मॉय थाई मैच में हराया। ये थाई स्टार के ONE करियर की पहली हार रही।

25 वर्षीय स्टार ने बिना कोई समय गंवाए आगे बढ़कर जबरदस्त तरीके से पंच कॉम्बिनेशन जड़ने शुरु कर दिए।

उनके पंच लगातार सही निशाने पर जाकर लैंड हो रहे थे। इसी के दम पर मेन्शिकोव ने तीन नॉकडाउन स्कोर किए और पहला राउंड खत्म होने से 19 सेकंड पहले ही जीत हासिल कर ली।

इस जीत के बाद रूसी स्टार का रिकॉर्ड 28-2 और करियर में नॉकआउट की संख्या 20 हो गई है।

फोलायंग ने खान को तीसरे राउंड में नॉकआउट किया

एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को पिछले कुछ सालों में काफी सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन को अमीर खान के खिलाफ पहली की तरह ही जीत मिली।

मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में हुई फाइट के पांच साल बाद 39 वर्षीय स्टार ने अपने विरोधी के घर सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उन्हें तीसरे राउंड में नॉकआउट के जरिए हराया।

लाइटवेट MMA मुकाबले के पहले राउंड में फिलीपीनो दिग्गज को अपनी रेंज पाने में थोड़ी परेशानी हो रही थी। हालांकि, अपना पहला टेकडाउन स्कोर करने के बाद फोलायंग के आत्मविश्वास में इजाफा हुआ और बाउट में अपने नियंत्रण में लेना शुरु कर दिया।

तीसरे और आखिरी राउंड में “लैंडस्लाइड” ने लेफ्ट हुक लगाकर खान को नीचे गिरा दिया और फिर कुछ शॉट्स लगाए, जिसके कारण 1:57 मिनट के समय पर रेफरी हर्ब डीन ने फाइट को रोक दिया।

इसके साथ फोलायंग ने 23वीं जीत हासिल की और ये उनके खुद के जिम Lions Nation MMA के बैनर तले पहली जीत रही।

सेरिली ने इलियट को हराकर जीत की लय पाई

मॉरो “द हैमर” सेरिली ने ONE Fight Night 14 में जीत के साथ वापसी की। उन्होंने हेवीवेट MMA मुकाबले में पॉल “किंग ऑफ द नॉर्थ” इलियट को पहले राउंड में स्टॉपेज के जरिए हराया।

इटालियन धुरंधर ने शुरुआत में ही इलियट का बैलेंस बिगाड़ा और कुछ राइट हैंड्स की मदद से ब्रिटिश स्टार को बैकफुट पर धकेला। सेरिली ने उसके बाद टेकडाउन स्कोर किया और राउंड के ज्यादातर समय हाफ गार्ड में रहकर शॉट्स लगाते हुए बिताया।

ये अटैक एल्बो के रूप में आ रहे थे। “द हैमर” ने लेफ्ट एल्बो के जरिए प्रतिद्वंदी के चेहरे को क्षति पहुंचाई और जब राउंड खत्म होने ही वाला था, उस समय कई सारी स्ट्राइक्स लगाईं।

हालांकि, दूसरा राउंड शुरु होने से पहले इलियट ने रेफरी हर्ब डीन को जानकारी दी कि वो हाथ में लगी चोट के कारण फाइट को जारी नहीं रख पाएंगे। इसके चलते सेरिली को तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित किया गया और अब उनका रिकॉर्ड 15-5 हो गया है।

टेन पॉ ने रैम्बोलैक को अंतिम राउंड में नॉकआउट किया

अमेरिकी स्ट्राइकर असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ ने बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में रैम्बोलैक चोर अजालाबून को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

“द अमेरिकन निंजा” ने पहले दो राउंड में हेवी बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस और अच्छी एल्बो स्ट्राइक्स के जरिए सफलता पाई, लेकिन थाई स्टार ने लेग किक्स के जरिए इसका जवाब दिया।

टेन पॉ ने तीसरे और आखिरी राउंड में ज्यादा आक्रामक रुख अपनाया और तीसरे राउंड में अभी 25 सेकंड ही बीते थे कि रैम्बोलैक ने जबरदस्त राइट हैंड के बाद हेडकिक लगाकर विरोधी को चित कर दिया। रेफरी को 8-काउंट को जवाब नहीं मिला और मुकाबला वहीं समाप्त कर दिया गया।

इस जीत के साथ ही टेन पॉ का रिकॉर्ड 14-3 का हो गया है और उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल किया।

अबेवी ने कूपर को हराकर ONE में पहली जीत पाई

मॉरिस अबेवी ने ONE Fight Night 14 की शुरुआत शानदार अंदाज में की। उन्होंने लाइटवेट MMA मुकाबले में ब्लेक कूपर को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए हराया। 

NAIA चैंपियन ने शुरुआत में ही अबेवी के रेसलिंग डिफेंस की परीक्षा ली। लेकिन उन्होंने अच्छे तरीके से टेकडाउंस को डिफेंड करने में कामयाबी हासिल की।

राउंड को खत्म होने में थोड़ा ही समय बाकी था, तब स्विस स्टार ने एक खूबसूरत सुपरमैन पंच जड़ा, जिसकी वजह से कूपर लड़खड़ा गए। अबेवी ने उसके बाद अपरकट, नी, एल्बो और फिर कई सारे पंच लगाए। रेफरी ने 24 सेकंड पहले फाइट को समाप्त घोषित कर दिया।

इस शानदार जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 7-1 और इस क्रम में अपना 100 फीसदी फिनिशिंग रेट कायम रखा है। ये उनकी दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में पहली जीत भी रही।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4