जिओंग जिंग नान ने मानसिक समस्याओं पर दूसरों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया – ‘आप खुद में सिमट कर मत रहिए’

Xiong Jing Nan Angela Lee ONE on Prime Video 2 1920X1280 116

ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान ने अपने खतरनाक फाइटिंग स्टाइल के जरिए पहचान बनाई है। वो सर्कल से बाहरी दुनिया में भी कठिनाइयों को स्वीकारने से कभी पीछे नहीं हटती हैं।

जिओंग अब ONE Fight Night 14 में वापसी करेंगी, जहां उनका सामना स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग मैच में नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक से होगा। उससे पूर्व उन्होंने उस अकेलेपन के अनुभव को साझा किया, जो उन्हें अपने परिवार से दूर रहने के कारण महसूस करना पड़ा है।

चीनी एथलीट जानती हैं कि अकेलापन कैसा होता है। अब उनका अगला मैच 30 सितंबर को आत्महत्या जागरुकता महीने के दौरान होने वाला है। इसलिए वो लोगों को बताना चाहती हैं कि निराश होने पर आपको अपने करीबियों से बात जरूर करनी चाहिए।

एक ऐसे व्यक्ति का पास होना जिओंग के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है, जो कठिनाइयों में उनके साथ रहा है। इसलिए वो मानती हैं कि आपको अपने करीबियों से बातें जरूर बांटनी चाहिए।

उन्होंने कहा:

“जब आप संघर्ष कर रहे हों तब आपको अपने दोस्त, परिवार या साथी कर्मचारियों से बात करनी चाहिए। आप खुद में सिमट कर मत रहिए।

“मुझे उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस विषय पर गंभीरता दिखाएंगे।”

जिओंग ये भी मानती हैं कि केवल दूसरों को अच्छा महसूस करवाने के लिए जीवन व्यतीत करना आपके अंदर निराशा के भाव ला सकता है। वो लोगों से केवल अपने कामों पर ध्यान देने का आग्रह कर रही हैं।

आपके जीवन में हमेशा अच्छी चीज़ें नहीं होंगी, आपको जरूर कठिनाइयों का सामना करना होगा। “द पांडा” सोचती हैं कि इस सच्चाई को स्वीकार करने और अच्छे दिनों की चाह साथ लेकर चलना लोगों को स्थिति अनुसार ढलने में मदद कर सकता है।

35 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मुझे वो बात बहुत अच्छी लगी जब किसी ने कहा, ‘आपको जीवन में सबकुछ होने देना चाहिए, लेकिन आपको हर तरह की स्थिति को स्वीकारने के लिए तैयार भी रहना चाहिए।’

“मैंने हमेशा माना है कि जीवन में अच्छा समय तभी आएगा, जब आपने बुरे समय का सामना किया हो। आप किसी और के लिए नहीं जी रहे इसलिए अपने लिए हमेशा अच्छा करने की कोशिश कीजिए।”

जिओंग ने खराब मानसिक स्वास्थ्य से निपटने के अपने तरीके बताए

जिओंग जिंग नान का ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन के रूप में सफर दर्शाता है जैसे उन्हें हरा पाना असंभव है, लेकिन वो इस बात का भी सबूत हैं कि खराब मानसिक स्वास्थ्य किसी को भी अपनी पकड़ में ले सकता है।

शारीरिक रूप से ताकतवर होने का मतलब ये नहीं कि “द पांडा” को मानसिक तौर पर समस्याएं नहीं हो सकतीं। इसलिए वो ग्लोबल प्लेटफॉर्म के जरिए दिखाना चाहती हैं कि आपको किसी भी परिस्थिति से डरने की जरूरत नहीं है।

हालांकि निराशा से उनका लड़ने का तरीका शायद दूसरों से अलग हो, लेकिन वो हमेशा प्रेरणास्रोत ढूंढकर आगे बढ़ती रहती हैं।

जिओंग ने कहा:

“मेरा करियर हो या व्यक्तिगत जीवन, मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होना बहुत जरूरी है। अच्छी मानसिक स्थिति आपको करियर में नई सफलता दिलाएगी। अगर इस प्रयास में सफल रहे तो दूसरों की मदद या उन्हें सकारात्मकता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

“मैंने भी मानसिक रूप से मुश्किलों का सामना किया है, लेकिन उन परिस्थितियों में मैंने सबसे पहले सकारात्मक चीज़ों के बारे में सोचा। मैं अपनी फाइट्स की पुरानी वीडियो या हाइलाइट्स को देखकर प्रोत्साहित महसूस करती थी।”

जिओंग के अनुसार निराशा से निपटने का सबका तरीका अलग-अलग हो सकता है, लेकिन उनके नजरिए से मार्शल आर्ट्स ने उन्हें मानसिक समस्याओं से निपटने में बहुत मदद की है।

यहां तक कि स्ट्रॉवेट MMA क्वीन लोगों को शरीर और दिमाग को अच्छी स्थिति में रखने के लिए कॉम्बैट खेलों में आने की सलाह दे रही हैं।

“द पांडा” ने कहा:

“मार्शल आर्ट्स आसान नहीं है। जब आप मार्शल आर्ट्स को करीब से जानेंगे, तब आप मानसिक रूप से बहुत अलग महसूस करने लगेंगे। ये आपको ताकतवर, आत्मविश्वास से भरपूर और ज्यादा निडर बनाता है।”

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114