ONE के प्रतिस्पर्धी स्ट्रॉवेट MMA डिविजन पर एक नजर

Jarred Brooks Joshua Pacio ONE 166 12

जब बात एथलीट्स की ताकत और गहराई की आती है तो ONE का स्ट्रॉवेट MMA डिविजन अपने उच्चतम स्तर पर है।

चूंकि मौजूदा किंग जोशुआ “द पैशन” पैचीओ चोट के कारण एक्शन से दूर हैं, ऐसे में जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स और गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट 3 अगस्त को ONE Fight Night 24 में ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकाबला करेंगे।

इससे पहले कि ब्रूक्स और बलार्ट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में आमने-सामने हों, आइए डिविजन का विश्लेषण करें और देखें कि ये आगे कैसे बदल सकता है।

वर्ल्ड चैंपियन छुट्टी पर

पैचीओ घुटने की एक ऐसी गंभीर चोट के कारण मार्च से ही एक्शन से बाहर हैं, जिसे ठीक होने में लंबा समय लगेगा।

दिसंबर 2022 में ब्रूक्स से पांच राउंड के मैच में अपने ताज को हारने के बाद फिलीपीनो स्टार ने मंसूर मलाचिएव को हराने के बाद “द मंकी गॉड” से हिसाब बराबर किया।

एक अवैध स्लैम के कारण ब्रूक्स को अयोग्य घोषित कर दिया गया और पैचीओ ने गर्दन की चोट के बावजूद बेल्ट वापस जीत ली, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा था।

“द पैशन” अभी ONE स्ट्रॉवेट MMA चैंपियन के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल में हैं, जो उन्हें डिविजन का सबसे प्रभावशाली टाइटल होल्डर बनाता है और पूरी तरह से ठीक होने के बाद वो वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन फाइट के लिए वापस आएंगे।

अंतरिम गोल्डन बेल्ट की चाह

पूर्व किंग ब्रूक्स और उभरते सितारे बलार्ट 3 अगस्त को ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए एक-दूसरे का सामना करेंगे, जिससे पैचीओ की अनुपस्थिति में डिविजन आगे बढ़ता रहे।

ब्रूक्स के लिए ये निराशाजनक परिस्थितियों में बेल्ट खोने के बाद जीत की पटरी पर वापस आने का मौका है।

मैच में अयोग्य होने से पहले अमेरिकी स्टार अजेय दिख रहे थे। उन्होंने गोल्डन बेल्ट जीतने के लिए लगातार चार MMA जीत हासिल कीं। उन्होंने पैचीओ के साथ-साथ बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने और हिरोबा मिनोवा के रूप में मौजूदा #2 और #4 रैंक के कंटेंडर्स को हराया था।

दूसरी ओर, ग्लोबल स्टेज पर अपने खराब शुरुआत के बाद “एल ग्लैडीएडर” ने अपने पिछले चार मुकाबलों में जीत हासिल की है, जिसमें दो पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस योसूके सारूटा और एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा शामिल हैं।

#3 रैंक के कंटेंडर ने अपने MMA गेम में बेहद सुधार किया है और जब वे ONE Fight Night 24 के मेन इवेंट में भिड़ेंगे तो ब्रूक्स को अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

अन्य टॉप कंटेंडर्स

पैचीओ के रिंग से दूर होने और ब्रूक्स एवं बलार्ट के अंतरिम गोल्डन बेल्ट के लिए प्रतिस्पर्धा पर टॉप-5 रैंकिंग्स के बाकी लोग करीब से नजर रखेंगे।

ब्रूक्स से पिछली हार का बदला चुकाने के लिए #2 रैंक के मासूनयाने ने तब से डिविजन के शीर्ष पर स्थान बनाए रखने के लिए लगातार दो जीत दर्ज की हैं।

शीर्ष दावेदारों से तीन हार के बाद मिनोवा ने 6 जुलाई को जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो पर अपनी जीत के साथ खुद को टाइटल की दौड़ में वापस ला लिया है, लेकिन उससे पहले #4 रैंक के कंटेंडर को दिखाना होगा कि वो टॉप एथलीट्स पर जीत हासिल कर सकते हैं।

#5 रैंक के मलाचिएव की सारूटा और मिआडो पर जीत ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ के बीच स्थान दिला दिया है और पैचीओ से जजों द्वारा सर्वसम्मत निर्णय हार में उन्होंने अपना कौशल दिखाया था। फिर भी उन्हें अभी पर पहुंचने के लिए एक बड़ी जीत की आवश्यकता होगी।

नए एथलीट्स

पिछले वर्ष स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में बहुत सारे नए नाम जोड़े गए हैं।

हालांकि वो मासूनयाने के खिलाफ टिक नहीं पाए, लेकिन जापान के कीटो “पॉकेट मॉन्क” यामाकीटा ने मिआडो और सिल्वा को हराकर डिविजन पर अपनी छाप छोड़ी। और जब वो ONE Fight Night 24 के सपोर्टिंग कार्ड पर अपने हमवतन एथलीट सारूटा का सामना करेंगे तो वो डिविजन में आगे बढ़ सकते हैं।

अवाज़बेक “निंज्‍या” खोलमिर्ज़ाएव और सांझार “उज्बेक टाइगर” ज़किरोव दोनों ने ONE Friday Fights में 3-0 की बढ़त हासिल कर चुके हैं, जिससे उनके करियर रिकॉर्ड क्रमशः 9-1 और 10-0 हो गए हैं। दोनों में से किसी भी एथलीट के लिए एक और जीत उन्हें ग्लोबल रोस्टर में शामिल होने का अवसर दे सकती है।

अनुभवी दिग्गज

हालांकि वे अब शीर्ष टॉप-5 रैंकिंग्स से बाहर हैं, कई ऐसे अनुभवी एथलीट्स हैं जिन्हें कभी भी खारिज नहीं किया जा सकता है।

लिटो “थंडर किड” आदिवांग ने लंबी चोट के बाद ठोस जीत की तिकड़ी के साथ वापसी की, जबकि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सारूटा और नॉकआउट आर्टिस्ट्स मिआडो एवं “मिनी टी” डेनियल विलियम्स किसी को भी हराने का दम रखते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.